रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने भड़काऊ भाषण के एक मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बरी कर दिया है. यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार से जुड़ा था. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोप साबित न होने पर आजम खान को दोषमुक्त करार दिया है. आजम खान 17 नवंबर 2025 से रामपुर जेल में बंद हैं.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान को भड़काऊ भाषण के एक मामले में बड़ी राहत मिली है. रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए आजम खान को दोषमुक्त कर दिया.
कोर्ट के इस फैसले को उनके लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंदरअसल आजम खान 17 नवंबर 2025 से रामपुर जेल में बंद हैं. उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा एक अन्य मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी. आजम खान के खिलाफ दर्ज दर्जनों मुकदमों में से अधिकांश अभी भी अदालतों में विचाराधीन हैं. इसी कड़ी में भड़काऊ भाषण से जुड़ा यह मामला भी लंबे समय से अदालत में चल रहा था.2019 के लोकसभा चुनाव का था मामलायह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है, जब आजम खान रामपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे. चुनाव प्रचार के दौरान सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिए गए एक भाषण को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था.मामले में आरोप लगाया गया था कि आजम खान ने अपने भाषण के जरिए कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसाया और तत्कालीन जिलाधिकारी रामपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. इस संबंध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और तत्कालीन कांग्रेसी नेता फैसल खान लाला की ओर से रामपुर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. Advertisement कोर्ट ने आजम खान को किया बरीप्रॉसिक्यूशन की ओर से अदालत में एक सीडी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई, जिसमें आजम खान को यह कहते हुए दिखाया गया था कि कुछ अधिकारी 'रामपुर को खून से नहलाना चाहते हैं' और जिन जिलों में वो तैनात रहे हैं, वहां 'कमजोरों पर तेजाब डलवाकर उन्हें गलाया गया है.'मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से दलीलें पेश की गईं. दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने साक्ष्यों का मूल्यांकन किया और यह मानते हुए कि आरोप साबित नहीं हो सके हैं, आजम खान को बरी कर दिया. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Rampur MP MLA Court Verdict Hate Speech Case Azam Khan Samajwadi Party Leader News Azam Khan Legal Relief Rampur Court News Uttar Pradesh Politics
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान-MP के 38 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम: यूपी में घना कोहरा, श्रीनगर में -1.8°C तापमान; दिल्ली द...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall
Read more »
Humayun Kabir: বিধায়ক পদ ছাড়বও না আর বাবরি মসজিদও বানাব... কোর্টের সামনে দাঁড়িয়েই হুংকার হুমায়ুনের!Humayun Kabir announced that he is not going to resign from MLA till Assembly Election 2026 and Babri Masjid will definitely built
Read more »
MP-MLA Court Dhanbad में हाजिर हुए विधायक जयराम महतो, बड़ा गंभीर है आरोपDumri MLA Jairam Mahato: डुमरी के विधायक जयराम महतो एमपी-एमएलए कोर्ट धनबाद में हाजिर हुए। उन पर गंभीर आरोप हैं, जिसकी सुनवाई के लिए उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ा। कोर्ट में उनकी उपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। मामले की अगली सुनवाई जल्द ही होगी, जिसमें आरोपों पर और बहस की...
Read more »
उत्तर प्रदेश में कोहरे-कोल्ड डे का रेड अलर्ट: MP-उत्तराखंड में कोल्ड वेव की चेतावनी; राजस्थान में तापमान 3....IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall
Read more »
MLA फंड कमीशन कांड: 3 विधायकों को नोटिस, इस तारीख को विधानसभा में देना होगा जवाबराजस्थान (Rajasthan) में विधायक कोष में भ्रष्टाचार को लेकर उठे सवालों पर अब तीनों विधायकों को विधानसभा में अपना जवाब रखना होगा।40 परसेंट कमीशन लेने के आरोप में रेवंत राम डांगा, अनीता जाटव और ऋतु बनावत को विधानसभा की याचिका एवं सदाचार कमेटी ने नोटिस भेजा है। तीनों विधायक को 19 दिसंबर को कमेटी के समक्ष पेश...
Read more »
आजम खान को बड़ी राहत: भड़काऊ भाषण मामले में रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने किया बरीरामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2019 के भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को बरी कर दिया है. उन पर अधिकारियों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप था. वर्तमान में वह एक अन्य मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं, लेकिन इस फैसले से उन्हें बड़ी कानूनी राहत मिली है.
Read more »
