don bradman death anniversary: प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे बोरेल में स्थित यह घर दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले रेजिडेंस म्यूज़ियम्स में से एक है. दरअसल 52 Shepherd Street Bowral में मौजूद कई ब्रैडमैन आकर्षणों में से एक है. 2024 में भारत के ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान हम सबको बोरेल जाने का मौका मिला.
नई दिल्ली. क्रिकेट के इतिहास में कुछ पते सिर्फ लोकेशन नहीं होते वे तीर्थ बन जाते हैं. 52 Shepherd Street ऐसा ही एक पता है. यह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से दूर एक शांत शहर बोरेल का एक घर नहीं है बल्कि उस महानायक की कर्मभूमि है जिसने बल्लेबाज़ी की परिभाषा बदल दी.
यहाँ 1911 से 1924 के बीच क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज़ सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने जीवन के सुनहरे साल बिताए. इस घर की दहलीज़ पर कदम रखते ही श्रद्धा का भाव स्वतः उमड़ पड़ता है. 52 Shepherd Street जैसे ही यह पता लिया जाता है मन में एक ही शब्द आता है आदर क्योंकि यही वह स्थान है जहाँ क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन करीब 14 वर्षों तक रहे. प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे बोरेल में स्थित यह घर दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले रेजिडेंस म्यूज़ियम्स में से एक है. दरअसल 52 Shepherd Street Bowral में मौजूद कई ब्रैडमैन आकर्षणों में से एक है. 2024 में भारत के ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान हम सबको बोरेल जाने का मौका मिला. ब्रैडमैन और बोरेल शहर ब्रैडमैन के घर के यात्रा की शुरुआत शहर में प्रवेश करने से लगभग एक मील पहले ही हो जाती है. हाइवे के बाईं ओर झाड़ियों के बीच ‘Bowral’ लिखा एक बोर्ड दिखाई देता है. तभी एहसास होता है कि आप क्रिकेट के एक पवित्र तीर्थ के करीब पहुँच रहे हैं. जैसे ही आप इस शांत और खूबसूरत कस्बे में दाखिल होते हैं यहां हर चीज़ में ब्रैडमैन की झलक मिलती है। कुछ सड़कें उनके नाम पर हैं. क्रिकेट मैदान भी उनके नाम से जाना जाता है. बोरेल की पहचान ही ब्रैडमैन से बनती है और सबसे खास बात यह है कि उनकी हर स्मृति को सहेजकर रखा गया है. मनमोहक मैदान Bradman Oval ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन रखरखाव वाले मैदानों में से एक है. इसके ठीक बगल में स्थित Bradman Museum इसे पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बना देता है. हाल ही में पुनर्निर्मित और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह संग्रहालय किसी अजूबे से कम नहीं. विशेष रूप से तैयार किए गए ऑडियो विजुअल शो, Bradman से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएँ और यादगार स्मृतिचिह्न. यह सब इसे हर क्रिकेट प्रेमी की बकेट लिस्ट का हिस्सा बना देता है. Bowral में एक और आकर्षण है 20 Glebe Street का घर जहाँ सर डॉन 1924 से 1928 के बीच चार वर्षों तक रहे. ब्रैडमैन म्यूजियम की यात्रा हालाँकि बोरेल की यात्रा का सबसे भावुक अनुभव टैंक स्टैंड के पास मिलता है ब्रैडमैन में इसका प्रतिरूप मौजूद है. जहाँ पर्यटक स्टंप और प्लास्टिक की गोल्फ बॉल से अभ्यास कर सकते हैं। लेकिन 52 Shepherd Street के घर में आज भी वह मूल टैंक स्टैंड सुरक्षित है. जिसके सहारे सर डॉन घंटों अभ्यास किया करते थे. पास में कई स्टंप रखे होते हैं और एक बाल्टी में नई गोल्फ बॉल्स रखी होती हैं ताकि आगंतुक उस अभ्यास को दोहरा सकें और यकीन मानिए यह आसान नहीं है गोल्फ बॉल किसी भी दिशा में मुड़ सकती है और उसे एक पतले स्टंप से हिट करना बेहद कठिन कार्य है. गोल्फ बॉल से सचिन- ब्रैडमैन का कनेक्शन यहीं पर ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर एक अदृश्य सूत्र में बंधते दिखाई देते हैं. 1910 और 1920 के दशक में बोरेल में सर डॉन गोल्फ बॉल से अभ्यास कर रहे थे और करीब 60 साल बाद मुंबई में सचिन तेंदुलकर भी बिना यह जाने कि ब्रैडमैन ऐसा करते थे वैसा ही अभ्यास कर रहे थे. सचिन ने अपनी बुआ से गोल्फ बॉल के किनारे घिसवाकर थ्रोडाउन देने को कहा ताकि वे अपनी रक्षात्मक तकनीक को निखार सकें. बोरेल की इस यात्रा से एक बात मन में गहराई से बैठ जाती है ब्रैडमैन के अनुभव को सहेजकर संजोकर और अमर कर दिया गया है.
25 Feb Sachin Tendulkar Golf Ball Practice Bowral Cricket Australia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मिलिए दिल्ली के उन बुजुर्गों से जो 60 के बाद जी रहे हैं अपनी 'सेकंड इनिंग'घर और समाज को संभालने में बुजुर्गों का बहुत बड़ा हाथ है। 72% बुजुर्ग अपने अनुभव और सलाह से परिवार को रास्ता दिखाते हैं, तो 50% घर के बच्चों (पोते-पोतियों) की देखरेख करते है। 47% घर के कामों में हाथ बटाते हैं।
Read more »
यहां रखा है दुनिया के 60 देशों का 5000 टन सोना, 12-12 किलो की ईंटो का लगा है ढेर; सामने आईं खजाने की तस्वीरेंलंदन स्थित बैंक ऑफ इंग्लैड के तहखाने में 60 से ज्यादा देशों का 5000 टन सोना रखा है। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
Read more »
लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए: हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में...Indias global parliamentary outreach expands with 60+ countries. Follow Latest Updates. भारत की वैश्विक संसदीय भागीदारी को विस्तार देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों का गठन किया है।
Read more »
मुजफ्फरपुर में उच्च शिक्षा को बड़ी उड़ान, 60 कालेजों के संबंधन प्रस्ताव को मिली हरी झंडीबीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने मुजफ्फरपुर में 60 कॉलेजों के संबंधन प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिससे स्नातक में लगभग 20,000 सीटें बढ़ेंगी। मानकों का पालन न करने वाले 20 कॉलेजों के प्रस्ताव रोके गए हैं, जिनमें दस्तावेज़ों की कमी मुख्य कारण है। 17 कॉलेजों में नए पीजी विषयों की पढ़ाई को भी हरी झंडी मिली है, जिससे उच्च शिक्षा का विस्तार...
Read more »
60000 लोगों को रोजाना मिल रहा फ्री भरपेट खाना, अयोध्या की सीता रसोई में इस दिन बनता है 56 भोगGood News: अयोध्या में स्थित सीता रसोई रोजाना 60 हजार से ज्यादा लोगों को भरपेट खाना खिलाती है। विशेष पर्व पर लोगों के लिए छप्पन भोग भी बनाया जाता है।
Read more »
रावण की 60 साल पुरानी प्रतिमा पर संग्राम: एक पक्ष बोला- विकास रुका, अशुभ है, हटाओ; दूसरे ने कहा- विद्वान था...Rewa Teyonthar Ravan Statue Dispute 60-year-old idol sparks conflict. Follow latest updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
