बिजनौर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां बुलेट पर रील बना रहे दो युवकों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां बुलेट पर रील बना रहे दो युवकों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एक्सीडेंट इतना भयानक था कि दोनों युवक कई फीट तक हवा में उछलकर नीचे गिरे. गनीमत यह रही कि इस हादसे में उनकी जान नहीं गई. यह हादसा कीरतपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर हुआ. मुंढाला गांव के रहने वाले समर पुत्र इमरान और नोमान पुत्र लुकमान बुलेट पर सवार होकर रील बना रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मारकर निकल गई.Reel बनाने के दौरान हुआ हादसा 8 सेकेंड के वायरल वीडियों में दिखाई दे रहा है कि दो युवक बुलेट पर बैठकर जा रहे हैं, दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है. चलते चलते वो बाइक को साइड की तरफ लाते हैं, तभी पीछे से आ रही कार उन्हें टक्कर मार देती है. आए दिन इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में लोग तरह-तरह की स्टंट बाजी करते हैं और अपनी जान गवां बैठते हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी इस मामले में बिजनौर पुलिस ने X पर लिखा है कि यह घटना थाना किरतपुर क्षेत्र से संबंधित है. थाना प्रभारी किरतपुर को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया. वायरल वीडियो की भी गहाई से जांच की जा रही है. बात दें, देश में लगभग करीब 8 करोड़ युवा Instagram पर Reels और Youtube के लिए Short Videos बनाते हैं. ये भी देखें
Uttar Pradesh News Bijnor News Reel Two Youths Riding Bullet Hit Car Video Viral Bijnor. यूपी न्यूज उत्तर प्रदेश न्यूज बिजनौर न्यूज रील दो युवक बुलेट घायल एक्सीडेंट कार बिजनौर उत्तर प्रदेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Video: तेज रफ्तार बोलेरे बाइक सवारों को उड़ाकर भागी, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियोFatehpur Accident Video: फतेहपुर में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक पर जा रहे दो लोगों को उड़ा दिया. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मामा के मिलने से पहले मिली मौत: गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौके पर मौतरविवार की सुबह गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित गांव नसीरबास में ओवरलोड डंपर ने एक कार में सवार तीन युवकों को टक्कर दे मारी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Read more »
मेरठ में कांवड़ियों ने समुदाय विशेष के युवकों को पीटा, कार में की तोड़फोड़, लगाया ये आरोपMeerut News: आरोप है कि कार रॉन्ग साइड से आ रही थी और उसने हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे इन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे कांवड़ खंडित हो गई.
Read more »
उन्नाव: दाह संस्कार कर लौट रही बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायलउन्नाव में कानपुर नेशनल हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ. जहां एक बस ने हाइवे पर खड़े डंपर में टक्कर मार दी. इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सभी दाह संस्कार कर गांव लौट रहे थे. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.
Read more »
Accident Video: सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत, 4 की मौके पर मौत, 5 घायलRajasthan Accident News: सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ. सड़क Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
BMW Hit-And-Run Case: मिहिर शाह की ब्लड सैंपल रिपोर्ट का हुआ खुलासा, पुलिस के लिए खड़ा हो गया नया चैलेंजदरअसल, 7 जुलाई की सुबह अटरिया मॉल के पास आरोपी ने अपनी तेज रफ्तार BMW कार से बाइक को टक्कर मारी थी, जिसमें 45 वर्षीय कावेरी नखवा की मौत हो गई थी.
Read more »
