मनोरंजन | बॉलीवुड Border VS Border 2: सनी देओल फिल्म बॉर्डर 2 का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ. ऐसे में चलिए जानते हैं 'बॉर्डर' से 'बॉर्डर 2' कहानी कितनी अलग होने वाली है.
"Border VS Border 2 : बॉलीवुड में देशभक्ति की फिल्मों का जिक्र होता है, तो बॉर्डर का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है. साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई को बड़े पर्दे पर अमर कर दिया था.
सनी देओल का जोशीला अंदाज, सैनिकों की कुर्बानी और भावनाओं से भरी कहानी ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी. बॉर्डर एक सीमित इलाके में लड़ी गई जंग की कहानी थी, जिसमें भारतीय थल सेना के साहस को केंद्र में रखा गया था.Advertisment ये होगी बॉर्डर 2 की कहानी अब करीब तीन दशक बाद बॉर्डर 2 उसी युद्ध की पृष्ठभूमि में एक नई और अलग कहानी लेकर आ रही है. ये फिल्म लोंगेवाला की कहानी को दोहराने के बजाय साल 1971 की एक और अनकही वीरगाथा पर फोकस करती है. इस बार खास बात ये है कि कहानी सिर्फ आर्मी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि थल, नौसेना और वायुसेना, तीनों सेनाओं की संयुक्त ताकत को दिखाया जाएगा. वहीं, इस फिल्म में सनी देओल नए किरदार में नजर आएंगे, जबकि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अलग-अलग सेनाओं के जवान बनकर देश के लिए लड़ते दिखेंगे. 'आसमान से, जमीन से, समुंदर से' बॉर्डर 2 का टीजर आते ही साफ हो गया है कि फिल्म का स्केल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होने वाला है. सनी देओल की दमदार आवाज में बोला गया डायलॉग कि, 'आसमान से, जमीन से, समुंदर से' इस बात का संकेत देता है कि इस बार दुश्मन को हर मोर्चे पर जवाब मिलेगा. जहां 'बॉर्डर' एक मोर्च की कहानी थी, वहीं 'बॉर्डर 2' पूरे युद्ध के जज्बे, रणनीति और तीनों सेनाओं की एकजुट ताकत को बड़े पर्दे पर पेश करने का वादा करती है. ये भी पढ़ें- Border 2 Teaser: पाकिस्तान को मजा चखाने अपनी फौज लेकर आए सनी देओल, बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज ये भी पढ़ें: बेहद यूनिक है टीवी की पार्वती की बेटी का नाम, जानिए क्या है 'Virika' का असली मतलब? "
Border 2 Border 2 Varun Dhawan Diljit Dosanjh Ahan Shetty Entertainment News In Hindi Latest News In Hindi Latest Entertainment News Bollywood News In Hindi मनोरंजन की खबरें News Nation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Border 2 Teaser: 'तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे सामने हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे', दहाड़ते दिखे सनी देओलसनी देओल स्टारर मच अवेटेड 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज हो चुका है और ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारे देश के मिशन पर बनी ये फिल्म दूसरी धुरंधर साबित हो सकती है। फिल्मे का ये टीजर लोगों को काफी पसंद आया है और अब सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों के कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई...
Read more »
Border 2 Teaser Out: आसमान से समंदर तक और मैदान-ए-जंग तक, बॉर्डर 2 के टीजर उठी गूंजBorder 2 Teaser Video: अभिनेता सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का पहला टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक ऐतिहासिक युद्ध की कहानी को दर्शाया गया है।
Read more »
Border 2 Teaser: पाकिस्तान को मजा चखाने अपनी फौज लेकर आए सनी देओल, बॉर्डर 2 का टीजर रिलीजमनोरंजन | बॉलीवुड: Border 2 Teaser: बॉलीवुड स्टार सनी देओल और वरुण धवन की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है. आइए जानते हैं, कैसा है टीजर.
Read more »
Border 2 Teaser: ‘हिम्मत है तो आ.. ये खड़ा है हिंदुस्तान’, सनी देओल की दमदार आवाज में ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीजएक बार फिर सिनेमाघरों में दिखेगी भारतीय सेना के शौर्य की कहानी। अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ और सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आज
Read more »
Border 2: सीना ठोककर कहेगा हिम्मत है तो आ...फिर खड़ा है हिंदोस्तान,पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने लौटे सनी देओल2 मिनट 4 सेकेंड के इस टीजर में सनी देओल एक बार फिर से पाकिस्तान पर दहाड़ते नजर आए हैं. उनकी इस दहाड़ से पाकिस्तान थर्रा गया है. इस टीजर ने आते ही बवाल मचा दिया है.
Read more »
Border 2 Teaser: 'जहां से भी घुसोगे, सामने हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे', सनी देओल का ऐलान, दमदार है टीजरबॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हो गया है. मल्टीस्टारर फिल्म की पहली झलक देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. टीजर में सनी देओल का दमदार अंदाज दिखा है. उनका फिर से वही तेवर और एग्रेशन देखने को मिला है. फैंस को ये टीजर पसंद आया है. मूवी अगले साल रिपब्लिक डे के वक्त रिलीज होगी.
Read more »
