भागलपुर में अपहर्ताओं ने रखा नवरात्र का ख्याल, वैशाली के व्‍यापारी को खिलाया पनीर और दाल तड़का

Vaishali Businessman Abduction News

भागलपुर में अपहर्ताओं ने रखा नवरात्र का ख्याल, वैशाली के व्‍यापारी को खिलाया पनीर और दाल तड़का
Satyam Kumar RescueBhagalpur Police OperationAbductors Arrested Bihar
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 53%

भागलपुर पुलिस ने वैशाली से अपहृत कारोबारी सत्यम कुमार को सकुशल बरामद कर तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं ने सत्यम को ज्योति विहार कॉलोनी में बंधक बनाकर रखा था और चैती नवरात्र के कारण उसे शाकाहारी भोजन जैसे पनीर और दाल तड़का खिलाया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। वैशाली से अपहृत कारोबारी सत्यम कुमार की भागलपुर से सकुशल बरामदगी के साथ ही पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। अपहरण के बाद अपराधियों ने पहले सत्यम को नवगछिया के मकनपुर में रखा था। गिरफ्तारी के डर से बाद में ठिकाना बदलकर औद्योगिक थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी में ले गए, जहां एक कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा गया था। बंधक बनाकर रखते थे, सीमित भोजन अपहर्ता सत्यम के हाथ-पैर बांधकर रखते थे। उसे खाने के लिए ढाबे से पनीर, दाल तड़का और रोटी मंगाई जाती थी, जबकि पीने के लिए कभी कोल्ड ड्रिंक और कभी चिप्स दिए जाते थे। चैती नवरात्र को देखते हुए अपहर्ताओं ने उसे केवल शाकाहारी भोजन ही दिया। खाना देने के बाद फिर से उसके हाथ बांध दिए जाते थे। तीनों अपहर्ता उसी कमरे में रहते थे और लगातार निगरानी रखते थे। फिरौती कॉल से मिला सुराग मुख्य आरोपी रवि कुमार ने सत्यम के परिजनों को फोन कर फिरौती मांगी थी। इसी कॉल के आधार पर पुलिस को अपहरणकर्ताओं का लोकेशन मिला, जो भागलपुर में ट्रेस हुआ। वैशाली एसपी के अनुरोध पर भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने औद्योगिक थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के नेतृत्व में टीम गठित की। वैशाली पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर ज्योति विहार से सत्यम को बरामद कर लिया गया। 24 घंटे में तीन अपहर्ता गिरफ्तार इस कार्रवाई में नवगछिया के मकनपुर निवासी रवि कुमार और अभिषेक कुमार के साथ झारखंड के गिरिडीह निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अपहरण के 24 घंटे के अंदर ही कारोबारी को सुरक्षित बरामद कर आरोपितों को दबोच लिया। चलती कार से किया था अपहरण कारोबारी सत्यम कुमार का अपहरण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के पास दिनदहाड़े किया गया था। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पहले उनकी कार को ओवरटेक कर रोका और जबरन उतारकर अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए थे। पूरी वारदात फिल्मी अंदाज में कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई थी। सीसीटीवी से खुला राज घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे अहम सुराग मिले। संदिग्ध कार की पहचान कर उसे बरामद किया गया, जो नवगछिया के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद का सामने आया है। सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार इसी विवाद के कारण अपहरण की साजिश रची गई थी।.

जागरण संवाददाता, भागलपुर। वैशाली से अपहृत कारोबारी सत्यम कुमार की भागलपुर से सकुशल बरामदगी के साथ ही पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। अपहरण के बाद अपराधियों ने पहले सत्यम को नवगछिया के मकनपुर में रखा था। गिरफ्तारी के डर से बाद में ठिकाना बदलकर औद्योगिक थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी में ले गए, जहां एक कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा गया था। बंधक बनाकर रखते थे, सीमित भोजन अपहर्ता सत्यम के हाथ-पैर बांधकर रखते थे। उसे खाने के लिए ढाबे से पनीर, दाल तड़का और रोटी मंगाई जाती थी, जबकि पीने के लिए कभी कोल्ड ड्रिंक और कभी चिप्स दिए जाते थे। चैती नवरात्र को देखते हुए अपहर्ताओं ने उसे केवल शाकाहारी भोजन ही दिया। खाना देने के बाद फिर से उसके हाथ बांध दिए जाते थे। तीनों अपहर्ता उसी कमरे में रहते थे और लगातार निगरानी रखते थे। फिरौती कॉल से मिला सुराग मुख्य आरोपी रवि कुमार ने सत्यम के परिजनों को फोन कर फिरौती मांगी थी। इसी कॉल के आधार पर पुलिस को अपहरणकर्ताओं का लोकेशन मिला, जो भागलपुर में ट्रेस हुआ। वैशाली एसपी के अनुरोध पर भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने औद्योगिक थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के नेतृत्व में टीम गठित की। वैशाली पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर ज्योति विहार से सत्यम को बरामद कर लिया गया। 24 घंटे में तीन अपहर्ता गिरफ्तार इस कार्रवाई में नवगछिया के मकनपुर निवासी रवि कुमार और अभिषेक कुमार के साथ झारखंड के गिरिडीह निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अपहरण के 24 घंटे के अंदर ही कारोबारी को सुरक्षित बरामद कर आरोपितों को दबोच लिया। चलती कार से किया था अपहरण कारोबारी सत्यम कुमार का अपहरण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के पास दिनदहाड़े किया गया था। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पहले उनकी कार को ओवरटेक कर रोका और जबरन उतारकर अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए थे। पूरी वारदात फिल्मी अंदाज में कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई थी। सीसीटीवी से खुला राज घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे अहम सुराग मिले। संदिग्ध कार की पहचान कर उसे बरामद किया गया, जो नवगछिया के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद का सामने आया है। सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार इसी विवाद के कारण अपहरण की साजिश रची गई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Satyam Kumar Rescue Bhagalpur Police Operation Abductors Arrested Bihar Ransom Call Tracing Navratri Vegetarian Food Money Dispute Abduction Hajipur Muzaffarpur Highway Jyoti Vihar Colony Bhagalpur Crime Bhagalpur News Bhagalpur Latest News Bhagalpur News In Hindi Bhagalpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 21:48:40