बॉबी देओल की फिल्म 'सोल्जर' ने 1998 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.
बॉबी देओल को बॉलीवुड में 30 साल हो चुके हैं और इतने सालों में उन्होंने 44 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी ज्यादातर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं. आज हम आपको उनकी और बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भी लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. ये फिल्म बॉबी के करियर की छठी फिल्म थी और इसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. ये उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार्स और इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने 30 साल पहले 1995 में फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी. 90 के दशक में बॉबी ने कई हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किया. उनकी अदाकारी और स्टाइल ने उन्हें दर्शकों के बीच फेमस बना दिया. 'बरसात' के बाद बॉबी 'गुप्त: द हिडन ट्रुथ', 'और प्यार हो गया' और 'करीब' जैसी फिल्मों में नजर आए. हम यहां जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो उनकी छठी फिल्म थी, जो साल 1998 में रिलीज हुई 'सोल्जर' थी. जिसने जबरदस्त सफलता हासिल की थी. इस फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ा तहलका मचाया था. उस साल रिलीज हुई शाहरुख खान की 'कुछ कुछ होता है' को छोड़ दें, तो इसने बाकी सभी रिलीज हुई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था.बॉबी की ये फिल्म उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इसने अपनी सफलता से इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों की फिल्मों को चुनौती दी थी. अजय देवगन की 'प्यार तो होना ही था', अमिताभ बच्चन और गोविंदा की 'बड़े मियां छोटे मियां', सलमान खान की 'प्यार किया तो डरना क्या' और आमिर खान की 'गुलाम' जैसी हिट फिल्में इसके सामने पस्त हो गई थीं. इसकी सफलता को देखते हुए धालीवुड में 'जामिन नाई' और तमिल में 'विल्लू' जैसे रीमेक बने थे.'सोल्जर' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन मशहूर जोड़ी अब्बास-मस्तान ने किया था
BOLLYWOOD BOLLYWOOD FILMS BOBBY DEOL SOLDIER BLOCKBUSTER
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sunny Deol: 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल की भूमिका पर सनी देओल ने की बात, बोले- मेरे भाई ने महफिल लूट लीफिल्म &39;एनिमल&39; में जितनी तारीफ रणबीर कपूर की हुई, उतनी ही तालियां बॉबी देओल के लिए भी बजीं। बेशक उनका किरदार बहुत कम समय के लिए दिखाई दिया, लेकिन उतने में भी वे दर्शकों
Read more »
बॉबी देओल ने इस फिल्म में निभाया था धर्मेंद्र के बचपन का किरदार, मांगी प्रोड्यूसर के सामने फीस तो पिता ने रख दी थी हाथ पर ये रकमदेओल फैमिली के दमदार एक्टर बॉबी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और बीते साल एक्शन ड्रामा फिल्म एनिमल से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी.
Read more »
जितेंद्र की फिल्म 'घर की इज्जत' - एक ब्लॉकबस्टर बनने की बजाय एक फ्लॉप रही!जितेंद्र की फिल्म 'घर की इज्जत' साल 1994 में रिलीज हुई थी. फिल्म के कलाकारों में आशा पारेख, जूही चावला, ऋषि कपूर, अनीता राज और बिंदू जैसे बड़े सितारे थे. फिल्म बंगाली फिल्म 'भंगगारा' की रीमेक थी. जबकि फिल्म में एक संयुक्त परिवार की कहानी दिखाई गई थी, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी.
Read more »
सनी देओल की फिल्म 'घायल': धर्मेंद्र ने किया प्रोडक्शन, डिंपल कपाड़िया को कास्ट करना चाहते थे सनीसनी देओल की फिल्म 'घायल' के बारे में यह लेख फिल्म की सफलता, इसके प्रोडक्शन और किरदारों पर प्रकाश डालता है.
Read more »
देओल ब्रदर्स का बॉलीवुड में धमाकेदार कमबैकसनी देओल और बॉबी देओल की जोड़ी ने साल 2023 में बॉलीवुड में शानदार कमबैक किया. सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 691.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने 917 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
Read more »
बॉबी देओल की 'सोल्जर' ने साल १९९८ में बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलकाबॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की फिल्म 'सोल्जर' १९९८ में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने शाहरुख खान की 'कुछ कुछ होता है' के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था.
Read more »
