भारत के एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घोषणा की है कि वह भविष्य में इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि वह भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भाग लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट की संचालन संस्था के अनुसार, भारत लीजेंड्स ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से हटने के फैसले के बाद डब्ल्यूसीएल के बयानों और कार्यों में स्पष्ट रूप से पक्षपात और दोहरापन दिखाई दिया.
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान पीसीबी ने बताया कि मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से आयोजित 79वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक के दौरान डब्ल्यूसीएल के व्यवहार पर गंभीर निराशा जताई गई. पीसीबी ने कहा कि जानबूझकर मैच से हटने वाली टीम को अंक दिए जाना और भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले लीजेंड्स मुकाबले को रद्द करने संबंधी प्रेस रिलीज, दोनों ही पक्षपातपूर्ण और पाखंड से भरे थे. पीसीबी ने जारी किया बयान पीसीबी ने कहा, जारी की गई प्रेस रिलीज में जिस तरह ‘खेल के जरिए शांति’ की बात चुनिंदा तरीके से की गई है, वह दोहरापन दर्शाता है. इससे यह भी स्पष्ट होता है कि खेल आयोजनों को राजनीतिक स्वार्थ और सीमित व्यावसायिक हितों के अधीन कर दिया गया है. मजबूरी में कड़ा रुख अपनाना पड़ रहा बयान में आगे कहा गया, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम के मद्देनजर, जो बाहरी दबावों के स्पष्ट और असहनीय प्रभाव तथा खेल की निष्पक्षता के सिद्धांतों की अवहेलना को उजागर करता है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मजबूरी में कड़ा रुख अपनाना पड़ रहा है. पीसीबी अब ऐसे टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति नहीं दे सकता, जहां निष्पक्ष खेल भावना और स्वतंत्र संचालन जैसे मूलभूत सिद्धांत बाहरी हस्तक्षेप के कारण समझौते की भेंट चढ़ जाएं. पाकिस्तान को क्यों लगी मिर्ची? शिखर धवन सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के लीग चरण में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में फिर से मुकाबला होना तय था, लेकिन भारतीय टीम ने मुकाबले से हटने का फैसला किया. पीसीबी की वर्चुअल बीओजी बैठक में सुमैर अहमद सैयद, सलमान नसीर, जहीर अब्बास, जाहिद अख्तर जमान, सज्जाद अली खोखर, जफरुल्लाह जदगल, तनवीर अहमद, तारिक सरवर, मुहम्मद इस्माइल कुरेशी, अनवर अहमद खान, अदनान मलिक, उस्मान वहला और मीर हसन नकवी ने हिस्सा लिया.
Team India Semi Final WCL World Championship Of Legends 2025 Pakistan Is Not Happy After India Exit From WCL S
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तानी आर्मी भारत से अकेले लड़ी, खुलते ही खिसियाए ख्वाजा आसिफ, बोले- समर्थन तो मिला लेकिन...पाकिस्तान को भारत के खिलाफ संघर्ष में तुर्की और खासतौर से चीन से मदद मिलने की बात सामने आई है। हालांकि पाकिस्तान की सरकार इसे नकार रही है।
Read more »
क्या पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर में मार गिराए राफेल...रक्षा सचिव ने इन 'दावों' पर दिया यह जवाबरक्षा सचिव आरके सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने राफेल विमान नहीं गिराए। उन्होंने खबरों को गलत बताया। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को भारत से ज्यादा नुकसान हुआ।
Read more »
म्यांमार में चीन की नई चाल, भारत पर क्या होगा असरचीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की भरपूर मदद की लेकिन भारत के प्रिसिजन स्ट्राइक से पाकिस्तान में जिस तरह की तबाही दिखी उससे चीन भी सन्न रह गया।
Read more »
विकसित, विश्व गुरु भारत कभी युद्ध का कारण नहीं बनेगा, केरल में बोले मोहन भागवतविकसित, विश्व गुरु भारत कभी भी युद्ध का कारण नहीं बनेगा, केरल में बोले मोहन भागवत
Read more »
एडवेंचर लवर्स के लिए बेस्ट हैं 2 लाख से कम कीमत की ये बाइक्स, मिलता है जबरदस्त सस्पेंशन और डिजाइनएडवेंचर बाइक्स खरीदने के लिए अब आपको 5 से 10 लाख खर्च नहीं करने पड़ेंगे क्योंकि 2 लाख से भी कम कीमत में कुछ तगड़ी एंट्री लेवल बाइक्स भारत में उपलब्ध हैं.
Read more »
भारत ने अभी तो बनाई भी नहीं ये मिसाइल, पहले ही सदमे में आ गया पाकिस्तान, जानें कैसे साबित होगी गेमचेंजरभारत एक खास तरह की मिसाइल बनाने जा रहा है, जिसे लेकर पाकिस्तान में अभी से डर का माहौल है। ये मिसाइल भारत के लिए गेमचेंजर साबित होने वाली है। जानिए कैसे...
Read more »
