हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले सोहना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह का टिकट कटने से क्षेत्र में भारी रोष है। नाराज लोगों ने महापंचायत कर दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि भाजपा ने दो दिनों के भीतर प्रत्याशी नहीं बदला तो सर्वसमाज अपनी ओर से संजय सिंह को प्रत्याशी बनाएगा। महापंचायत में सोहना क्षेत्र के 51 गणमान्य लोगों की कमेटी का गठन...
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में विद्रोह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सोहना के विधायक व प्रदेश सरकार में खेल, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय सिंह का टिकट कटने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने राघव वाटिका में महापंचायत की। लगातार हो रही वर्षा के बाद भी महापंचायत में 36 बिरादरी के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। अध्यक्षता तावड़ू खंड के समाजसेवी मास्टर कमल ने की। सभी ने एक सुर से लोगों ने निर्णय लिया कि यदि दो दिनों के भीतर भाजपा ने सोहना से प्रत्याशी नहीं बदला तो सर्वसमाज अपनी ओर से संजय सिंह को प्रत्याशी बनाएगा। महापंचायत में सोहना क्षेत्र के 51 गणमान्य लोगो की कमेटी का गठन किया गया। संजय सिंह बोले- उनके साथ हुआ धोखा महापंचायत में पहुंचे मंत्री संजय सिंह ने कहा कि उनके साथ पार्टी के नेताओं ने धोखा किया है। उनका परिवार पिछले 33 वर्षों से भाजपा के प्रति समर्पित है। उन्होंने पांच वर्ष सोहना क्षेत्र के लोगों की सेवा की। उन पर कोई दाग नहीं हैं। एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया, जिसके परिवार ने भ्रष्टाचार किया। जमीनों पर कब्जे किए। अवैध कॉलोनी काटी। समाज का निर्णय मान्य होगा उन्होंने कहा कि समाज का जो निर्णय होगा वह उन्हें मान्य होगा। यदि समाज का आदेश हुआ तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वह पार्टी व पद से इस्तीफा दे देंगे। जनता से बड़ी कोई पार्टी नहीं हैं। उन्होंने टिकट बंटवारे में लेन-देन के भी आरोप लगाए। महापंचायत में सोहना से टिकट के दावेदार रहे जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान एवं युवा नेता महेश चौहान ने भी अपनी बातें रखीं। महापंचायत में राजपूत महासभा के अध्यक्ष तिलकराज चौहान, बीर सिंह सरपंच, ज़िला प्रमुख सब्बीर अहमद, व्यापार मंडल सोहना के अध्यक्ष अशोक गर्ग, तावडू से राजकुमार मित्तल, समयपाल भड़ाना, सौकत सरपंच, कर्नल संतपाल राघव, कर्नल धर्मपाल राघव, जिला पार्षद यशपाल, पूर्व सरपंच संजय राघव, बिक्रम चौहान, रवि यादव, रामपाल सरपंच, राज चौहान, नथु, प्रदीप भाटी, उपदेश राघव, श्रीपाल चौहान, सुभाष चौधरी, नरेश सैनी, ओमप्रकाश भड़ाना, अनुराग खटाना, लक्ष्मण नंबरदार, राजीव सिंह, देवीलाल राघव, अरुण सिंह के साथ ही बालूदा, तावडू, भोंडसी, सरमथला, दौला, घामड़ोज, अलीपुर सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए।.
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में विद्रोह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सोहना के विधायक व प्रदेश सरकार में खेल, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय सिंह का टिकट कटने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने राघव वाटिका में महापंचायत की। लगातार हो रही वर्षा के बाद भी महापंचायत में 36 बिरादरी के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। अध्यक्षता तावड़ू खंड के समाजसेवी मास्टर कमल ने की। सभी ने एक सुर से लोगों ने निर्णय लिया कि यदि दो दिनों के भीतर भाजपा ने सोहना से प्रत्याशी नहीं बदला तो सर्वसमाज अपनी ओर से संजय सिंह को प्रत्याशी बनाएगा। महापंचायत में सोहना क्षेत्र के 51 गणमान्य लोगो की कमेटी का गठन किया गया। संजय सिंह बोले- उनके साथ हुआ धोखा महापंचायत में पहुंचे मंत्री संजय सिंह ने कहा कि उनके साथ पार्टी के नेताओं ने धोखा किया है। उनका परिवार पिछले 33 वर्षों से भाजपा के प्रति समर्पित है। उन्होंने पांच वर्ष सोहना क्षेत्र के लोगों की सेवा की। उन पर कोई दाग नहीं हैं। एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया, जिसके परिवार ने भ्रष्टाचार किया। जमीनों पर कब्जे किए। अवैध कॉलोनी काटी। समाज का निर्णय मान्य होगा उन्होंने कहा कि समाज का जो निर्णय होगा वह उन्हें मान्य होगा। यदि समाज का आदेश हुआ तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वह पार्टी व पद से इस्तीफा दे देंगे। जनता से बड़ी कोई पार्टी नहीं हैं। उन्होंने टिकट बंटवारे में लेन-देन के भी आरोप लगाए। महापंचायत में सोहना से टिकट के दावेदार रहे जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान एवं युवा नेता महेश चौहान ने भी अपनी बातें रखीं। महापंचायत में राजपूत महासभा के अध्यक्ष तिलकराज चौहान, बीर सिंह सरपंच, ज़िला प्रमुख सब्बीर अहमद, व्यापार मंडल सोहना के अध्यक्ष अशोक गर्ग, तावडू से राजकुमार मित्तल, समयपाल भड़ाना, सौकत सरपंच, कर्नल संतपाल राघव, कर्नल धर्मपाल राघव, जिला पार्षद यशपाल, पूर्व सरपंच संजय राघव, बिक्रम चौहान, रवि यादव, रामपाल सरपंच, राज चौहान, नथु, प्रदीप भाटी, उपदेश राघव, श्रीपाल चौहान, सुभाष चौधरी, नरेश सैनी, ओमप्रकाश भड़ाना, अनुराग खटाना, लक्ष्मण नंबरदार, राजीव सिंह, देवीलाल राघव, अरुण सिंह के साथ ही बालूदा, तावडू, भोंडसी, सरमथला, दौला, घामड़ोज, अलीपुर सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए।
Haryana Election 2024 Haryana Vidhan Sabha Chunav Sohna BJP Candidate Sohna Assembly Seat Haryana News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajya Sabha की 2 सीट: एक पर कैंडिडेट फाइनल, BJP से दूसरा कौन होगा उम्मीदवार? दिलीप जायसवाल पर टिकी सबकी नजरबिहार में राज्यसभा की रिक्त हुई दो सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा चुनाव समिति की रविवार की शाम बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.
Read more »
स्वतंत्रता दिवस पर लालू यादव ने बिहारवासियों को दिया ये खास संदेस, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूदआज देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है, वहीं गुरुवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मीडिया से बात की और लोगों को बधाई दी.
Read more »
Delhi: आज इन रास्तों पर जाने से बचें दिल्लीवाले, नहीं तो होगी परेशानी; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरीदिल्लीवासियों को आज सड़कों पर भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है।
Read more »
UP: मायावती पर भाजपा विधायक के बयान पर बवाल; अखिलेश ने की केस दर्ज करने की मांग तो बसपा सुप्रीमो ने जताया आभारभाजपा विधायक के बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गई टिप्प्णी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग की है।
Read more »
UP: पूर्व विधायक असलम चौधरी गिरफ्तार... इस मामले में कसा शिकंजा; बसपा से जीता और फिर सपा में हो गया था शामिलगाजियाबाद के धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जमीन पर कब्जा करने और दो करोड़ की रंगदारी मांगने का है।
Read more »
BJP: हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा संसदीय दल की बैठक में होंगे बड़े फैसले, कट सकते हैं इतने टिकटसूत्रों के अनुसार, पार्टी ने संगठन में मजबूत छवि के नेताओं को मैदान में उतारने का निर्णय किया है। टिकट कटने वालों में कुछ मंत्रियों के नाम भी शामिल हो सकते हैं।
Read more »
