मुजफ्फरनगर: ड्यूटी खत्म हुई तो बेहोश मरीज को कमरे में लॉक कर चला गया कर्मचारी, होश आया तो चिल्लाती रही महिला
मुजफ्फरनगर: ड्यूटी खत्म हुई तो बेहोश मरीज को कमरे में लॉक कर चला गया कर्मचारी, होश आया तो चिल्लाती रही महिला भाषा मुजफ्फरनगर | June 22, 2019 3:59 PM तस्वीर का प्रयोग प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी अपनी ड्यूटी खत्म होने पर केंद्र का ताला लगाकर घर चले गए, जबकि अंदर बेहोशी की हालत में एक महिला मरीज भर्ती थी। होश आने पर महिला ने देखा कि वह कमरे में बंद है और वहां कोई मौजूद नहीं है तो वह चिल्लाने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने महिला को बाहर निकाला। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य फार्मासिस्ट सहित चार अन्य अधिकारियों को बदल दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के फलावदा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सोनिया नाम की 30 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में भर्ती थी। जब वह रोगी कक्ष में एक बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी तो एक डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी दोपहर बाद ड्यूटी खत्म होने पर केंद्र का ताला लगाकर घर चले गए। कुछ घंटे बाद महिला को होश आया तो उसने खुद को केंद्र के भीतर बंद पाया। इसके बाद वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बाहर निकाला। घटना के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.
पी एस मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित कुमार और मुख्य फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार सहित चार अन्य अधिकारियों को बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी के ओझा के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच समिति से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, स्थानीय लोगों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे टीडीपी के दो सांसदतेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी
Read more »
शिवपाल यादव और मुख्तार अंसारी को सपा में लाने की उठी मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टरप्रयागराज के सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर यह पोस्टर लगाया गया है. यह पोस्टर सपा युवजन सभा के जिला महासचिव की तरफ से लगाया गया है.
Read more »
हमारे जल क्षेत्र में घुसने पर अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया: ईरानईरान के सशस्त्र बल 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने हर्मुज जलसंधि के पास अपने हवाई क्षेत्र में एक
Read more »
ANALYSIS: अशोक गहलोत अध्यक्ष बने तो कांग्रेस में आएगा कितना बदलाव?– News18 हिंदीक्या अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस गांधी परिवार के साये से बाहर निकल पाएगी.
Read more »
क्या कांग्रेस में राहुल गांधी के खिलाफ फैल रहा है असंतोष?कांग्रेस की लोकसभा चुनाव हार क्या हुई पूरी पार्टी में ही एक असंतोष की लहर ही चल पड़ी है। परोक्ष रूप से यह असंतोष कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को लेकर भी दिखाई दे रहा है। जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में नहीं है वहां के नेता तो अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन जहां पार्टी सत्ता में है वहां भी असंतोष खदबदा रहा है।
Read more »
