DICGC ने 'दावा सूचक' नामक एक ऑनलाइन सुविधा शुरू की है जिससे बैंक जमाकर्ता अपनी बीमा क्लेम स्थिति ट्रैक कर सकते हैं. यह सुविधा उन बैंकों के लिए उपलब्ध है जो 1 अप्रैल 2024 के बाद से 'ऑल इंक्लूसिव डायरेक्शन' (AID) के तहत आते हैं.
नई दिल्ली. बैंकों में जमा करने वाले छोटे निवेशकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक राहत की खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक की सहायक संस्था, डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ने अब बैंक में जमा बीमा क्लेम की जानकारी को ट्रैक करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा, ‘दावा सूचक’ की शुरुआत की है.
देश में कई बड़े व मंझोले बैंकों के डूबने की घटनाओं के बाद यह महत्वपूर्ण हो गया है कि जमाकर्ता अपनी बीमा राशि की स्थिति को जान सकें. फिलहाल DICGC प्रत्येक बैंक खाताधारक को 5 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा देता है, जिसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल हैं. इसके तहत सभी प्रकार की खुदरा जमा, जैसे कि बचत खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, चालू खाता और रिकरिंग डिपॉजिट, को बीमा कवरेज दिया जाता है. दावा सूचक का उपयोग कैसे करें? जो जमाकर्ता अपनी बीमा क्लेम स्थिति जानना चाहते हैं, वे DICGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. होमपेज पर दावा सूचक का लिंक उपलब्ध है . जमाकर्ता को अपने बैंक का चयन करना होगा और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा ताकि वे अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकें. फिलहाल यह सुविधा उन बैंकों के लिए उपलब्ध है जो 1 अप्रैल 2024 के बाद से ‘ऑल इंक्लूसिव डायरेक्शन’ के तहत आते हैं. इसका मतलब है कि ऐसे बैंकों पर RBI द्वारा कुछ विशेष पाबंदियां लगाई गई हैं. बीमा की सुविधा कौन-कौन से खातों पर लागू है? DICGC एक्ट के अनुसार, इस बीमा योजना के अंतर्गत विदेशी सरकारों की जमा, केंद्र या राज्य सरकारों की जमा, इंटर-बैंक जमा, भारत के बाहर प्राप्त जमा आदि को कवर नहीं किया जाता है. यह योजना सभी वाणिज्यिक और सहकारी बैंकों पर लागू होती है, हालांकि प्राथमिक सहकारी सोसायटीज़ इस योजना में शामिल नहीं हैं. बीमा कवरेज कैसे बढ़ाएं? यदि आपके पास एक से अधिक बैंकों में जमा खाते हैं, तो प्रत्येक बैंक में जमा राशि पर अलग-अलग बीमा कवर लागू होगा. इसके अलावा, आप संयुक्त खातों का उपयोग कर सकते हैं जिसमें खाते के धारकों के नाम अलग-अलग क्रम में दर्ज हों. इसी तरह, यदि आपने किसी नाबालिग के संरक्षक के रूप में खाता खोला है या फर्म के पार्टनर के रूप में खाता रखते हैं, तो प्रत्येक खाते पर बीमा कवरेज अलग-अलग रूप से लागू होगा.
DICGC Daava Soochak Bank Deposit Insurance Claim Tracking RBI Deposit Insurance Cover 5 Lakh All Inclusive Direction Bank List Daava Soochak Online Tool बैंक जमा बीमा दावा ट्रैकिंग आरबीआई बीमा सुरक्षा 5 लाख ऑल इंक्लूसिव डायरेक्शन बैंक लिस्ट दावा सूचक ऑनलाइन सुविधा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रोज इस तरह खाएं ये एक चीज, नसों में जमी गंदगी होगी साफ और तेजी से दौड़ेगा खूनकिशमिश का सेवन आपके खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और एनीमिया को रोकने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें आयरन होता है.
Read more »
रोज इतने बादाम खाने से रुक सी जाएगी बढ़ती उम्र, बस जान लें खाने का सही तरीकारिंकल्स फ्री, निखरी और जवां त्वचा पाने में बादाम का कोई जवाब नहीं है क्योंकि इसमें खूब सारा विटामिन ई होता है.
Read more »
कितने सीसी का होता है प्राइवेट जेट का इंजन? हर ट्रिप में खर्च हो जाता है इतना फ्यूलJet Engine Fuel Consumption: जेट प्लेन्स में फ्यूल का काफी ज्यादा कंजम्प्शन होता है और इसके बारे में ज्यादातर लोगों को किसी भी तरह का कोई अंदाजा नहीं होगा.
Read more »
प्रोटीन का पावरहाउस है पंचमेल दाल, शरीर में ताकत भरने के लिए खाते थे मुगल, डायटीशियन ने बताए 10 फायदेपंचमेल दाल को आयुर्वेद में 'त्रिदोषिक' कहा गया है, जो वात, पित्त, और कफ दोषों को संतुलित करने में मदद करती है और समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ाती है।
Read more »
बुढ़ापे को दूर भगाने में जादुई है किशमिश का सेवन, 40 में दिखेंगी 25 कीकिशमिश में विटामिन सी होता है जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही त्वचा को जवां रखने और उसे चमकदार बनाने में भी मदद करता है.
Read more »
Niva Bupa Listing: शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ ही निवा बूपा ने निवेशकों को कराया मुनाफा, दिया 6.08% रिटर्नइंश्योरेंस सेक्टर की ओर और बड़ी कंपनी ने शेयर बाजार में दस्तक दे दी है.
Read more »
