RTI के जरिए सामने आया है कि रेलवे ने मार्च 2020 से फरवरी 2025 के बीच बुजुर्गों की छूट बंद कर 8913 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की। पहले पुरुषों को 40 और महिलाओं को 50 की छूट मिलती थी जो कोरोना के चलते बंद कर दी गई। इस अवधि में 31.
पीटीआई, नई दिल्ली। रेलवे ने बुजुर्गों की सब्सिडी या रियायत वापस लेकर पांच वर्षों में लगभग 8,913 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में रेलवे ने यह जानकारी दी है। 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और ट्रांसजेंडर और 58 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 20 मार्च, 2020 से पहले सभी वर्गों के लिए ट्रेन टिकटों पर क्रमश: 40 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण रेल मंत्रालय ने इसे वापस ले लिया था। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र ने डाटा उपलब्ध कराया है। सीआरआइएस रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है तथा विभिन्न अन्य सेवाएं प्रदान करने के अलावा टिक¨टग और यात्रियों के डाटा का रखरखाव भी करता है। सीआरआइएस के डाटा से पता चलता है कि 20 मार्च, 2020 से 28 फरवरी, 2025 के बीच 31.
35 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों ने रियायतें बंद होने के कारण 8,913 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करके यात्रा की। मध्य प्रदेश के आरटीआइ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने कहा, मैंने आरटीआइ अधिनियम के तहत 20 मार्च, 2020 से रेल मंत्रालय में कई आवेदन दायर किए। सबसे हालिया आवेदन मार्च 2025 का था। संसद में कई बार उठाया गया है ट्रेन टिकट पर रियायत बहाल करने का मामला वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रेन टिकट पर रियायत बहाल करने का मुद्दा संसद में कई मौकों उठाया जाता रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 19 मार्च को लोकसभा में लिखित उत्तर में कहा था, रेलवे समाज के सभी वर्गों को सस्ती सेवाएं देने करने का प्रयासरत है। 2022-23 में यात्री टिकटों पर 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। यह रेलवे में यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को औसतन 46 प्रतिशत की रियायत के बराबर है। आसान शब्दों में कहें तो अगर सेवा की लागत 100 रुपये है, तो यात्रियों से केवल 54 रुपये लिया जाता है। यह सब्सिडी सभी यात्रियों के लिए जारी रहेगी। इस सब्सिडी के साथ ही दिव्यांगजनों की चार श्रेणियां, मरीजों की 11 श्रेणियां और छात्रों की आठ श्रेणियों समेत कई श्रेणियों के लिए रियायतें दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को चिदंबरम ने UPA सरकार को दे दिया क्रेडिट, बोले- मोदी सरकार क्यों ले रही श्रेय
वरिष्ठ नागरिक ट्रेन रियायत बुजुर्गों की छूट रेलवे RTI रिपोर्ट ट्रेन टिकट सब्सिडी रेलवे की कमाई रेलवे वरिष्ठ नागरिक छूट रेलवे टिकट RTI रेलवे 8913 करोड़ कमाई ट्रेन छूट खत्म रेल मंत्रालय सब्सिडी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुजुर्गों को रियायत कब मिलेगी ट्रेन किराया रियायत 2025 रेलवे टिकट कीमत CRIS रिपोर्ट रेलवे RTI रेलवे रिपोर्ट 2025 कोरोना के बाद रेलवे छूट बुजुर्ग यात्री रियायत रेलवे छूट कब बहाल होगी Indian Railways Concession Data Senior Citizen Discount Train
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chandra Grahan 2025 : होली पर होगा चंद्र ग्रहण का साया, जरूर बरतें ये सावधानियांआइए जानते हैं होली के दिन चंद्र ग्रहण कितने बजे लग रहा है, रंग खेलना शुभ होगा की नहीं और क्या सावधानी बरतें...
Read more »
बिक गई BSNL और MTNL की प्रॉपर्टीज, सरकार ने कमाए 13000 करोड़, जानिए जमीन से लेकर बिल्डिंग तक क्यों बेचीBSNL MTNL Asset Monetization: बीएसएनएल और एमटीएनएल ने संपत्ति बेचकर 2019 से अब तक 12984 करोड़ रुपये कमाए हैं.
Read more »
त्रिपुरा में 100 साल पुराना महल बनेगा फाइव स्टार होटल, 3 साल में 250 करोड़ खर्च करेगा ताज ग्रुपमुख्यमंत्री साहा ने कहा कि प्रस्तावित होटल का नाम ताज पुष्पबंता पैलेस होगा और इसे अगले तीन वर्षों में 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ताज समूह विकसित करेगा.
Read more »
1982 में कपूर ब्रदर्स ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर, छोटे की फिल्म ने 3 करोड़ में कमाए 16 करोड़, बड़े की फिल्म ने 2 करोड़ में 13 करोड़कपूर खानदान, बॉलीवुड का ऐसा खानदान है जिनकी रगों में सिनेमा दौड़ता है. कपूर खानदान के ज्यादा लोग हिंदी सिनेमा से जुड़े हुए हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी वह फिल्में बनाते आ रहे हैं. ऐसे भी दो कपूर ब्रदर्स हैं जिन्होंने 1982 में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं.
Read more »
एलन मस्क की बेटी ने ये क्या कह दिया - ‘पता नहीं मेरे कितने भाई-बहन हैं’एलन मस्क की बेटी ने ये क्या कह दिया - ‘पता नहीं मेरे कितने भाई-बहन हैं’
Read more »
कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों पर 37,216 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दीकैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों पर 37,216 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी
Read more »
