बेटी और पत्नी को गोली मारने वाले मजहर ने पुलिस को सुनाई ये कहानी... शकीला और अफरोजा की आफत में जान

Bhagalpur-Crime News

बेटी और पत्नी को गोली मारने वाले मजहर ने पुलिस को सुनाई ये कहानी... शकीला और अफरोजा की आफत में जान
Bihar NewsBihar Latest NewsBihar Hindi News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 53%

Bhagalpur Bihar News घर में खाना खाने के समय हुए झगड़े ने पति मजहर को हैवान बना दिया। गहरी नींद में सो रही पत्नी और बेटी को गोली मारने के बाद खुद उसने अपने पेट में चाकू मार खुदकुशी का प्रयास किया। पिता और पुत्री का जेएलएनएमसीच में इलाज चल रहा है जबकि पत्नी को श्रीराम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बेटी के सीने में गोली अटकी...

जागरण टीम, भागलपुर। Bhagalpur Bihar News भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र के नयाटोला हबीबपुर गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज घटना घटी। घरेलू विवाद के बीच मजहर ने अपनी पत्नी बीबी अफरोजा और पुत्री बेटी शकीला को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी और पुत्री को गोली मारने के बाद पेट में चाकू मारकर मजहर ने खुदकुशी का प्रयास किया। बेटी शकीला और पिता मजहर का इलाज भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में और पत्नी अफरोजा का इलाज निजी हास्पिटल श्रीराम नर्सिंग होम में चल रहा है। शकीला के सीने में गोली अटकी हुई है। सीने में गोली फंसे होने के कारण डाक्टरों की टीम आपरेशन की तैयारी में जुटी है। वहीं, हमलावर आरोपित मजहर का इलाज पुलिस की अभिरक्षा में कराया जा रहा है। घटना में घायल मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोजा और बेटी शकीला हैं। जानकारी के अनुसार बीबी अफरोजा अपनी बेटी शकीला के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे मजहर कमरे में घुसा और पत्नी पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। यह गोली पत्नी के पेट से आर-पार होकर पास ही सो रही बेटी शकीला के सीने में जा फंसी। गोली की आवाज सुनकर मजहर की छोटी बेटी अमृदा जग गई। अपनी मां और बड़ी बहन को खून से लथपथ देखने पर शोर मचाने लगी। हल्ला सुनकर गांव के लोग जुट गए। गांव वालों को जुटते देख मजहर ने अपने पेट में चाकू मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। गांव के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अफरोजा को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जबकि शकीला और उसके हमलावर पिता का इलाज जेएलएनएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। वारदात के बाद आरोपित मजहर ने अपने पेट में चाकू मार लिया। उसे भी घायल अवस्था में पुलिस कस्टडी में अस्पताल भेजा गया है। शकीला ने बताया कि वह अपनी मां के पास सो रही थी, तभी अचानक उसके अब्बा ने गोली चला दी। मजहर ने बताया कि खाना को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। इसको लेकर वह गुस्से में था। काफी दिनों से घर में रिवाल्वर व तीन कारतूस रखा था। रिवाल्वर में गोली लोड कर पत्नी को गोली मार दी। पत्नी को छेदते हुए यही गोली उसकी पुत्री को भी जा लगी। मजहर ने बताया कि पहले वह बकरा हलाल करने का काम करता था। उसी चाकू से खुद को मार ली। बहुत पहले पेड़ से गिरने के कारण उसके कमर की हड्डी टूट गई थी। उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई थी। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग भी है। वह कुछ नहीं करता है। उसके चार पुत्र हैं। सभी बाहर में कमाता है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से एक छुरा, कट्टा, एक कारगर गोली व खोखा बरामद किया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की और सबूत एकत्र कर ले गई है। गोराडीह की पुलिस ने बताया कि अस्पताल में पुत्री और आरोपित पिता का बयान दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पत्नी और पुत्री को गोली मारने के बाद मजहर ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। आरोपित का भी पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। -शुभांक मिश्रा, एसपी सिटी। यह भी पढ़ें : Bihar: पति ने पत्नी को मारी गोली , पेट को चीरती हुई बेटी के सीने में जा लगी, खुद को घोंपा चाकू; अवैध संबंध का मामला.

जागरण टीम, भागलपुर। Bhagalpur Bihar News भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र के नयाटोला हबीबपुर गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज घटना घटी। घरेलू विवाद के बीच मजहर ने अपनी पत्नी बीबी अफरोजा और पुत्री बेटी शकीला को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी और पुत्री को गोली मारने के बाद पेट में चाकू मारकर मजहर ने खुदकुशी का प्रयास किया। बेटी शकीला और पिता मजहर का इलाज भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में और पत्नी अफरोजा का इलाज निजी हास्पिटल श्रीराम नर्सिंग होम में चल रहा है। शकीला के सीने में गोली अटकी हुई है। सीने में गोली फंसे होने के कारण डाक्टरों की टीम आपरेशन की तैयारी में जुटी है। वहीं, हमलावर आरोपित मजहर का इलाज पुलिस की अभिरक्षा में कराया जा रहा है। घटना में घायल मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोजा और बेटी शकीला हैं। जानकारी के अनुसार बीबी अफरोजा अपनी बेटी शकीला के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे मजहर कमरे में घुसा और पत्नी पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। यह गोली पत्नी के पेट से आर-पार होकर पास ही सो रही बेटी शकीला के सीने में जा फंसी। गोली की आवाज सुनकर मजहर की छोटी बेटी अमृदा जग गई। अपनी मां और बड़ी बहन को खून से लथपथ देखने पर शोर मचाने लगी। हल्ला सुनकर गांव के लोग जुट गए। गांव वालों को जुटते देख मजहर ने अपने पेट में चाकू मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। गांव के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अफरोजा को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जबकि शकीला और उसके हमलावर पिता का इलाज जेएलएनएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। वारदात के बाद आरोपित मजहर ने अपने पेट में चाकू मार लिया। उसे भी घायल अवस्था में पुलिस कस्टडी में अस्पताल भेजा गया है। शकीला ने बताया कि वह अपनी मां के पास सो रही थी, तभी अचानक उसके अब्बा ने गोली चला दी। मजहर ने बताया कि खाना को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। इसको लेकर वह गुस्से में था। काफी दिनों से घर में रिवाल्वर व तीन कारतूस रखा था। रिवाल्वर में गोली लोड कर पत्नी को गोली मार दी। पत्नी को छेदते हुए यही गोली उसकी पुत्री को भी जा लगी। मजहर ने बताया कि पहले वह बकरा हलाल करने का काम करता था। उसी चाकू से खुद को मार ली। बहुत पहले पेड़ से गिरने के कारण उसके कमर की हड्डी टूट गई थी। उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई थी। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग भी है। वह कुछ नहीं करता है। उसके चार पुत्र हैं। सभी बाहर में कमाता है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से एक छुरा, कट्टा, एक कारगर गोली व खोखा बरामद किया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की और सबूत एकत्र कर ले गई है। गोराडीह की पुलिस ने बताया कि अस्पताल में पुत्री और आरोपित पिता का बयान दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पत्नी और पुत्री को गोली मारने के बाद मजहर ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। आरोपित का भी पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। -शुभांक मिश्रा, एसपी सिटी। यह भी पढ़ें : Bihar: पति ने पत्नी को मारी गोली, पेट को चीरती हुई बेटी के सीने में जा लगी, खुद को घोंपा चाकू; अवैध संबंध का मामला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bihar News Bihar Latest News Bihar Hindi News Bihar Samachar Bhagalpur News Bhagalpur Latest News Bhagalpur News In Hindi Bhagalpur Samachar बिहार समाचार भागलपुर समाचार भागलपुर न्यूज बिहार न्यूज पति ने पत्नी को मारी गोली Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वोटर वेरिफिकेशन में मिलीं 2 पाकिस्तानी महिलाएं: एक भागलपुर में 13 साल से सरकारी टीचर; मतदाता सूची से नाम हट...वोटर वेरिफिकेशन में मिलीं 2 पाकिस्तानी महिलाएं: एक भागलपुर में 13 साल से सरकारी टीचर; मतदाता सूची से नाम हट...Bihar Voter List Verification Update; Bhagalpur Pakistani Teacher.
Read more »

बिहार में फिलिस्तीन झंडा लेकर नारेबाजी करना पड़ा महंगा, 4 नाबालिग हिरासत मेंबिहार में फिलिस्तीन झंडा लेकर नारेबाजी करना पड़ा महंगा, 4 नाबालिग हिरासत मेंBihar News: बिहार में फिलिस्तीन झंडा लेकर नारेबाजी करना पड़ा महंगा, 4 नाबालिग हिरासत में
Read more »

बाहुबली विधायक रीतलाल यादव पर कसा शिकंजा, रंगदारी मामले में चार्जशीट दाखिलबाहुबली विधायक रीतलाल यादव पर कसा शिकंजा, रंगदारी मामले में चार्जशीट दाखिलBihar News: बाहुबली विधायक रीतलाल यादव पर कसा शिकंजा, रंगदारी मामले में चार्जशीट दाखिल
Read more »

116 मुसलमानों को मारकर दफनाया, ऊपर से गोभी बो दी: नारा लगा 'बच्चा-बच्चा राम का, बाकी सब हराम का’, कुल 1060 ...116 मुसलमानों को मारकर दफनाया, ऊपर से गोभी बो दी: नारा लगा 'बच्चा-बच्चा राम का, बाकी सब हराम का’, कुल 1060 ...Bihar Bhagalpur Violence & Narasanahar (Massacre) Story Explained.
Read more »

Bihar Election News in Hindi, Bihar Election Latest News, Bihar Election NewsBihar Election News in Hindi, Bihar Election Latest News, Bihar Election NewsGet Bihar Election News in Hindi, Find Bihar Election Latest News on News18 हिंदी
Read more »

Bihar Election News in Hindi, Bihar Election Latest News, Bihar Election NewsBihar Election News in Hindi, Bihar Election Latest News, Bihar Election NewsGet Bihar Election News in Hindi, Find Bihar Election Latest News on News18 हिंदी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:20:33