बैंक ऑफ अमेरिका ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 2025-26 में 7.6 प्रतिशत विकास दर रहने की उम्मीद
"नई दिल्ली, 5 जनवरी । मजबूत नीतिगत सुधारों और उपभोग के चलते भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए बैंक ऑफ अमेरिका ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.
6 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले बैंक ने यह अनुमान 7 प्रतिशत लगाया था।Advertisment इसके अलावा, बीओएफए ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है, जबकि पहले यह अनुमान 6.5 प्रतिशत था। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म ने नई रिपोर्ट में कहा है कि भारत से मिले नए आर्थिक आंकड़े यह दिखाते हैं कि 2025 के अंत तक देश की आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुआ है। इसी वजह से जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था ने दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की थी, जो उम्मीद से ज्यादा थी। इसके बाद 2025-26 के लिए विकास दर को लेकर अनुमान और बेहतर हुए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी देश की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में सरकारी नीतियों का समर्थन भारत की आर्थिक वृद्धि में बड़ी भूमिका निभाएगा। आरबीआई ने गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में 2025 में कई बार ब्याज दरों में कटौती की। इससे कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिला और अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनी हुई है। ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि देश में खपत और खर्च बढ़ा है। इसके साथ ही निवेश से जुड़े आंकड़े भी मजबूत हुए हैं। ईंधन की खपत, गाड़ियों की बिक्री और कर्ज की बढ़ोतरी जैसे संकेतक नवंबर और दिसंबर में तेज हुए हैं, जिससे आर्थिक मजबूती साफ दिखती है। सरकार जल्द ही नई जीडीपी शृंखला के साथ-साथ महंगाई की नई शृंखला भी जारी करने वाली है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के पुराने आंकड़ों को भी नए तरीके से पेश किया जाएगा, ताकि तुलना आसान हो सके। हालांकि, सरकार का मानना है कि नए आंकड़े आने के बाद भी भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। --आईएएनएस डीबीपी/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
राष्ट्रीय बैंक ऑफ अमेरिका ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का 2025-26 में 7.6 प्रतिशत विकास दर रहने की उम्मीद न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vijay Hazare Trophy 2025-26: सलेक्शन से पहले सस्ते में निपटे दो 'विकेटकीपर', राहुल और ईशान नहीं खेल पाए बड़ी पारीVijay Hazare Trophy 2025-26: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का सलेक्शन आज होने की संभावना है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर के ही नाम पर होनी है।
Read more »
IPL 2026 से पहले ही दहाड़ रहे पृथ्वी शॉ, विजय हजारे में एक्स टीम मुंबई को जमकर धोयाविजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में महाराष्ट्र और मुंबई के बीच खेले गए मैच में ओपनर पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ अच्छी पारी खेली है।
Read more »
Ashes 2025-26: सिडनी में टूट गई 137 साल पुरानी परंपरा, स्टीव स्मिथ ने बदला इतिहास, पहली बार हुआ यहां ऐसाAustralia vs England 5th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 के आखिरी मैच का रोमांच शुरू हो चुका है. दोनों टीमें इस मैच के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उतरी है. मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
Read more »
एशेज-सिडनी टेस्ट के पहले दिन 45 ओवर का ही खेल: स्टंप्स तक इंग्लैंड 211/3; रूट-ब्रुक के बीच नाबाद शतकीय साझे...ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का पांचवां यानी अंतिम टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। बारिश के कारण पहले दिन 45 ओवर का ही खेल हो सका। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला कियाEngland Vs Australia Ashes Sydney Test 2026 Uodate; ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का पांचवां यानी अंतिम...
Read more »
Explainer: विजय हजारे ट्रॉफी में बल्लेबाज मचा रहे धमाल, बेचारे गेंदबाजों का बुरा हाल, भारतीय क्रिकेट को फायदा या नुकसान?Vijay Hazare Trophy 2025-26: घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले है, तो वहीं बेचारे गेंदबाज रहम की भीख मांग रहे हैं. इस सीजन अभी तक 5 राउंड हुए हैं और शतक जड़ने वालों की लिस्ट इतनी लंबी है कि सभी का नाम बताना भी आसान नहीं है.
Read more »
जो रूट का ऑस्ट्रेलिया में दोहरा शतक, एशेज टेस्ट में शानदार प्रदर्शनऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 के सिडनी टेस्ट में जो रूट ने टेस्ट करियर का 41वां शतक जड़ा, ऑस्ट्रेलिया में लगाया दूसरा शतक।
Read more »
