बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर जनवरी में अपने भाषण से हिंसा के लिए लोगों को उकसाने का मामला दर्ज किया गया था.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ दर्ज एक मामले में आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है. बीजेपी अध्यक्ष पर जनवरी में अपने भाषण से हिंसा के लिए लोगों को उकसाने का मामला दर्ज किया गया था.
जस्टिस जय सेनगुप्ता ने शाह के खिलाफ कार्यवाही पर चार हफ्ते की रोक लगाते हुए सवाल पूछा कि शाह के इस दावे से कैसे हिंसा भड़क सकती है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में मतगणना के दिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार गिर सकती है? शाह ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया था कि आरोप ओछे और मनगढ़ंत हैं. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के कोनटाई में हिंसा के असली साजिशकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज न कर उस व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया जो भाषण दे रहा था. प्रदेश की तरफ से पेश हुए सरकारी वकील शाश्वत मुखर्जी ने कहा कि कोनटाई पुलिस थाने में दो अन्य मामले भी दर्ज किए गए थे जिनमें कुछ आरोपियों को हिंसा और आगजनी के लिए नामजद किया गया था. उन्होंने माना कि शाह का नाम उन केस में नहीं था. कोनटाई उप-मंडलीय जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमे के आधार पर शाह के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाते हुए जस्टिस सेनगुप्ता ने निर्देश दिया कि मामला दो हफ्ते बाद सुनवाई के लिए पेश किया जाए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज के सियासी दौरेः अमित शाह ने संभाली कमान, इस राज्य में करेंगे रैली– News18 हिंदीआज के सियासी दौरेः अमित शाह ने संभाली कमान, इस राज्य में करेंगे रैली-loksabha election 2019 today: Amit Shah, Sachin Pilot, Ashok gahlot-2019 General Elections, Loksabha, loksabha Election 2019, 2019 general election, rahul gandhi, BJP, Narendra Modi, PM, 2019, लोकसभा चुनाव, आम चुनाव, congress, 2019 General Elections, Loksabha, चुनाव, कांग्रेस, आम चुनाव, लोकसभा, अमित शाह-
Read more »
गांधीनगर में बीजेपी को हराना इतना मुश्किल क्योंअमित शाह गांधीनगर सीट से शुरू कर रहे हैं अपनी राजनीतिक पारी. माना जाता है कि बीजेपी यहां कांग्रेस से बहुत आगे है. क्या है ज़मीनी सच्चाई?
Read more »
यूपी में आज से BJP करेगी प्रचार का आगाज, अमित शाह आगरा में तो योगी सहारनपुर में करेंगे रैलीलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में सपा और बीएसपी के गठबंधन के बाद बीजेपी के सामने यूपी में 2014 का प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है. जो इतनी आसान नहीं है. ऐसे में बीजेपी अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती.
Read more »
गांधीनगर से जीतकर कालजयी नेताओं की कतार में खड़ा होना चाहते हैं अमित शाह-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: अमित शाह ने इस सीट पर बहुत मेहनत की है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं अटल बिहारी बाजपेयी, आडवाणी को थाल में सजाकर यह सीट सौंपी और वे यहां से जीते भी। अब जब अमित शाह खुद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, तो उम्मीद है कि यहां से मिली जीत पार्टी में उनके बढ़ रहे कद को और चमकदार बनाएगी।
Read more »
अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध- Amarujalaअमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित शहर सिएटल में बुधवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
Read more »
असम में शाह का ऐलान- 'मोदी जी की सरकार बनाएं, हर घुसपैठिए को बाहर निकाल देंगे'– News18 हिंदीअगर केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बनती है तो फिर असम से घुसपैठियों का सफाया हो जाएगा- शाह AmitShah BJP4India INCIndia
Read more »
असम में बोले अमित शाह- रात में तरुण गोगोई और अजमल के बीच इलू-इलू होता हैअसम में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो हम घुसपैठियों को भगाएंगे. तरुण गोगोई पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि दिन में तरुण गोगोई और बकरुद्दीन अजमल आमने-सामने लड़ते हैं, लेकिन रात में दोनों के बीच इलू-इलू होता है.
Read more »
VIDEO: अमित शाह बोले- गोगोई और अजमल दिन में आमने-सामने चुनाव लड़ते हैं, लेकिन....अमित शाह ने आरोप लगाया कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच गुप्त समझौता हो गया है.
Read more »
