भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 100 अरब डॉलर का आएगा निवेश, 99.6 प्रतिशत बढ़ेगा निर्यात
भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 100 अरब डॉलर का आएगा निवेश, 99.6 प्रतिशत बढ़ेगा निर्यातनई दिल्ली, 23 नवंबर । सरकार ने शनिवार को कहा कि व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते में यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ देशों में बाजार पहुंच के साथ भारतीय निर्यात में 99.
6 प्रतिशत की वृद्धि करने और 100 अरब डॉलर का निवेश बढ़ाने की क्षमता है। शुक्रवार को वाणिज्य विभाग के सचिव सुनील बर्थवाल के नेतृत्व में नॉर्वे की यात्रा के दौरान यह बात कही गई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, वाणिज्य सचिव ने नॉर्वे के उद्योग के लिए कई बड़े अवसरों पर प्रकाश डाला, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले तीन-चार वर्षों में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। बर्थवाल ने नॉर्वे के व्यापार, उद्योग और मत्स्य पालन मंत्रालय के राज्य सचिव टॉमस नोरवेल से मुलाकात की। उन्होंने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, भारतीय पेशेवरों के लिए गतिशीलता, मौजूदा संस्थागत मेकैनिज्म को फिर से सक्रिय करने और टीईपीए के लिए अगले कदमों पर चर्चा की। वाणिज्य सचिव ने व्यापार और उद्योग मंत्री महामहिम सेसिली मायर्सेथ और स्वास्थ्य और देखभाल सेवा मंत्री महामहिम जान क्रिश्चियन वेस्ट्रे से भी मुलाकात की। इस यात्रा में नॉर्वेजियन चैंबर ऑफ कॉमर्स , इनोवेशन नॉर्वे, शिपबिल्डर्स एसोसिएशन, रेडर बिंग लॉ फर्म और कई बड़ी नॉर्वेजियन कंपनियों के नेताओं और सीईओ सहित व्यापार हितधारकों के साथ चर्चा भी शामिल थी। ये फर्म अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं, विशेष रूप से, रिन्यूएबल एनर्जी, शिपिंग इंडस्ट्री, उपभोक्ता सामान, ग्रीन हाइड्रोजन, कपड़ा, समुद्री भोजन, खनन, सूचना प्रौद्योगिकी और आपसी हित के अन्य क्षेत्र। भारत ने चार विकसित देशों - स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और लिकटेंस्टीन के साथ टीईपीए पर हस्ताक्षर किए - जो यूरोप में एक महत्वपूर्ण आर्थिक ब्लॉक है। सरकार के अनुसार, यह समझौता मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगा और युवा और प्रतिभाशाली वर्कफोर्स को अवसर प्रदान करेगा। ईएफटीए अपनी टैरिफ लाइनों का 92.2 प्रतिशत प्रदान कर रहा है, जो भारत के 99.6 प्रतिशत निर्यात को कवर करता है।भारत अपनी टैरिफ लाइनों का 82.7 प्रतिशत प्रदान कर रहा है, जो ईएफटीए निर्यात का 95.3 प्रतिशत कवर करता है। भारत ने ईएफटीए को 105 उप-क्षेत्रों की पेशकश की है और नॉर्वे से 114 उप-क्षेत्रों में कमिटमेंट पाया है। टीईपीए से अगले 15 वर्षों में भारत में व्यावसायिक और टेक्निकल ट्रेनिंग के लिए बेहतर सुविधाओं सहित भारत के युवा आकांक्षी कार्यबल के लिए बड़ी संख्या में नई नौकरियों के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2025 में वैश्विक चिप राजस्व 14 प्रतिशत बढ़कर 717 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान2025 में वैश्विक चिप राजस्व 14 प्रतिशत बढ़कर 717 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान
Read more »
यूरोप का ईंधन सप्लायर बनता जा रहा है भारत, सऊदी को पछाड़ा; जानें कौन से देश हैं खरीदारचालू वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-सितंबर में भारत का वस्तु निर्यात 213 अरब डॉलर का रहा और इनमें 36.
Read more »
टाटा और जेएसडब्ल्यू ग्रुप ईवी सेक्टर में 30 अरब डॉलर से ज्यादा का करेंगे निवेशटाटा और जेएसडब्ल्यू ग्रुप ईवी सेक्टर में 30 अरब डॉलर से ज्यादा का करेंगे निवेश
Read more »
देश का निर्यात अक्टूबर में 17.25 प्रतिशत बढ़ा, दो साल का सबसे तेज उछालदेश का वस्तु निर्यात सितंबर महीने में मामूली 0.5 प्रतिशत बढ़कर 34.85 अरब डॉलर रहा था.
Read more »
भारत से रत्न और आभूषणों का निर्यात अक्टूबर में 9 प्रतिशत से अधिक बढ़ाभारत से रत्न और आभूषणों का निर्यात अक्टूबर में 9 प्रतिशत से अधिक बढ़ा
Read more »
भारत में प्राइवेट इक्विटी निवेश अक्टूबर में 40 प्रतिशत बढ़कर 4.7 अरब डॉलर रहाभारत में प्राइवेट इक्विटी निवेश अक्टूबर में 40 प्रतिशत बढ़कर 4.7 अरब डॉलर रहा
Read more »
