भारतीय मूल की नेओमी जहांगीर का अमेरिका में बजा डंका, मिला ये बड़ा पद

United States News News

भारतीय मूल की नेओमी जहांगीर का अमेरिका में बजा डंका, मिला ये बड़ा पद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 63%

अमेरिका सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश क्लेरेंस थॉमस ने मंगलवार को व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में राव को शपथ दिलाई. उन्होंने बाइबिल की शपथ ली.

ट्रेंडिंग न्यूज़भारतीय मूल की प्रख्यात अमेरिकी वकील नेओमी जहांगीर राव ने ‘डिस्ट्रिक ऑफ कोलंबिया सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’ के अमेरिकी सर्किट जज के रूप में शपथ ग्रहण की है. उन्होंने विवादों से घिरे ब्रेड कावानॉ का स्थान लिया है.

शपथ ग्रहण के दौरान उनके पति अलान लेफेकोविट्ज भी मौजूद थे. व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये. भारत के पारसी डॉक्टर जेरीन राव और जहांगीर नरिओशांग राव के घर डेट्रायट में जन्मी नेओमी राव, श्री श्रीनिवासन के बाद दूसरी भारतीय अमेरिकी हैं जो शक्तिशाली अदालत का हिस्सा बनी हैं. माना जाता है कि इस अदालत से अधिक शक्तिशाली केवल अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय है.मालूम हो कि नेओमी जहांगीर राव के जज के रूप में नियुक्ति से पहले रेप पर उनकी ओर से दिए गए बयान पर सवाल उठे थे. सीनेट की न्यायपालिका समिति ने मंगलवार को नेओमी राव के नियुक्ति पर विचार करने के लिए बैठक की थी और इस दौरान नेओमी को डेमोक्रेट्स के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ब्रेट कैवनॉग के स्थान पर नेओमी राव को नियुक्त किया है. वह दुष्कर्म पर दिए अपने बयानों को लेकर विवादों में रही हैं. भारतीय मूल की अमेरिकी महिला नेओमी से डेमोक्रेट्स ने न केवल ट्रंप प्रशासन में उनके काम को लेकर, बल्कि दशकों पहले येल विश्वविद्यालय की छात्रा के रूप में महिलाओं पर डेट रेप से बचने के लिए अपना व्यवहार बदलने संबंधित टिप्पणी को लेकर भी तीखे सवाल पूछे. मंच पर जब अधिकांश डेमोक्रेट सीनेटर ने उनके शुरुआती लेखों का जिक्र किया तो राव ने अपना पक्ष रखते हुए सीनेटरों से कहा, 'मुझे अपनी भाषा पर शर्मिंदगी है.' उन्होंने कहा कि यह सब दो दशक पहले हुआ है, जब वह कॉलेज में थीं. येल हेराल्ड में 1994 में प्रकाशित एक लेख शेड्स ऑफ ग्रे में नेओमी ने कैंपस में एक कथित दुष्कर्म की घटना का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'मेरा मानना है कि भले ही मैंने बहुत शराब पी रखी हो, लेकिन मैं अपने कार्यो के लिए जिम्मेदार रहूंगी.' उन्होंने कहा था, 'एक लड़की जो शराब के नशे में हो, उसके साथ दुष्कर्म करने वाले पुरुष पर कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन इसी दौरान लड़की को भी ऐसी घटना से बचने के लिए खुद पर काबू रखना चाहिए.' इस टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए नेओमी ने कहा था कि जब वह इस घटना के बारे में लिख रही थीं तो उन्होंने जोर देकर कहा था कि दुष्कर्म एक अपराध है और किसी को भी इसके लिए 'पीड़िता को दोष नहीं देना चाहिए'. लेकिन उन्होंने सामान्य ज्ञान के आधार पर कहा था कि एक महिला की सक्रियता उसे ऐसी घटनाओं से बचा सकती है. नेओमी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह एक लेखिका और एक व्यक्ति के रूप में 'परिपक्व' हुई हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मस्जिद में गोलीबारी में 27 की मौत, बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित निकलीमस्जिद में गोलीबारी में 27 की मौत, बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित निकलीShooting At Mosque In New Zealand Multiple Casualties Reported Updates | बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है, गोलीबारी के दौरान कुछ खिलाड़ी एक अन्य मस्जिद में थे पुलिस ने लोगों से सड़कों पर न निकलने और संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना देने को कहा
Read more »

न्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »

भाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर- Amarujalaभाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर- Amarujalaभाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर narendramodi AmitShah BJPLive Elections2019 LokSabhaElection2019
Read more »

छत्तीसगढ़ में कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत- Amarujalaछत्तीसगढ़ में कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत- Amarujalaकोंदागांव के जिलाधिकारी एन टेकम ने कहा, 'मृतकों के परिवारवालों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे और दुर्घटना में घायल हुए लोगों
Read more »

हरियाणा में हुड्डा की वापसी कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में फंसी– News18 हिंदीहरियाणा में हुड्डा की वापसी कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में फंसी– News18 हिंदीकांग्रेस के इतिहास में शायद ही पहले इस तरह कमेटी बना कर महज 1 घंटे में ही रद्द करने की घटना हुई होगी. चुनावी साल में इतनी बड़ी चूक या फिर प्रदेश कमिटी की अंदरूनी कलह का सामने आना कांग्रेस के लिए किसी फजीहत से कम नहीं.
Read more »

न्यूज़ीलैंडः दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में पांच भारतीयों की मौत की पुष्टिन्यूज़ीलैंडः दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में पांच भारतीयों की मौत की पुष्टिभारतीय उच्चायोग ने बताया कि क्राइस्टचर्च के आतंकी हमले में हमारे 5 नागरिकों की मौत की खबर साझा कर रहे हैं, जिनके नाम- महबूब खोखर, रमीज वोरा, आसिफ ओरा, अंसी अलीबावा और ओजैर कादिर हैं.
Read more »

नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकानीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में एनआईए की हिरासत में एक संदिग्ध की मौत- Amarujalaजम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में एनआईए की हिरासत में एक संदिग्ध की मौत- Amarujalaजम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में एनआईए की हिरासत में एक संदिग्ध की मौत हो गई है। संदिग्ध की पहचान अवंतीपुरा, पुलवामा निवासी
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:28:25