ब्रिटेन में चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकुओं से हमला, 10 घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

अपराध News

ब्रिटेन में चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकुओं से हमला, 10 घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीयब्रिटेन में चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकुओं से10 घायल
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

ब्रिटेन में चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकुओं से हमला, 10 घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

"लंदन, 2 नवंबर । ब्रिटेन में चलती ट्रेन में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब ट्रेन में दो शख्स चाकू लेकर घुसे और कई लोगों को घायल कर दिया।Advertisment मामला शनिवार की शाम का है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि कैम्ब्रिजशायर में चलती ट्रेन में हुए इस हमले में 10 लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 39 मिनट पर सूचना मिली कि कैम्ब्रिजशायर के हंटिंगडन जाने वाली ट्रेन में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। ट्रेन ऑपरेटर लंदन नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की वेबसाइट ने कहा, इमरजेंसी सेवाएं स्टीवनेज और पीटरबरो के बीच हुई एक घटना से निपट रही हैं। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकू से कई लोगों पर हमला होने के बाद दस लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। नौ लोगों को जानलेवा चोटें आई हैं। आतंकवाद-रोधी इकाइयां जांच में सहयोग कर रही हैं। वहीं ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने एक्स पर लिखा, हंटिंगडन के पास एक ट्रेन में हुई भयावह घटना बेहद चिंताजनक है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। आपातकालीन सेवाओं को उनकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को पुलिस की सलाह माननी चाहिए। कैम्ब्रिजशायर और पीटरबरो के मेयर पॉल ब्रिस्टो ने एक्स पर कहा कि उन्हें इस भयावह घटना की जानकारी है। उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स में चाकू से होने वाले अपराध 2011 से लगातार बढ़ रहे हैं, हालांकि ब्रिटेन दुनिया के कुछ सबसे सख्त बंदूक नियंत्रण वाले देशों में से एक है, फिर भी पीएम स्टार्मर ने बड़े पैमाने पर चाकू से होने वाले अपराध को राष्ट्रीय संकट करार दिया है। पीएम स्टार्मर की सरकार इनके इस्तेमाल पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। --आईएएनएस केके/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

अंतरराष्ट्रीय ब्रिटेन में चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकुओं से 10 घायल दो संदिग्ध गिरफ्तार न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

10 रुपये के बिस्‍कुट से 10 करोड़ के फ्लैट तक का सफर, वह भी बुर्ज खलीफा में10 रुपये के बिस्‍कुट से 10 करोड़ के फ्लैट तक का सफर, वह भी बुर्ज खलीफा में10 रुपये के बिस्‍कुट से 10 करोड़ के फ्लैट तक का सफर, वह भी दुबई के बुर्ज खलीफा में, सपनों से भी परे है ये कहानी
Read more »

10 रुपये के बिस्‍कुट से 10 करोड़ के फ्लैट तक का सफर, वह भी बुर्ज खलीफा में10 रुपये के बिस्‍कुट से 10 करोड़ के फ्लैट तक का सफर, वह भी बुर्ज खलीफा में10 रुपये के बिस्‍कुट से 10 करोड़ के फ्लैट तक का सफर, वह भी दुबई के बुर्ज खलीफा में, सपनों से भी परे है ये कहानी
Read more »

सोने में फिर लौटी तेजी, कीमत 1.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पारसोने में फिर लौटी तेजी, कीमत 1.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पारसोने में फिर लौटी तेजी, कीमत 1.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार
Read more »

एशिया में गर्मी बढ़ाने को बेताब है ये देश! चीन से खरीदेगा 4.5 gen वाला J-10 फाइटर जेट; कर ली है ये बड़ी तैयारीएशिया में गर्मी बढ़ाने को बेताब है ये देश! चीन से खरीदेगा 4.5 gen वाला J-10 फाइटर जेट; कर ली है ये बड़ी तैयारीIndonesia J-10 fighter jets: इंडोनेशिया चीन के J-10 लड़ाकू विमानों की खरीद पर विचार कर रहा है, जिससे उसकी वायुसेना को नई ताकत मिल सकती है.
Read more »

बांग्लादेश: 10 महीनों में 3000 से ज्यादा अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तारबांग्लादेश: 10 महीनों में 3000 से ज्यादा अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तारबांग्लादेश: 10 महीनों में 3000 से ज्यादा अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार
Read more »

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 4-10 नवंबर तक इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा का करेंगे दौराविदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 4-10 नवंबर तक इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा का करेंगे दौराविदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 4-10 नवंबर तक इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा का करेंगे दौरा
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:18:51