भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, गिरावट के बाद बाजार ने ली करवट, सेंसेक्स में 200 अंकों की उछाल
"मुंबई, 27 जनवरी । वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों और मंगलवार को होने वाले भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के चलते आज भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले।Advertisment इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100.
91 अंकों की गिरावट के साथ 81,436.79 पर खुला। तो वहीं, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 25,063.35 पर खुला। लेकिन कुछ ही समय बाद बाजार पर और दबाव देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 401.18 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,136.52 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 103.40 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 24,945.25 पर था। इस दौरान निफ्टी के तकरीबन सभी इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.13 प्रतिशत की गिरावट आई। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाला सेक्टर रहा, जिसमें 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो सबसे ज्यादा गिरावट वाला सेक्टर रहा, जिसमें करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। सेंसेक्स पैक में, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, एनटीपीसी और टाटा स्टील टॉप गेनर्स वाले शेयरों में शामिल रहे। तो वहीं दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, एम एंड एम, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयर रहे। हालांकि कुछ ही समय बाद बाजार ने करवट लेते हुए हरे निशान में पहुंच गया। सुबह 9.47 बजे के करीब सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई, तो वहीं निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी गई। चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद है। पिछले कारोबारी सत्र में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट जारी रही। निफ्टी 50 फिसलकर 25,000 के अहम स्तर के करीब पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स में भी तेज गिरावट देखने को मिली। बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव रहा। खासतौर पर बैंकिंग, ऊर्जा और कुछ उपभोक्ता सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। एक्सपर्ट ने आगे कहा कि तकनीकी रूप से निफ्टी अभी अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है, जो बाजार की कमजोरी को दर्शाता है। 25,200 से 25,300 का दायरा अब इमीडिएट रेजिस्टेंस माना जा रहा है। अगर बाजार यहां तक उछलता है, तो फिर से बिकवाली का दबाव बन सकता है। नीचे की ओर 25,000 का स्तर बेहद अहम सपोर्ट है। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे फिसलता है, तो गिरावट बढ़कर 24,950 से 24,900 तक जा सकती है। हालांकि, कुछ शेयरों में ओवरसोल्ड स्थिति के कारण हल्की राहत वाली तेजी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट शाह ने आगे बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। कैश सेगमेंट में एफआईआई ने करीब 4,113 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग 4,102 करोड़ रुपए की खरीदारी की, जिससे बाजार को कुछ हद तक सहारा मिला, लेकिन एफआईआई की बिकवाली का पूरा असर खत्म नहीं हो सका। कुल मिलाकर बाजार की शुरुआत हल्की सकारात्मक या स्थिर रह सकती है, लेकिन निवेशक और ट्रेडर पूरी तरह सतर्क रहेंगे। फोकस कंपनियों के नतीजों पर आधारित शेयरों पर रहेगा और जोखिम प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। निवेशक भी बड़े निवेश से पहले अहम सपोर्ट स्तरों के आसपास बाजार में स्थिरता का इंतजार कर सकते हैं। --आईएएनएस डीबीपी/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला गिरावट के बाद बाजार ने ली करवट सेंसेक्स में 200 अंकों की उछाल न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, पांच वर्षों में 200 करोड़ रुपये के निवेश की संभावनागाजियाबाद के इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में जीडीए 4.
Read more »
200 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ಫೆಬ್ರವರಿಯಲ್ಲಿ 4 ರಾಜಯೋಗ: ಈ 3 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಹಣದ ಮಳೆ..February Month Lucky Zodiac signs: ಈ ಮೂರು ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಫೆಬ್ರವರಿಯಲ್ಲಿ ರೂಪುಗೊಳ್ಳಲಿರುವ ನಾಲ್ಕು ರಾಜಯೋಗದಿಂದ ಹಣದ ಮಳೆ ಸುರಿಯಲಿದೆ.
Read more »
बलूचिस्तान में 1200 से ज्यादा लोग गायब! 200 का मर्डर; पाकिस्तान का 'खूनी खेल', बच्चों को भी नहीं बख्शाPakistan Balochistan News: रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में बलूचिस्तान में मिलिट्री ऑपरेशन किए गए, और खुजदार के जेहरी में किए गए हवाई हमलों में 200 लोगों के मारे जाने का जिक्र किया गया. द बलूचिस्तान पोस्ट ने बीवाईसी के हवाले से बताया कि 2025 में लोगों को जबरदस्ती गायब करने के खिलाफ 122 से ज्यादा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुए.
Read more »
तेलंगाना में 200 और कुत्तों की मौत से हड़कंप, अब तक 1100 मरे; क्या चुनावी वादा पूरा करने के लिए की जा रही हत्या?तेलंगाना में आवारा कुत्तों को मारने का एक और मामला सामने आया है. राज्य के हनमकोंडा जिले के पाथिपाका गांव में करीब 200 कुत्तों की मौत की खबर सामने आई है. शक जताया जा रहा है कि इन कुत्तों को इंजेक्शन देकर मारा गया है.
Read more »
25000 का लेवल पार हुआ तो कहां जाएगा निफ्टी, एक्सपर्ट्स बता रहे कैसी होगी बाजार की चालशुक्रवार की भारी गिरावट के बाद निफ्टी अब अपने सबसे निचले स्तर 25,048 पर खड़ा है. 200-डे मूविंग एवरेज (200-DMA) का टूटना और बजट से पहले की बेचैनी बाजार को दबाव में रख रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मंगलवार को 24,900-25,000 का जोन निफ्टी के लिए 'करो या मरो' की स्थिति वाला होगा.
Read more »
भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा संभव, 200 करोड़ लोगों का बाजारभारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर सहमति बन सकती है, जिसे EU 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कह रहा है। इस समझौते से व्यापार आसान होगा, MSME को लाभ होगा, बाजार खुलेंगे और GI टैग वाले उत्पादों को सुरक्षा मिलेगी। इससे 200 करोड़ लोगों का बाजार बनेगा और दुनिया की 25% GDP कवर होगी, जिससे भारत चीन के विकल्प के रूप में उभर सकता है।
Read more »
