भारतीय दूतावास पर पाकिस्तानियों ने फेंके थे अंडे, महिला ने मुस्लिम मेयर पर साधा निशाना

United States News News

भारतीय दूतावास पर पाकिस्तानियों ने फेंके थे अंडे, महिला ने मुस्लिम मेयर पर साधा निशाना
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 63%

भारतीय दूतावास पर पाकिस्तानियों ने फेंके थे अंडे, महिला ने मुस्लिम मेयर पर बोला तीखा हमला

लंदन: भारतीय दूतावास पर पाकिस्तानियों ने फेंके थे अंडे, सफाई नहीं होने पर महिला ने मुस्लिम मेयर पर उठाए सवाल जनसत्ता ऑनलाइन नई दिल्ली | Published on: September 6, 2019 3:13 PM महिला ने वीडियो शेयर कर लंदन के मेयर सादिक खान पर साधा निशाना। बीते मंगलवार को लंदन में स्थित भारतीय दूतावास के बाहर पाकिस्तानी मूल के लोगों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तानी मूल के लोगों ने भारतीय एंबेसी पर पत्थर, टमाटर और अंडे भी फेंके। पत्थर फेंके जाने से एंबेसी की कई खिड़कियां टूट गई। पुलिस ने किसी तरह इस विरोध प्रदर्शन को काबू किया। अब एक महिला ने उस घटना को लेकर गुरुवार को एक ट्वीट किया है, जो कि खासा वायरल हो रहा है। दरअसल केटी हॉपकिंस नामक एक महिला द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें उक्त महिला ने पाकिस्तानी मूल के लोगों द्वारा भारतीय एंबेसी पर किए गए हमले के बाद अभी तक वहां सफाई ना होने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। महिला ने भारतीय एंबेसी का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एंबेसी के बाहर अंडे फेंके जाने के दाग, अंडे-टमाटर के छिलके आदि दिखाई दे रहे हैं। महिला वीडियो में कहती सुनाई दे रही है कि यह लंदन स्थित भारतीय एंबेसी है, जो कि हमारा एक पुराना और अच्छा सहयोगी रहा है, वहां पर पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और अंडे फेंके। महिला ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी मूल के प्रदर्शनकारियों द्वारा यह प्रदर्शन जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान हटाए जाने के विरोध में किया गया। The Indian Embassy in London – one of our greatest allies – is a filthy mess of eggs and vandalised windows at the hands of Pakistani protesters in the U.

K.Deeply shaming for Britain pic.twitter.com/GrH1bRwjdH— Katie Hopkins September 5, 2019 महिला ने ये भी कहा कि यह ब्रिटेन के लिए बेहद ही शर्म की बात है। बता दें कि लंदन के मेयर सादिक खान हैं, जो कि पाकिस्तानी मूल के हैं। हालांकि सादिक खान ने इस घटना की आलोचना की थी और इस घटना की जांच कराने की बात कही थी। बता दें कि भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान इस फैसले से बुरी तरह बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान इस मुद्दे का अन्तरराष्ट्रीयकरण करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। पाकिस्तानी सरकार के साथ ही वहां के लोग भी भारत सरकार के इस फैसले से बौखलाए हुए हैं, जिससे अछूते ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के लोग भी नहीं हैं। यही वजह रही कि उन्होंने मंगलवार को भारतीय एंबेसी पर हमला कर दिया। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सरेराह पुलिस पर भड़के पार्षद, वर्दी पर नेमप्लेट देख धमकाया- औकात में रहोसरेराह पुलिस पर भड़के पार्षद, वर्दी पर नेमप्लेट देख धमकाया- औकात में रहोसीनियर पुलिसकर्मी से कांग्रेसी पार्षद और उनके समर्थक बोले थे, 'इन्हें (बाकी पुलिस वालों को) औकात में रखो। वर्दी का रौब उसे दिखाना, जिसने वर्दी न देखी हो...किसी की हिम्मत नहीं कि हमसे मुंहजोरी करे।'
Read more »

कांग्रेस का आरोप- वसुंधरा ने बंगले पर खर्च किए 2 हजार करोड़, हो जांचकांग्रेस का आरोप- वसुंधरा ने बंगले पर खर्च किए 2 हजार करोड़, हो जांचकांग्रेस ने वसुंधरा राजे के बंगले की जांच की मांग की है और कहा है कि वसुंधरा ने अपने आवास पर 2 हजार करोड़ रुपये खर्च किए. जवाब में बीजेपी ने कहा कि अशोक गहलोत ने यह परंपरा शुरू की थी.
Read more »

अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भारत, अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर दिया जोरअमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भारत, अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर दिया जोरतारा जोसेफ की अगुवाई में भारत की तीन दिन की यात्रा पर आये प्रतिनिधिमंडल में राल्फ लारेन एशिया पैसेफिक, पीवीएच फार ईस्ट, कार्टर ग्लोबल सोर्सिंग लि. और वीएफ एशिया सोर्सिंग शामिल हैं।
Read more »

अयोध्या भूमि विवाद के वादी पर हुए हमले पर गौर करेगा सुप्रीम कोर्टअयोध्या भूमि विवाद के वादी पर हुए हमले पर गौर करेगा सुप्रीम कोर्टप्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ के अयोध्या मामले की अपीलों पर सुनवाई के लिये बैठते ही वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने इकबाल अंसारी पर हमले की घटना की ओर उसका ध्यान आर्किषत किया।
Read more »

कश्मीर पर बौखलाए PAK ने LoC पर तैनात किए 2000 सैनिक, अलर्ट पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियांकश्मीर पर बौखलाए PAK ने LoC पर तैनात किए 2000 सैनिक, अलर्ट पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियांजानकारी के अनुसार, पीओके में जवानों को बाग और कोटली सेक्टर में रखा गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:02:19