भारत में अब तक 3 बार लग चुका है आपातकाल, जानिए इंदिरा गांधी की लगाई इमरजेंसी पर ही क्यों मचता है बवाल?

Emergency In India News

भारत में अब तक 3 बार लग चुका है आपातकाल, जानिए इंदिरा गांधी की लगाई इमरजेंसी पर ही क्यों मचता है बवाल?
1975 EmergencyHow Many Times Emergency In IndiaIndira Gandhi
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 164 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 125%
  • Publisher: 63%

आज 25 जून है, आज के ही दिन 1975 को देश में आपातकाल लगा था. इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इमरजेंसी की घोषणा की थी. यह पहली बार नहीं था जब देश में इमरजेंसी लगाई गई थी. 1975 में तीसरी बार इसकी घोषणा हुई. आइए जानते हैं कब-कब देश में आपातकाल लगा और क्यों इसकी घोषणा की गई.

आज से ठीक 49 साल पहले 1975 में 25 जून को इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली सरकार ने देश पर इमरजेंसी थोपी थी. इस दौरान लोगों से उनके मौलिक अधिकार तक छीन लिए गए थे. वैसे यह पहली बार नहीं था जब देश में आपातकाल लगाया गया, लेकिन जिस वजह से और जिन परिस्थितियों में इसकी घोषणा की गई थी, उससे पूरे देश में उथल-पुथल मच गई थी.

1975 के पहले भी देश में दो बार इमरजेंसी लगाई गई थी, लेकिन दोनों ही बार इसके पीछे ठोस वजह थी. ऐसे में समझते हैं, कब, कैसे और क्यों देश में आपातकाल की जरूरत पड़ती है और 1975 से पहले कब-कब और क्यों इमरजेंसी लगानी पड़ी थी. जब सम्पूर्ण देश या किसी राज्य पर अकाल, बाहरी देशों के आक्रमण या आंतरिक प्रशासनिक अव्यवस्था या अस्थितरता आदि की स्थिति उत्पन्न हो जाए, उस समय उस क्षेत्र की सभी राजनैतिक और प्रशासनिक शक्तियां राष्ट्रपति के हाथों में चली जाती हैं. भारत में अब तक भारत में कुल तीन बार आपातकाल लग चुका है. इसमें वर्ष 1962, 1971 तथा 1975 में अनुच्छेद 352 के अंतर्गत राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया था.​कैसे लगता है आपातकालभारत के संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत राष्ट्रपति को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने का अधिकार है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल की लिखित अपील पर आपातकाल की घोषणा की जाती है. इसके तहत नागरिकों के सभी मौलिक अधिकार निलंबित हो जाते हैं. Advertisementइंदिरा गांधी Photo Credit - Gettyक्यों लगता है आपातकालभारत के संविधान में राष्ट्रपति की शक्तियों का उल्लेख है. इन शक्तियों में से एक शक्ति आपातकाल लगाने की भी है. बाहरी आक्रमण और आंतरिक अस्थितरता से देश को सुरक्षित रखने के लिहाज से आपातकाल लगाया जा सकता है. इस दौरान सभी मौलिक अधिकार और तमाम तरह के प्रावधान निलंबित हो जाते हैं, जो लोकतंत्र के प्रमुख अवयव हैं.1962 में लगा पहला आपातकालपहली बार देश में आपात काल 26 अक्टूबर 1962 से 10 जनवरी 1968 के बीच लगा. यह वह दौर था जब भारत और चीन के बीच युद्ध चल रहा था. उस समय आपातकाल की घोषणा इसलिए की गई, क्योंकि तब "भारत की सुरक्षा" को "बाहरी आक्रमण से खतरा" घोषित किया गया था. इस वक्त देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे. उस वक्त देश को बाहरी आक्रमण का खतरा था.Advertisementमोर्चे पर तैनात जवानों से बातचीच जवाहर लाल नेहरू Photo Credit - Getty1971 में दूसरा आपातकालदूसरी बार 3 से 17 दिसंबर 1971 के बीच आपात काल लगाया गया. यह वह वक्त था जब भारत-पाकिस्तान युद्ध चल रहा था. इस वक्त भी देश की सुरक्षा को खतरा देखते हुए आपात काल की घोषणा की गई थी. 1971 में भी बाहरी आक्रमण का खतरा देखते हुए आपात काल की घोषणा की गई थी. उस समय वीवी गिरी राष्ट्रपति थे. युद्ध के लिए जाते जवान Photo Credit - Getty1975 का आपातकालतीसरी बार इमरजेंसी की घोषणा इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए 25 जून 1975 को की गई. तब आपातकाल लागू करने के पीछे कारण देश में आंतरिक अस्थितरता को बताया गया. इंदिरा कैबिनेट ने तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से आपातकाल की घोषणा करने की सिफारिश की. यह आपातकाल 21 मार्च 1977 तक लागू रहा.Advertisement ​तीसरे आपातकाल में दिखी तानाशाही की झलकतीसरे आपातकाल को राजनीतिक दल अलोकतांत्रिक फैसला बताते हुए इंदिरा सरकार और कांग्रेस को घेरते रहते हैं. जिन परिस्थितियों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की गई थी, जिस तरीके से प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसकी जानकारी दी, उसे लेकर सवाल उठे. इंदिरा सरकार के फैसले को तानाशाही बताते हुए विभिन्न संगठन खिलाफ उतर आए और भारी विरोध शुरू हो गया.इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द करने वाले फैसले के बाद आई इमरजेंसीइलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर 12 जून 1975 को फैसला सुनाया था. हाईकोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रायबरेली से निर्वाचन को रद्द कर दिया था और अगले 6 साल तक उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध भी लगा दिया था. इसके बाद इंदिरा गांधी के इस्तीफे की मांग शुरू हो गई और देश में जगह-जगह आंदोलन होने लगे. सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा. इसके बाद इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी. ये भी देखेंLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

1975 Emergency How Many Times Emergency In India Indira Gandhi PM Indira Gandhi Allahabad High Court India Emergency भारत में आपातकाल इमरजेंसी भारत में इमरजेंसी भारत में कितनी बार आपातकाल इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इलाहाबाद हाईकोर्ट इंडिया इमरजेंसी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

‘ऐतिहासिक उपलब्धि…लोगों ने लगातार तीसरी बार NDA पर अपना विश्वास जताया है’, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदीLok Sabha Election Results: पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है।
Read more »

सरकारी नौकरी: इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च में निकली भर्ती, सैलरी 78 हजार तक, 50 वर्ष तक के उम्मीदव...सरकारी नौकरी: इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च में निकली भर्ती, सैलरी 78 हजार तक, 50 वर्ष तक के उम्मीदव...इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (IGCAR) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से IGCAR की ऑफिशियल वेबसाइट www.igcar.gov.
Read more »

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंचने का पाकिस्तान का टूट सकता है सपना, भारत अंक तालिका में नंबर 1भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान का सुपर 8 में पहुंचने की संभावना पर प्रश्नचिन्ह लग गया है तो वहीं भारत अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गया।
Read more »

Controversial Parade In Canada: कनाडा में क्यों बार-बार निकाली जाती है इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी? भारत के विरोध पर आई सफाईControversial Parade In Canada: कनाडा में क्यों बार-बार निकाली जाती है इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी? भारत के विरोध पर आई सफाईऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर कनाडा के ब्रैम्पटन में हुए प्रदर्शन पर भारत ने आपत्ति जताई तो कनाडाई सरकार को सफाई जारी करनी पड़ी.
Read more »

सरकार से 45000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद HAL के शेयरों में 5% से अधिक का उछालसरकार से 45000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद HAL के शेयरों में 5% से अधिक का उछालHAL Stocks: 2024 में अब तक HAL के शेयरों में 84% का उछाल देखा गया है, जबकि पिछले एक साल में देखें तो इसमें 67% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Read more »

Bigg Boss OTT Season 3: करण जौहर और सलमान खान की विरासत संभालने को तैयार अनिल कपूर, बोले- अब सब बदल जाएगाBigg Boss OTT Season 3: करण जौहर और सलमान खान की विरासत संभालने को तैयार अनिल कपूर, बोले- अब सब बदल जाएगाबिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन रिलीज की पूरी तैयारी कर चुका है। जियो सिनेमा पर इसके प्रसारण में भी अब बस तीन दिन ही बचे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:09:01