एपीएफ के प्रवक्ता डीआईजी बिष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि हमने भारतीय पक्ष से चुनाव से दो दिन पहले सीमा चौकियों को बंद करने का अनुरोध किया था और वे हमारे प्रस्ताव पर सहमत हो गए. समझौते के अनुसार, चुनाव दिवस सहित तीन दिनों (72 घंटे) के लिए सीमा चौकियां बंद रहेंगी.
पड़ोसी देश नेपाल में आगामी 5 मार्च को संसदीय चुनाव होने वाले हैं. इस दौरान नेपाल और भारत के सुरक्षा अधिकारियों ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीमा चौकियों को 72 घंटे के लिए बंद करने पर सहमति जताई है.
शुक्रवार को मोरंग जिले के बीरतनगर में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल और भारत के सशस्त्र सीमा बल के बीच आयोजित 16वीं उप महानिरीक्षक स्तरीय समन्वय बैठक हुई. बैठक में दोनों पक्षों ने चुनावों में बाधा उत्पन्न कर सकने वाले अवांछित तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा नियंत्रण को कड़ा करने पर सहमति व्यक्त की. एपीएफ के प्रवक्ता डीआईजी बिष्णु प्रसाद भट्ट ने मीडिया को बताया कि हमने भारतीय पक्ष से चुनाव से दो दिन पहले सीमा चौकियों को बंद करने का अनुरोध किया था और वे हमारे प्रस्ताव पर सहमत हो गए. समझौते के अनुसार, चुनाव दिवस सहित तीन दिनों के लिए सीमा चौकियां बंद रहेंगी. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीमा चौकियों को बंद करना दोनों देशों में एक प्रथा है. भट्ट ने आगे कहा कि चूंकि चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एजेंसियों की भारी तैनाती होती है, इसलिए सीमा पार अवांछित समूहों की आवाजाही को रोकना आवश्यक है. आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए बॉर्डर सील एपीएफ के अनुसार, दोनों पक्षों ने सीमा सुरक्षा, सीमा पार अपराधों पर नियंत्रण, तीसरे देशों के नागरिकों के अवैध प्रवेश की रोकथाम, मानव तस्करी, नकली मुद्रा, हथियार और गोला-बारूद, साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी और व्यापार पर भी चर्चा की. भारत ने नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा का फायदा उठाकर कश्मीरी और पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की आशंका पर बार-बार चिंता व्यक्त की है. चुनाव को लेकर नियमित जांच जारी एपीएफ ने बताया कि बैठक में सीमा स्तंभों की सुरक्षा, यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने, संयुक्त गश्त, आपदा बचाव अभ्यास और संयुक्त खेल गतिविधियों के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया. दोनों पक्ष संवेदनशील सीमा बिंदुओं की पहचान करने, संभावित जोखिमों का आकलन करने, शरणार्थियों और प्रवासियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और विभिन्न स्तरों पर नियमित जांच करने पर सहमत हुए. यह भी पढ़ेंः अगर ईरान अमेरिका पर हमला कर दे तो खैबर मिसाइलों को तबाह कर पाएगा USS अब्राहम लिंकन?
Nepal Elections March 5 Nepal Border Closure India Nepal Border Security Nepal India Border Checkpoints Closed 72-Hour Border Shutdown Nepal Armed Police Force APF Sashastra Seema Bal SSB DIG-Level Coordination Meeting Biratnagar Meeting Morang District Nepal Bishnu Prasad Bhatt APF Election Security Nepal Polling Day Security Arrangements Border Control During Elections Cross-Border Crime Prevention Illegal Infiltration Concerns
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP: 700 और 70 गज के दो प्लॉट, फिर क्यों छोड़ा गांव? ये सवाल उलझा रहे गुत्थी; गाजियाबाद सुसाइड में नया सस्पेंसगाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या को 72 घंटे से अधिक वक्त बीत चुका है, लेकिन मामले से जुड़े कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। इस बीच पुलिस किशोरियों के
Read more »
छत्तीसगढ़ में 72 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, अमित शाह के दौरे से पहले अहम सफलताChhattisgarh Naxal Surrender News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता, सुकमा और बीजापुर में 72 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण. राज्य। छत्तीसगढ़
Read more »
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार; हरियाणा पुलिस ने 72 घंटे में किया वारदात का खुलासापानीपत में 36 वर्षीय अनिल की हत्या का खुलासा 72 घंटे में हुआ है। पुलिस ने अनिल की पत्नी किरण और उसके प्रेमी सुधीर को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर अनिल का मुंह दबाकर हत्या की थी। सुधीर रिश्ते में अनिल का चचेरा मौसेरा भाई है। यह वारदात प्रेम प्रसंग के चलते...
Read more »
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 72 घंटे के अंदर खुल गई पोल; पुलिस ने दोनों को दबोचासमालखा, पानीपत में 5 फरवरी को मृत मिले 36 वर्षीय अनिल की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया है। उसकी पत्नी किरण ने अपने प्रेमी सुधीर के साथ मिलकर अनिल की हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी सुधीर रिश्ते में अनिल का चचेरा मौसेरा भाई लगता है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच आठ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे अनिल को...
Read more »
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस जिले में छह अतिसंवेदनशील केंद्र, पुलिस टीम की रहेगी विशेष निगरानीजालौन में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। जिले के 72 केंद्रों में से छह को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। कुल 37,809 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सघन तलाशी जैसे कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा...
Read more »
नेपाल चुनाव: भारत के साथ सीमा चौकियां 72 घंटे के लिए बंद रहेंगीनेपाल चुनाव: भारत के साथ सीमा चौकियां 72 घंटे के लिए बंद रहेंगी
Read more »
