भारतीय जनता पार्टी ने 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव होने हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष ों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार और शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक और पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात, पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश और धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये इन राज्यों में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चयन करेंगे। संगठन चुनाव को लेकर 28 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी की बैठक हुई थी। लद्दाख भाजपा महासचिव पीटी कुंजांग ने बताया था कि पार्टी के संविधान के मुताबिक 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव पूरे कराने हैं। 15 जनवरी तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। इसके अलावा राज्यों में जिला अध्यक्षों का चुनाव भी किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और जनवरी अंत तक भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। भाजपा अपने संगठन में युवाओं को महत्व देने के लिए पहले ही आयु सीमा तय कर चुकी है। इसके लिए जिलों के भीतर बनाए जाने वाले मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, जिलाध्यक्ष की उम्र 45 से 60 साल के बीच होगी। जिलाध्यक्ष के लिए संगठन में 7 से 8 साल तक काम करने का अनुभव भी जरूरी किया गया है। इनका चुनाव 15 जनवरी तक पूरा कराए जाने का लक्ष्य है। लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष रह चुके व्यक्ति को तीसरी बार मौका नहीं मिलेगा। साथ ही तय हुआ है कि संगठन के किसी पद पर काम कर रहे व्यक्ति को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। भाजपा ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के एलान के दिन (15 अक्टूबर) ही पार्टी के आंतरिक चुनावों के लिए अधिकारी नियुक्त किए थे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना से राज्यसभा सांसद डॉ
भाजपा चुनाव अधिकारियों नियुक्ति राज्यों संगठन अध्यक्ष
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Aayushmaan Bharat Nodal Officer Appointed as Deputy CommissionerJagaran Samvaadadata Kaanth, Aayushmaan Bharat के नोडल अधिकारी ने डिप्टी सीएमओ के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। इस नियुक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।
Read more »
देश में राज्यपालों का तबलाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है।
Read more »
भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में नया तरीकाभाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्षों का चयन लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह होगा।
Read more »
नए राज्यपालों की नियुक्तियाँराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है।
Read more »
झामुमो सदस्यता अभियान में भाजपा को चुनौती दे रहा हैझारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधानसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के साथ ही सदस्यता अभियान में भी भाजपा को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है।
Read more »
बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा कीबीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेताओं को विभिन्न राज्यों में चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। बीजेपी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने से पहले 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव कराने हैं।
Read more »
