India action on Pakistan: वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है.
India action on Pakistan : वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है.गौरव खन्ना समेत इन 6 लोगों से हो चुका है Anupama एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का पंगा? चौंका देगा तीसरा नामBollywood Most Expensive Song 7 साल पुराना बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना, इसके बजट में बन जाती 1 पूरी फिल्म, AR रहमान ने किया था कंपोज, क्या आपने सुना?Photo: ना खेतों में उगता है, ना थाली में सजता है… देश का इकलौता शहर, जहां पूरी तरह बैन है प्याज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान पर एक्शन ले रहा है.
अब भारत ने पाकिस्तान से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है. बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए थे. इसके बाद भारत सरकार एक्शन में है. इसके बाद भारत ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं. इनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, एयर स्पेस बंद करना, अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करना और उच्चायोगों की संख्या कम करने का निर्णय शामिल है.भारत सरकार का यह आदेश विदेश व्यापार नीति 2023 में संशोधन करता है, जिसमें एक प्रावधान शामिल किया गया है. इसके तहत अगले आदेश तक पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए जाने वाले किसी भी माल के आयात पर रोक लगाता है. विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लागू किया गया है. भारत सरकार ने विदेश व्यापार नीति में पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध शीर्षक के तहत औपचारिक रूप से एक नया प्रावधान जोड़ा है, जिसके तहत पाकिस्तान से आयातित सभी वस्तुओं पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है. अधिसूचना में कहा गया है, 'पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात, चाहे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हो या अन्यथा अनुमति हो, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा.' इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता होगी.पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को लगातार नौवें दिन जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की. सैन्य सूत्रों ने बताया कि 2 और 3 मई की रात को पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा, उड़ी और अखनूर क्षेत्रों में छोटे हथियारों से फायरिंग की. भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया. 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय शामिल थे. इस नृशंस हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. इस घटना से पूरे देश में गुस्सा फैल गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन आतंकियों, उनके मददगारों और समर्थकों को कहीं से भी ढूंढ कर सजा दी जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को पूरी छूट दी है कि वे पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए जरूरी कार्रवाई करें. इसी बीच, आतंकियों और उनके समर्थकों को सख्त संदेश देने के लिए सुरक्षा बलों ने आतंकियों के मकानों को गिराना जारी रखा है. पिछले शुक्रवार को त्राल और बिजबेहड़ा इलाकों में दो आतंकियों आदिल हुसैन ठोकर और आसिफ शेख के घर गिराए गए. ये दोनों लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे और पहलगाम हमले में शामिल थे. अब तक सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में सक्रिय 10 आतंकियों के घर गिरा दिए हैं. सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने भी सर्वसम्मति से इस जघन्य हमले की निंदा की और एक प्रस्ताव पारित किया.
Pakistan Pahalgam Terror Attack Pahalgam Attack Pahalgam Attack Action India Action On Pakistan Ndia Ban Import India Pakistan Trade Foreign Trade Policy भारत पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमला पहलगाम हमला पहलगाम हमले की कार्रवाई पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई भारत ने आयात पर प्रतिबंध लगाया भारत पाकिस्तान व्यापार विदेश व्यापार नीति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि क्या है जिसे निलंबित किया गयाभारत और पाकिस्तान के बीच क़रीब एक दशक तक चले बैठकों के सिलसिले के बाद आखिरकार 19 सितंबर 1960 को कराची में सिंधु नदी घाटी संधि पर हस्ताक्षर हुए थे.
Read more »
भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दियाभारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े कूटनीतिक कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का निर्देश दिया.
Read more »
कश्मीर का ज़िक्र कर भारत और पाकिस्तान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या बोले?जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच फिर तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी.
Read more »
DNA: हवा-पानी में एक साथ भारत मारेगा पंजा, घुटनों पर दिखेगा पाकिस्तान, हलक में अटकी जानPakistan Airspace: पाकिस्तान ने भारत के लिए अपने एयरस्पेस को सस्पेंड कर दिया और अब भारत भी पाकिस्तान के लिए अपने एयर स्पेस को बंद करने की तैयारी कर रहा है.
Read more »
पाकिस्तान से टेंशन के बीच ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत, बोले- जल्द होगी...India US Tariff Talks: अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते को लेकर अच्छी बातचीत चल रही है. इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान सामने आया है.
Read more »
पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने के लिए अमेरिका से आने वाली है बड़ी खेप, ₹11,079,043,612 के युद्धक साजो-सामान डिलिवर करेगा USपहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका ने भारत को 13.
Read more »
