Uttar Pradesh (UP) BJP New President 2025 Appointment Details Update.
दिसंबर में होगा ऐलान; बिहार के बाद अब यूपी में बड़े बदलाव की तैयारीबिहार में भाजपा के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बनने के बाद अब यूपी में भी बदलाव का दौर शुरू होगा। प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा। इसके लिए तेजतर्रार नेता की तलाश चल रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम भी इसमें जुड़ गया है।विधानसभा चुनाव- 2027 में भाजपा हैट्रिक लगाने की पूरी तैयारी कर रही है। इसके लिए योगी सरकार 2.
0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार भी किया जाएगा। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही यूपी को लेकर सरगर्मी शुरू हो जाएगी। भाजपा के पदाधिकारी बताते हैं कि अब बिना ज्यादा देरी किए आलाकमान दिसंबर तक यूपी में सरकार और संगठन में जरूरी बदलाव कर देगा।यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी, 2025 को होनी थी। कभी महाराष्ट्र चुनाव, तो कभी यूपी में उपचुनाव। इसके बाद बिहार चुनाव के चलते मामला अटकता चला गया। यूपी भाजपा का अध्यक्ष केवल यूपी ही नहीं, पार्टी की केंद्रीय राजनीतिक के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसीलिए केंद्रीय नेतृत्व बिना किसी जल्दबाजी के सोच-समझकर इस पर फैसला लेना चाहता है। यही वजह है कि दिल्ली में कई दौर के मंथन के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अभी तक अटकी है। लेकिन, अब बिहार चुनाव होने के बाद लखनऊ से दिल्ली तक सरकार और संगठन के गलियारों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हलचल मची है। ये तस्वीर बिहार की है। सीएम योगी को सुनने और देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। योगी ने तलवार उठाकर शक्ति प्रदर्शन किया था।जानकार मानते हैं कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव के फैसले तक यूपी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला टाल रखा था। केंद्रीय नेतृत्व चाहता था कि बिहार के नतीजों के बाद ही यूपी में बदलाव किया जाए। अब बिहार में एनडीए की बयार के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है। यूपी को लेकर उनके निर्णय में आरएसएस और पार्टी के किसी भी गुट का अब ज्यादा असर नहीं होगा। केंद्रीय नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगड़े, पिछड़े और दलित का समीकरण साधने के लिए कड़े फैसले भी ले सकता है। केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में अपने राजनीतिक कौशल का एहसास करा दिया है। लिहाजा अब यूपी में भी उसके निर्णय पर कोई रोक-टोक नहीं होगी।भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पहले प्रदेश अध्यक्ष का सिलेक्शन किया जाएगा। उसके बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। 2019 में भी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले तत्कालीन परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है।औपचारिक होगी नामांकन प्रक्रिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव पर्यवेक्षक पीयूष गोयल जल्द ही लखनऊ आएंगे। वह प्रदेश परिषद के सदस्यों की बैठक लेंगे। उसमें ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शीर्ष नेतृत्व की ओर से तय कार्यकर्ता का नामांकन कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव होने के कारण एक ही नामांकन दाखिल होगा। निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के बाद चुनाव प्रभारी नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित करेंगे।योगी सरकार 2.0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार भी होना है। पूर्व पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद कैबिनेट मंत्री के पद खाली हैं। आगामी पंचायतीराज चुनाव और विधानसभा चुनाव के चलते सामाजिक समीकरण सेट करने के लिए भी कुछ जातियों का सरकार में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। दलितों का प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया जाना है। भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी फिर से मंत्रीमंडल में शामिल किया जाना है। प्रदेश सरकार के मौजूदा मंत्रियों में, जिनके कामकाज को लेकर सरकार, भाजपा और आरएसएस के साथ कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है। हालाकि, पार्टी का एक वर्ग चुनाव से पहले किसी को मंत्रिमंडल से बाहर करने के पक्ष में नहीं है। योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 5 मार्च, 2024 को किया गया था। इसमें सुनील शर्मा, दारा सिंह चौहान, रालोद के अनिल कुमार और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। ये तस्वीर योगी सरकार के 2.0 के पहले मंत्रिमंडल विस्तार की है, जब ओपी राजभर को कैबिनेट में जगह दी गई थी।योगी कैबिनेट में वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कुल 21 कैबिनेट मंत्री हैं। असीम अरुण, गुलाब देवी, जेपीएस राठौर और दयाशंकर सिंह समेत 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। प्रतिभा शुक्ला, रजनी तिवारी, बलदेव सिंह औलख और जसवंत सिंह सैनी सहित 19 राज्यमंत्री हैं। इस तरह वर्तमान में कुल 54 मंत्री हैं, जबकि कुल 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। लिहाजा, मंत्रिमंडल के लिए 6 पद खाली हैं।भाजपा को पंचायत और विधानसभा चुनाव के चलते तेज-तर्रार प्रदेश अध्यक्ष की तलाश है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को हालांकि एक साल के लिए ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। लेकिन, किसी न किसी कारण से नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन में इतना देर हुई कि वह 3 साल से ज्यादा समय का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। चौधरी अनुभवी होने के साथ केंद्रीय नेतृत्व के भरोसेमंद भी हैं। जानकार मानते हैं कि मौजूदा राजनीतिक दौर में चौधरी अब खुद भी ज्यादा समय तक इस पद पर नहीं बने रहना चाहते। वहीं, उनके विरोधी कहते हैं कि चौधरी उतने तेज-तर्रार नहीं, जितना सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष को होना चाहिए। लिहाजा 2027 में फिर से सरकार बनाने के लिए ऐसा तेज तर्रार प्रदेश अध्यक्ष होना चाहिए। जो सीएम योगी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और आरएसएस से समन्वय बैठाने के साथ कार्यकर्ताओं को भी संतुष्ट कर सके। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षा के अनुरूप भी काम कर सके।यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रिमंडल विस्तार दिसंबर महीने तक होने की पूरी संभावना है। भाजपा के एक प्रदेश पदाधिकारी बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में करीब 11 महीने देर हो चुकी है। अप्रैल से पंचायत चुनाव का बिगुल बज जाएगा। उसके बाद विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक संवर्ग के चुनाव होने हैं। उसके साथ ही पार्टी को विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू करनी है। लिहाजा, अब ज्यादा देरी की गई तो इसका असर पार्टी के कामकाज पर पड़ेगा।यूपी में काम के घंटे से लेकर छुटि्टयां भी तय, प्राइवेट कर्मचारियों के लिए नया कानून यूपी में प्राइवेट कर्मचारी कहीं पिस तो नहीं रहा? उसके साथ कंपनी या मालिक अन्याय तो नहीं कर रहे? फिक्स घंटों से ज्यादा तो काम नहीं करना पड़ रहा? इस तरह के सवाल आम बात है। हर प्राइवेट कर्मचारी के अंदर इसको लेकर दर्द है।हिमाचल के 29 शहरों में 10°C से नीचे गिरा तापमानश्रीगंगानगर में दिन-रात के तापमान में 18 डिग्री का अंतरमुजफ्फरपुर में ठंड बढ़ते ही बढ़ी डेंगू मरीजों की संख्याउत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में 2 दिन शीतलहर चलेगी
UP BJP State President Bihar Election Lucknow UP BJP State President
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
योगी सरकार मंत्रियों-विधायकों की नाराजगी दूर करेगी: कर्मचारियों को मिलेंगे फायदे; 5 पॉइंट में भाजपा की 16 म...Uttar Pradesh BJP Mission 2027 Explained: Follow UP CM Yogi Adityanath Election 2027 Strategy, Modi Amit Shah Rajnath Singh Rally Plan Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
MP में सूबेदार और SI के 500 पदों पर भर्ती: 27 अक्टूबर से जमा होंगे आवेदन; 9 जनवरी से ईएसबी लेगा लिखित परीक्षाMadhya Pradesh (MP) Police Recruitment 2025 Details Update; मध्यप्रदेश में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। कर्मचारी चयन मंडल ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन बुलाए हैं।
Read more »
243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार मैदान में: इनमें 1085 नए चेहरे; NDA के 23%, महागठबंधन के 37% प्रत्याशी पहली बार...Bihar Election 2025 LIVE Update Tejashwi Yadav Nitish Kumar BJP JDU RJD Congress
Read more »
बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा डिमांड योगी-अखिलेश की: कई सांसद-विधायक भी प्रचार में जुटे; अजय राय को कांग्रेस ...Uttar Pradesh BJP Leaders Campaign In Bihar Election 2025.
Read more »
योगी आदित्यनाथ आज लालगंज में करेंगे जनसभा: NDA प्रत्याशी संजय सिंह के लिए करेंगे प्रचार, पहले सीवान का करें...Uttar Pradesh (UP) CM Yogi Adityanath Bihar Vaishali Lalganj Rally Update; Follow Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
देव दीपावली पर 25 लाख दीये जगमगाएंगे: काशी में योगी क्रूज से देखेंगे, प्रयागराज संगम पर लोग पहुंच रहे, मथुर...uttar Pradesh Varanasi Dev Deepawali-2025 Live Update Laser Show CM Yogi
Read more »
