भारत को दबंग नेतृत्व की जरूरतः पीयूष गोयल

United States News News

भारत को दबंग नेतृत्व की जरूरतः पीयूष गोयल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 63%

LetsConclave19 देश को कमजोर नहीं मजबूत नेतृत्व की जरूरत है:पीयूष गोयल

आज देश को सलाम करने का समय है. जवानों को सलाम करने का समय है. 30 साल के मिथक को हमने तोड़ दिया है. हम परमाणु संपन्न हैं और क्या कर सकते हैं यह सोचने का समय नहीं है. यह सोचने का समय है कि विश्व केवल मजबूत लीडरशिप को सलाम करता है.

ये बातें कहीं इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे रेल और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने. उनसे सवाल कर रहे थे इंडिया टुडे के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल ने. पीयूष गोयल ने कहा कि यह सवाल बड़ा नहीं है कि हमने कितनों को मारा लेकिन इतना तय है कि हमने एलओसी को पार किया और बालाकोट में बम गिराए. उरी हमले के बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक की. पुलवामा की घटना के बाद हमने एयर स्ट्राइक की इससे पूरे विश्व में संदेश गया कि हम झुकने वाले नहीं हैं. अगर कोई हमारे एक को मारता है तो हम 10 को मारेंगे. राहुल कंवल के यह कहने पर कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया था कि 300 लोगों को मारा गया फिर कहा 400 लोगों को मारा गया. इस पर पीयूष गोयल ने कहा कि यह तो सेना या इंटेलिजेंस के लोग ही बता सकते हैं. उन्हीं के इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की जा सकती है. यह तो पाकिस्तान कह रहा है कि कोई नहीं मारा गया, विपक्ष भी यही सवाल कर रहा है. यह सवाल खड़ा करना विपक्ष और पाकिस्तान का समर्थन करना है. पीयूष गोयल ने कहा कि यह 2008 की सरकार नहीं है. जब मुंबई हमला हुआ था तो उस समय के वायुसेना प्रमुख ने कहा था कि हमें अनुमित नहीं मिली हम पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक करने के लिए तैयार थे. गोयल ने सवाल उठाया कि आखिर उस समय अनुमति क्यों नहीं दी गई. गोयल ने कहा कि इस सरकार की विशेषता रही है कि हमने जो कहा है वह पूरा किया है. हम परफॉर्म करते हैं लेकिन मीडिया इसे इसे टॉम टॉकिंग कहती है. जब उनसे पूछा गया कि आखिर आपकी सबसे बड़ी असफलता क्या है? इस पर गोयल का कहना था कि वह मीडिया को समझा नहीं पाए यही उनकी सबसे बड़ी असफलता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोदी स्टाइल, शाम को शहीदों को याद किया, रात को आतंकी कैंप तबाह कर दिए...जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पर जवाबी कार्रवाई का बहुत ज्यादा दबाव था। 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद लोगों में गुस्सा था वे सरकार से उम्मीद कर रहे थे कि पाकिस्तान से इस हमले का बदला लिया जाए।
Read more »

सुषमा स्वराज बोलीं- US को दे दी ऑपरेशन की जानकारी, अब रूस को देंगेभारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया. सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने वायुसेना को बधाई दी और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे सरकार एवं अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े दिखे.
Read more »

रतन टाटा ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय वायुसेना की तारीफ की, PM मोदी के लिए कही ये बात– News18 हिंदीरतन टाटा ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय वायुसेना की तारीफ की, PM मोदी के लिए कही ये बात– News18 हिंदीरतन टाटा ने ट्वीट में कहा, हम पाकिस्तान में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हवाई हमले के लिए प्रधानमंत्री और भारतीय वायुसेना को बधाई देते हैं. BalakotAirStrike surgicalstrike2 IndianAirForce Sialkot Budgam IndiaStrikesPakistan
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई को जापान का समर्थन, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरीआतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई को जापान का समर्थन, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरीजापान ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान से कहा है...
Read more »

ममता बनर्जी ने पाक के ख़िलाफ़ सेना की कार्रवाई के मांगे सबूतममता बनर्जी ने पाक के ख़िलाफ़ सेना की कार्रवाई के मांगे सबूतसरकार से अभियान की जानकारी साझा करने की गुज़ारिश, देश की अर्थव्यवस्था लुढ़की, अख़बारों की सुर्ख़ियां.
Read more »

भारत-पाक के बीच बातचीत की पैरवी की, शहीद सीआरपीएफ की विधवा को किया ट्रोलभारत-पाक के बीच बातचीत की पैरवी की, शहीद सीआरपीएफ की विधवा को किया ट्रोलसीआरपीएफ के शहीद जवान की पत्नी भारत-पाक के बीच वार्ता चाहती हैं, युद्ध नहीं और इस वजह से उन्हें ट्रोल किया गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:35:54