China Boeing 737 MAX Deliveries Update अहमदाबाद विमान हादसा के दो दिन बाद ही अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने चीन को विमान की डिलीवरी फिर से शुरू कर दी है।
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद डिलीवरी दी, प्लेन क्रैश 275 लोगों की मौत हुई थीचीनी मीडिया के अनुसार बोइंग ने शनिवार को जुनयाओ एयरलाइंस को एक नया 787-9 विमान सौंपा। अहमदाबाद विमान हादसा के दो दिन बाद ही अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने चीन को विमान की डिलीवरी फिर से शुरू कर दी है। चीनी मीडिया के अनुसार, बोइंग ने शनिवार को जुनयाओ एयरलाइंस को एक नया 787-9 विमान सौंपा। गुरुवार को अहमदाबाद में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद प्लेन क्रैश हो गया था। बोइंग और जुनयाओ एयरलाइंस ने इस डिलीवरी पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। इसके अलावा 9 जून को शियामेन एयरलाइंस के लिए एक बोइंग 737 मैक्स विमान भी चीन पहुंचा। इससे लगता है कि बोइंग अब चीन में अपनी डिलीवरी सामान्य कर रहा है। अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज का सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।एक महीने पहले चीन ने अपनी एयरलाइन कंपनियों को बोइंग से नए विमानों की डिलीवरी नहीं लेने के आदेश दिए थे। चीनी सरकार ने यह आदेश अमेरिका के 145% टैरिफ के जवाब में दिया था। अमेरिका में बनने वाले विमान के पार्ट्स की खरीद रोकने का आदेश भी दिया था। हाल ही में दोनों देशों के बीच लंदन में दो दिन की बातचीत हुई, जिसमें टैरिफ दरों पर एक समझौता हुआ।कोरोना महामारी से पहले, बोइंग के लगभग एक तिहाई 737 विमान देश में डिलीवर किए जा रहे थे। बोइंग के अनुमान के अनुसार, अगले दो दशकों में, चीन ग्लोबल एयरप्लेन डिमांड का 20% हिस्सा होगा। इसका मतलब है कि चीन को.
.. 737 मैक्स जैसे अनुमानित 6,500 सिंगल-आइल विमानों की और बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर जैसे 1,500 से अधिक ट्विन-आइल विमानों की भी जरूरत होगी। 2030 के अंत तक पुराने विमानों को बदलने और घरेलू यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लगभग 1,100 अतिरिक्त विमानों की आवश्यकता होगी।अप्रैल 2025 में जब चीन ने बोइंग डिलीवरी रोकी थी, तब एयर इंडिया ने इन विमानों को खरीदने में रुचि दिखाई थी, क्योंकि उसे अपनी ग्रोथ और इंडिगो से प्रतिस्पर्धा के लिए तत्काल विमानों की जरूरत थी। हालांकि, अब बैन हटने के बाद चीनी एयरलाइनों ने डिलीवरी स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसलिए, एयर इंडिया को इन 50 विमानों की डिलीवरी मिलने की संभावना कम है, क्योंकि बोइंग पहले से बुक किए गए ऑर्डर को प्राथमिकता देगी।अमेरिकी बिजनेसमैन विलियम ई. बोइंग ने 1916 में विलियम ई. बोइंग ने एयरो प्रोडक्ट्स नाम से अमेरिका में कंपनी बनाई थी। एक साल के अंदर ही 1917 में पहला प्लेन बना दिया और कंपनी का नाम बदलकर बोइंग कर दिया था। ये वो समय था जब वर्ल्ड वॉर-1 की शुरुआत हो चुकी थी। यूरोप- ब्रिटेन और जर्मनी के मुकाबले अमेरिका प्लेन टेक्नोलॉजी में काफी पीछे था। वर्ल्ड वॉर के कारण प्लेन की डिमांड बढ़ी। कंपनी को प्लेन तैयार करने के 50 ऑर्डर मिले और यहीं से बोइंग का आसमानी सफर शुरू हुआ।क्रैश की 4 थ्योरी का एनालिसिस, पायलट की गलती या इंजन में खराबी; एक्सपर्ट से समझेंसोना ₹1913 बढ़कर ₹99058 पर पहुंचा, चांदी ₹882 महंगी होकर ₹1.06 लाख किलो बिक रहीयूपी के 47 जिलों में बारिश, 19 में हीटवेव अलर्टराजस्थान में प्री-मानसून की बारिश शुरूबिजली-पेड़ गिरने से 4 मौतें,आंधी से बिल्डिंगों के एलिवेशन उड़ेइंदौर में 3 डिग्री गिरा दिन का पाराजालोर के भाद्राजून में तूफानी हवा, 31 मिमी बारिश हुई
Boeing China Aircraft Delivery Chinese Media Airlines Ahmedabad Boeing 787-8 Dreamliner Aircraft Crashe Plane Crash
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gujarat Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे, 242 लोग onboardएयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते समय क्रैश हुआ।
Read more »
एयर इंडिया विमान हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट ने फ्लाइट ऑपरेशन पर लगाई अस्थायी रोकएयर इंडिया विमान हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट ने फ्लाइट ऑपरेशन पर लगाई अस्थायी रोक
Read more »
हादसों के मामले में दागदार है बोइंग विमानों का इतिहास, ड्रीमलाइनर में सामने आ चुकी है तकनीकी दिक्कतेंएअर इंडिया विमान हादसे में बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर शामिल था। यह पहला मौका नहीं है जब बोइंग के विमान क्रैश हुए हैं। हादसों के मामले में बोइंग विमानों का इतिहास दागदार रहा है। दक्षिण कोरिया में विमान हादसा 2024 में दक्षिण कोरिया में बोइंग का विमान क्रैश हुआ था जिसमें लगभग 180 लोगों की जान चली गई थी। इसमें बोइंग का 737-800 एयरक्राफ्ट शामिल...
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया हादसे के बाद क्या बोइंग की मुश्किलें और बढ़ेंगीदुनिया की सबसे बड़ी यात्री विमान निर्माता कंपनी पहले से ही कई संकटों से जूझ रही है. ये बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का पहला हादसा है.
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 13 लोगों की मौत होने के बाद अब अहमदाबाद में मृतकों के परिवारजन शव मिलने का इंतजार कर रहे है।
Read more »
प्लेन क्रैश साइट से एक और शव मिला, 270 के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जांच रिपोर्टअहमदाबाद विमान हादसे के बाद से बचाव और राहत कार्य में लगे कर्मियों ने एयर इंडिया एआई-171 विमान के पिछले हिस्से के मलबे से एक और शव को बरामद किया है।
Read more »
