कूटनीतिक विवाद जारी रहने के बीच कनाडा ने पहली बार भारत का नाम साइबर खतरा पैदा करने वाले शत्रुओं की सूची में शामिल किया है, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया है.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री विदेश मामलों की संसदीय समिति को भारत-कनाडा संबंध ों के बारे में बुधवार को संभवत: जानकारी देंगे. कनाडा के अधिकारियों द्वारा भारत सरकार के अधिकारियों पर खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरजीत सिंह निज्जर की हत्या का आदेश देने का आरोप लगाए जाने के बाद से भारत और कनाडा के संबंध प्रभावित हुए हैं.
मिस्री पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर फिर से गश्त शुरू करने संबंधी समझौते के बाद चीन के साथ भारत के संबंधों में हाल में आए सुधार के बारे में भी संसदीय समिति को संभवत: जानकारी देंगे.कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में शीर्ष भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में खटास पैदा हो गई है. भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है. कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने कनाडा के अंदर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाकर हिंसा, धमकी और खुफिया जानकारी जुटाने का अभियान चलाने का आदेश दिया था. भारत ने इन आरोपों को ‘‘बेतुका और निराधार'' करार दिया है.भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी रोक-टोक के उसकी धरती से गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति दे रहा है. भारत ने पिछले माह कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और अपने उच्चायुक्त संजय वर्मा एवं कुछ अन्य राजनयिकों को कनाडा से वापस बुला लिया था. मिस्री ने 25 अक्टूबर को इजराइल-फलस्तीन संघर्ष संबंधी संसदीय समिति से कहा था कि भारत इस मुद्दे के लिए द्वि-राष्ट्र समाधान का पक्षधर है.भारत ने सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर एक ऐसे संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना के लिए वार्ता के माध्यम से द्वि-राष्ट्र समाधान का समर्थन किया है, जो इजराइल के साथ शांति से रह सके. पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों से संबंधित संसदीय समिति विदेश मंत्रालय की अनुदान मांगों की समीक्षा कर रही है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});
Parliamentary Committee India Canada Relations Khalistani Terrorist David Morrison भारत-कनाडा संबंध विदेश सचिव विक्रम मिस्री
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने कनाडा के ताजा आरोपों को बताया 'बेतुका', ट्रूडो के राजनीतिक एजेंडे पर साधा निशानाभारत ने कनाडा के ताजा आरोपों को बताया 'बेतुका', ट्रूडो के राजनीतिक एजेंडे पर साधा निशाना
Read more »
बढ़ते तनाव के बीच भी नहीं मान रहे जस्टिन ट्रूडो, अब भारत पर लगाए ये आरोपभारत ने सोमवार को कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित कर दिया तथा कनाडा से अपने उच्चायुक्त और ‘‘निशाना बनाए जा रहे’’ अन्य राजनयिकों एवं अधिकारियों को वापस बुलाने की घोषणा की.
Read more »
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से जयशंकर की 2 बार हुई बातचीत, जानें क्या था एजेंडाभारत के विदेश मंत्री जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के बीच दो मौकों पर अनौपचारिक बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों में सुधार पर भी चर्चा हुई.
Read more »
कनाडा के 'डबल स्टैंडर्ड' पर भड़के विदेश मंत्री जयशंकर, बोले- वे खुद को देते हैं लाइसेंसकनाडा के 'डबल स्टैंडर्ड' पर भड़के विदेश मंत्री जयशंकर, बोले- वे खुद को देते हैं लाइसेंस
Read more »
विदेश सचिव ने संसदीय समिति को इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर भारत के रुख के बारे में दी जानकारीविदेश सचिव ने संसदीय समिति को इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर भारत के रुख के बारे में दी जानकारी
Read more »
Israel-Iran: व्हाइट हाउस को थी ईरान पर हमले की जानकारी, इजराइल ने ईरानी रडार सिस्टम को किया बर्बादWhite House aware of Israel attack on Iran Iranian radar system destroyed व्हाइट हाउस को थी ईरान पर हमले की जानकारी, इजराइल ने ईरानी रडार सिस्टम को किया बर्बाद विदेश
Read more »
