भारत की ताकत बढ़ी, दुनिया पाकिस्तान के खिलाफ : जीवेश मिश्रा
पटना, 17 जून । बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवेश मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में अलग-थलग पड़ गया है। एक-दो देशों को छोड़ दीजिए, तो जो पहले उनके साथ थे, वह आज उनका साथ छोड़ दिए हैं। यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान अर्थव्यवस्था के मामले में पिछड़ गया। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत को बड़ी सफलता मिली है। देश के सांसदों की टोली ने अभी कई देशों में जाकर भारत का पक्ष मजबूती से रखने का काम किया है। अब तो स्थिति यह है कि कनाडा भी भारत के शासनाध्यक्ष का स्वागत कर रहा है। दुनिया के अंदर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत ने हर मोर्चे पर खुद को मजबूत किया है।उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भी हम चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह देश के लिए गौरव का विषय है। बाबा साहेब डॉ.
भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति में वे सामंती लोग हैं। लालू यादव ने अभी तक माफी नहीं मांगी है।उन्होंने आगे कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब को देश देवता की तरह पूजता है। संविधान की व्यवस्था पर विश्वास रखने वाले भी बाबा साहेब के अपमानित होने से आहत महसूस कर रहे हैं। अभी भी समय है कि लालू यादव देश की जनता से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लालू यादव ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ किया, वह कोई सामंतवादी सोच वाला व्यक्ति ही कर सकता है।उल्लेखनीय है कि लालू यादव के 78वें जन्मदिन समारोह से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में लालू यादव के पैर के पास भीमराव अंबेडकर की तस्वीर ले जाकर उनके समर्थक ने फोटो खिंचवाई। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन करते हुए पटना में आयकर गोलंबर पर लालू यादव का पुतला फूंका था।--आईएएनएसएमएनपी/पीएसके Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अकेला नहीं है पाकिस्तान, भारत के लिए ऑपरेशन सिंदूर की जीत में भी छिपी है बड़ी चुनौती, आगे करने होंगे ये कामऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भी भारत के लिए छिपी है बड़ी चुनौती। पाकिस्तान के साथ-साथ चीन और तुर्की की ताकत के हिसाब से रखनी होगी तैयारी।
Read more »
भारत के बजाय पाकिस्तान का साथ क्यों दिया अज़रबैजान ने, कैसे हैं भारत से रिश्तेजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई की तो अज़रबैजान और तुर्की ने इसकी निंदा की थी.
Read more »
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की वैश्विक पहुंच मजबूत कूटनीति का प्रतीक : आनंद शर्मा (आईएएनएस साक्षात्कार)पाकिस्तान के खिलाफ भारत की वैश्विक पहुंच मजबूत कूटनीति का प्रतीक : आनंद शर्मा (आईएएनएस साक्षात्कार)
Read more »
पिछले 45 सालों से भारत के खिलाफ आतंकवादियों को तैयार कर रहा पाकिस्तान : मनीष तिवारीपिछले 45 सालों से भारत के खिलाफ आतंकवादियों को तैयार कर रहा पाकिस्तान : मनीष तिवारी
Read more »
जब हिंदू ताकतवर होंगे, तभी कोई उनकी परवाह करेगा... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसाआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदुओं को ताकतवर बनना होगा, तभी उनकी परवाह की जाएगी। भारत का हिंदू समाज मजबूत होने से दुनिया भर के हिंदुओं को ताकत मिलेगी।
Read more »
पाकिस्तान का कश्मीर कार्ड फुस्स... संयुक्त राष्ट्र में औंधे मुंह गिरा, बिलावल ने खुद स्वीकार की 'हार'!पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान दुनिया के सामने अपना-अपना पक्ष रख रहे है। भारत के आतंक विरोधी रुख को दुनिया से भारी समर्थन मिल रहा है।
Read more »
