बुक रिव्यू- 101 विचार, जो आपकी जिंदगी बदल देंगे: सफलता–असफलता, अच्छा–बुरा, सब दिमाग में है, आज ही बदलें सोच...

101 Vichar Jo Aapki Soch Badal Denge News

बुक रिव्यू- 101 विचार, जो आपकी जिंदगी बदल देंगे: सफलता–असफलता, अच्छा–बुरा, सब दिमाग में है, आज ही बदलें सोच...
Life LessonsLife Lessons From Books101 Essays That Will Change The Way You Think
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 277 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 128%
  • Publisher: 51%

101 Vichar Jo Aapki Soch Badal Denge: Neelam Bhatt Book Review - What is the book about.

ब्रियाना वीस्ट द्वारा लिखी गई एक सेल्फ-हेल्प बुक है। ब्रियाना वीस्ट एक मशहूर और विश्वप्रसिद्ध लेखिका हैं। इन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनका चालीस से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है और ये किताबें बेस्टसेलर रही हैं। ब्रियाना वीस्ट की यह किताब हमें खुद को समझने और अपनी आदतों में अच्छे बदलाव लाने की अहमियत बताती है। इसमें ऐसे कई आसान और गहरे विचार हैं, जो हमें अपनी आदतो, पुरानी धारणाओं पर फिर से सोचने पर मजबूर करते हैं।सिर्फ जुनून के पीछे भागने के बजाय, किसी साफ और सही मकसद पर फोकस करना चाहिए।रोजमर्रा की जिंदगी में समझदारी से फैसले लेने चाहिए और अपनी सोच की कुछ गलत धारणाओं को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए। सीधे शब्दों में कहें तो, यह किताब आपको बताती है कि आपकी खुशी और दुख आपकी सोच का ही नतीजा हैं। अगर आप इन्हें बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने देखने के नजरिए को बदलना होगा।किताब के जरिए ब्रियाना वीस्ट कहती हैं कि अक्सर हम सोचते रहते हैं कि खुशी हमें भविष्य में 'कहीं पहुंचकर' मिलेगी, लेकिन यह एक तरह का जाल है। असल में, खुशी और तकलीफ दोनों ही आगे बढ़ने और सीखने के लिए जरूरी हैं। वे कहती हैं कि जब हम अपने अतीत या भविष्य की उम्मीदों में खोकर आज को भूल जाते हैं, तो हम अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने का मौका गंवा देते हैं। वहीं वे नेगेटिव थॉट्स को लेकर कहती हैं कि डर और दर्द कोई बुरी चीज नहीं हैं, बल्कि ये हमें संवेदनशील बनने और खुद को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती हैं। किताब का सबसे बड़ा मकसद यही है कि हर रीडर अपने मन में बैठी पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाए और जरूरत पड़े तो उन्हें बदलने की हिम्मत रखें। वीस्ट कहती हैं कि जब हम खुद को सच्ची खुशी के लायक नहीं मानते या अपने सुख की एक ‘अपर लिमिट’ खुद ही तय कर लेते हैं। अगर हम ऐसा करते हैं तो यह हमारी सोच की गलती है। किताब के एक चैप्टर एक चैप्टर ‘अपनी उपरी सीमा को तोड़ना और लोग कैसे असली खुशी से खुद को दूर रखते हैं’ में बताया गया है कि जब लोग अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर ज्यादा खुशियां और सफलता पाने लगते हैं, तो कई बार वे खुद ही ऐसा कुछ कर बैठते हैं जिससे सब कुछ फिर से पहले जैसा हो जाए। वे अनजाने में अपनी खुशी और तरक्की को रोक देते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने कंफर्ट जोन की सीमाएं बढ़ाएं और खुद को बेहतर करने से रोकना बंद करें।हममें से ज्याातर लोग अपनी खुशी और संतुष्टि की एक सीमा खुद ही तय कर लेते हैं। जब जिंदगी में कुछ अच्छा होने लगता है, तो कई बार हम जाने-अनजाने ऐसा कुछ कर बैठते हैं जिससे दोबारा उसी पुरानी स्थिति में लौट आते हैं, भले ही वो स्थिति अच्छी न हो।किताब के पहले चैप्टर 'वे अवचेतन व्यवहार, जो आपको अपनी पसंद की जीवन जीने से दूर कर रहे हैं' में ब्रियाना वीस्ट कहती हैं कि हम अक्सर सोचते हैं कि खुशी हमें भविष्य में कभी मिलेगी, लेकिन यह सिर्फ एक भ्रम है। असल में, अगर हमें अपनी जिंदगी बेहतर बनानी है, तो पहले अपनी गलत सोच को बदलना होगा और जो मुश्किलें आएं, उनका सामना करना सीखना होगा।वीस्ट कहती हैं कि डर, चिंता और बुरे विचार हमेशा खराब नहीं होते हैं। ये हमारी सोच और समझ का एक जरूरी हिस्सा हैं। ऐसे विचार हमें हिम्मत देते हैं कि अगर हम अपनी नकारात्मक बातों को समझदारी से देखें, तो हम अपने डर से बाहर निकल सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। दैनिक जीवन में सूझ-बूझ- वीस्ट कहती हैं कि हमारी रोज की छोटी-छोटी आदतें और काम भी हमें बहुत कुछ सिखा सकते हैं। अगर हम उन्हें ध्यान से देखें और उनकी अहमियत समझें, तो वे हमें जिंदगी के बड़े सबक दे सकते हैं।हमारा दिमाग अपने आप ही कुछ पुरानी धारणाएं या सोच बना लेता है। ये धारणाएं कभी-कभी हमारी सोच को गलत दिशा में ले जा सकती हैं। इनकी वजह से हमारी सोच सीमित हो सकती है, जबकि किताब हमें सिखाती है कि हमें चीजों को नए नजरिए से देखते रहने की कोशिश करनी चाहिए।ब्रियाना कहती हैं कि इंसानों के लिए सबसे बड़ी ताकत इमोशनल इंटेलिजेंस होती है। लेकिन समाज में लोग इसे उतनी अहमियत नहीं देते। कई बार लोग सोचते हैं कि भावनाएं नहीं होना ही बेहतर है। जबकि ऐसा सोचकर हम खुद को मशीन जैसा बना लेते हैं। अगर हमें दुख या परेशानी होती है, तो इसकी वजह यह भी हो सकती है कि हम अपनी भावनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।यह किताब सोच को बदलने और जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद करती है। वीस्ट के लेख रोजमर्रा की परेशानियों को एक नए नजरिए से देखने का तरीका बताते हैं। उनकी बातें भावनाओं से भरी हैं, जो किसी भी पाठक को आसानी से छू जाती हैं। इसलिए, अगर आप कभी किसी बात को लेकर उलझन में हों या खुद को नकारात्मक विचारों से घिरा पाएं, तो यह किताब खुद को प्रेरित करने के नए रास्ते सिखा सकती है। यह किताब किसके लिए काम की है?यह किताब उन लोगों के लिए काम की है, जो अपने विचारों और आदतों पर काम करना चाहते हैं। साथ ही अपनी खुशी और संतुष्टि की सीमाओं को तोड़ना चाहते हैं।ब्रियाना वीस्ट का लिखने का तरीका बहुत ही भावनात्मक और उनके अनुभव पर आधारित है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था, ‘मैं वैसा लिखती हूं जैसा मुझे अपने सबसे कठिन समय में पढ़ने की जरूरत थी।’ उनकी यह बात उनकी लेखन में दिखाई देती है।किताब हमें बताती है कि कैसे हमें खुद से ईमानदारी से बात करनी चाहिए, कैसे हम पुरानी आदतों और सोच को पहचानकर, जिंदगी को बेहतर बनाने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इस किताब को पढ़कर हमें ऐसा लगता है कि हमने खुद को थोड़ा और बेहतर समझा है। यह किताब हमें मजबूर नहीं करती, बल्कि धीरे-धीरे अपने भीतर बदलाव लाने में मदद करती है।बुक रिव्यू- कुछ लोगों की सफलता चमत्कार जैसी लगती है: ये कोई जादू नहीं, खुद पर भरोसा और मेहनत है, किताब में है उस जादू का रहस्य ‘द मिरेकल इक्वेशन’ हमें सिखाती है कि सपनों को सच करने के लिए किसी तिलिस्म यानी जादू की नहीं, बल्कि एक मजबूत सोच और लगातार मेहनत की जरूरत होती है। इसके लिए लेखक हैल एलरॉड ने एकदम सीधा-सा फार्मूला दिया है।दोबारा शादी करना चाहती हूं, पिता, ससुर सब खिलाफ, क्या मुझे प्यार का हक नहींकैसे पाएं छुटकारा, इन 6 कारणों से आती हैं चींटियां, उन्हें भगाने की 11 घरेलू टिप्सवेबसाइट से दवाई खरीदते हुए सावधान, ऑर्डर करने से पहले चेक करें ये 8 चीजेंएक अच्छे लिसनर में होतीं हैं 4 खासियतें, 5 स्टेप में सीखें सुनने की कलारांची सहित आठ जिलों में आज भारी बारिशबालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच बारिश का अलर्टबाढ़ से निपटने की तैयारी, 26 चलंत चिकित्सा दल तैयारछिंदवाड़ा में शाम को हुई बारिश.

ब्रियाना वीस्ट द्वारा लिखी गई एक सेल्फ-हेल्प बुक है। ब्रियाना वीस्ट एक मशहूर और विश्वप्रसिद्ध लेखिका हैं। इन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनका चालीस से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है और ये किताबें बेस्टसेलर रही हैं। ब्रियाना वीस्ट की यह किताब हमें खुद को समझने और अपनी आदतों में अच्छे बदलाव लाने की अहमियत बताती है। इसमें ऐसे कई आसान और गहरे विचार हैं, जो हमें अपनी आदतो, पुरानी धारणाओं पर फिर से सोचने पर मजबूर करते हैं।सिर्फ जुनून के पीछे भागने के बजाय, किसी साफ और सही मकसद पर फोकस करना चाहिए।रोजमर्रा की जिंदगी में समझदारी से फैसले लेने चाहिए और अपनी सोच की कुछ गलत धारणाओं को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए। सीधे शब्दों में कहें तो, यह किताब आपको बताती है कि आपकी खुशी और दुख आपकी सोच का ही नतीजा हैं। अगर आप इन्हें बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने देखने के नजरिए को बदलना होगा।किताब के जरिए ब्रियाना वीस्ट कहती हैं कि अक्सर हम सोचते रहते हैं कि खुशी हमें भविष्य में 'कहीं पहुंचकर' मिलेगी, लेकिन यह एक तरह का जाल है। असल में, खुशी और तकलीफ दोनों ही आगे बढ़ने और सीखने के लिए जरूरी हैं। वे कहती हैं कि जब हम अपने अतीत या भविष्य की उम्मीदों में खोकर आज को भूल जाते हैं, तो हम अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने का मौका गंवा देते हैं। वहीं वे नेगेटिव थॉट्स को लेकर कहती हैं कि डर और दर्द कोई बुरी चीज नहीं हैं, बल्कि ये हमें संवेदनशील बनने और खुद को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती हैं। किताब का सबसे बड़ा मकसद यही है कि हर रीडर अपने मन में बैठी पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाए और जरूरत पड़े तो उन्हें बदलने की हिम्मत रखें। वीस्ट कहती हैं कि जब हम खुद को सच्ची खुशी के लायक नहीं मानते या अपने सुख की एक ‘अपर लिमिट’ खुद ही तय कर लेते हैं। अगर हम ऐसा करते हैं तो यह हमारी सोच की गलती है। किताब के एक चैप्टर एक चैप्टर ‘अपनी उपरी सीमा को तोड़ना और लोग कैसे असली खुशी से खुद को दूर रखते हैं’ में बताया गया है कि जब लोग अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर ज्यादा खुशियां और सफलता पाने लगते हैं, तो कई बार वे खुद ही ऐसा कुछ कर बैठते हैं जिससे सब कुछ फिर से पहले जैसा हो जाए। वे अनजाने में अपनी खुशी और तरक्की को रोक देते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने कंफर्ट जोन की सीमाएं बढ़ाएं और खुद को बेहतर करने से रोकना बंद करें।हममें से ज्याातर लोग अपनी खुशी और संतुष्टि की एक सीमा खुद ही तय कर लेते हैं। जब जिंदगी में कुछ अच्छा होने लगता है, तो कई बार हम जाने-अनजाने ऐसा कुछ कर बैठते हैं जिससे दोबारा उसी पुरानी स्थिति में लौट आते हैं, भले ही वो स्थिति अच्छी न हो।किताब के पहले चैप्टर 'वे अवचेतन व्यवहार, जो आपको अपनी पसंद की जीवन जीने से दूर कर रहे हैं' में ब्रियाना वीस्ट कहती हैं कि हम अक्सर सोचते हैं कि खुशी हमें भविष्य में कभी मिलेगी, लेकिन यह सिर्फ एक भ्रम है। असल में, अगर हमें अपनी जिंदगी बेहतर बनानी है, तो पहले अपनी गलत सोच को बदलना होगा और जो मुश्किलें आएं, उनका सामना करना सीखना होगा।वीस्ट कहती हैं कि डर, चिंता और बुरे विचार हमेशा खराब नहीं होते हैं। ये हमारी सोच और समझ का एक जरूरी हिस्सा हैं। ऐसे विचार हमें हिम्मत देते हैं कि अगर हम अपनी नकारात्मक बातों को समझदारी से देखें, तो हम अपने डर से बाहर निकल सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। दैनिक जीवन में सूझ-बूझ- वीस्ट कहती हैं कि हमारी रोज की छोटी-छोटी आदतें और काम भी हमें बहुत कुछ सिखा सकते हैं। अगर हम उन्हें ध्यान से देखें और उनकी अहमियत समझें, तो वे हमें जिंदगी के बड़े सबक दे सकते हैं।हमारा दिमाग अपने आप ही कुछ पुरानी धारणाएं या सोच बना लेता है। ये धारणाएं कभी-कभी हमारी सोच को गलत दिशा में ले जा सकती हैं। इनकी वजह से हमारी सोच सीमित हो सकती है, जबकि किताब हमें सिखाती है कि हमें चीजों को नए नजरिए से देखते रहने की कोशिश करनी चाहिए।ब्रियाना कहती हैं कि इंसानों के लिए सबसे बड़ी ताकत इमोशनल इंटेलिजेंस होती है। लेकिन समाज में लोग इसे उतनी अहमियत नहीं देते। कई बार लोग सोचते हैं कि भावनाएं नहीं होना ही बेहतर है। जबकि ऐसा सोचकर हम खुद को मशीन जैसा बना लेते हैं। अगर हमें दुख या परेशानी होती है, तो इसकी वजह यह भी हो सकती है कि हम अपनी भावनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।यह किताब सोच को बदलने और जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद करती है। वीस्ट के लेख रोजमर्रा की परेशानियों को एक नए नजरिए से देखने का तरीका बताते हैं। उनकी बातें भावनाओं से भरी हैं, जो किसी भी पाठक को आसानी से छू जाती हैं। इसलिए, अगर आप कभी किसी बात को लेकर उलझन में हों या खुद को नकारात्मक विचारों से घिरा पाएं, तो यह किताब खुद को प्रेरित करने के नए रास्ते सिखा सकती है। यह किताब किसके लिए काम की है?यह किताब उन लोगों के लिए काम की है, जो अपने विचारों और आदतों पर काम करना चाहते हैं। साथ ही अपनी खुशी और संतुष्टि की सीमाओं को तोड़ना चाहते हैं।ब्रियाना वीस्ट का लिखने का तरीका बहुत ही भावनात्मक और उनके अनुभव पर आधारित है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था, ‘मैं वैसा लिखती हूं जैसा मुझे अपने सबसे कठिन समय में पढ़ने की जरूरत थी।’ उनकी यह बात उनकी लेखन में दिखाई देती है।किताब हमें बताती है कि कैसे हमें खुद से ईमानदारी से बात करनी चाहिए, कैसे हम पुरानी आदतों और सोच को पहचानकर, जिंदगी को बेहतर बनाने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इस किताब को पढ़कर हमें ऐसा लगता है कि हमने खुद को थोड़ा और बेहतर समझा है। यह किताब हमें मजबूर नहीं करती, बल्कि धीरे-धीरे अपने भीतर बदलाव लाने में मदद करती है।बुक रिव्यू- कुछ लोगों की सफलता चमत्कार जैसी लगती है: ये कोई जादू नहीं, खुद पर भरोसा और मेहनत है, किताब में है उस जादू का रहस्य ‘द मिरेकल इक्वेशन’ हमें सिखाती है कि सपनों को सच करने के लिए किसी तिलिस्म यानी जादू की नहीं, बल्कि एक मजबूत सोच और लगातार मेहनत की जरूरत होती है। इसके लिए लेखक हैल एलरॉड ने एकदम सीधा-सा फार्मूला दिया है।दोबारा शादी करना चाहती हूं, पिता, ससुर सब खिलाफ, क्या मुझे प्यार का हक नहींकैसे पाएं छुटकारा, इन 6 कारणों से आती हैं चींटियां, उन्हें भगाने की 11 घरेलू टिप्सवेबसाइट से दवाई खरीदते हुए सावधान, ऑर्डर करने से पहले चेक करें ये 8 चीजेंएक अच्छे लिसनर में होतीं हैं 4 खासियतें, 5 स्टेप में सीखें सुनने की कलारांची सहित आठ जिलों में आज भारी बारिशबालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच बारिश का अलर्टबाढ़ से निपटने की तैयारी, 26 चलंत चिकित्सा दल तैयारछिंदवाड़ा में शाम को हुई बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Life Lessons Life Lessons From Books 101 Essays That Will Change The Way You Think Neelam Bhatt

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंटरव्यू से पहले अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स, सफलता आपके कदम चूमेगीइंटरव्यू से पहले अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स, सफलता आपके कदम चूमेगीइंटरव्यू में सफलता केवल आपकी योग्यता पर ही नहीं, बल्कि आपके आसपास की ऊर्जा और मानसिक स्थिति पर भी निर्भर करती है.
Read more »

आपकी ये1 गलती डाल सकती है लिवर पर बुरा असर, तुरंत सुधार लें आदत!आपकी ये1 गलती डाल सकती है लिवर पर बुरा असर, तुरंत सुधार लें आदत!आपकी ये 1 गलती डाल सकती है लिवर पर बुरा असर, तुरंत सुधार लें आदत!
Read more »

कॉफी पीकर भी घट सकता है वजन! बस साथ में फॉलो करने होंगे ये 5 बदलावकॉफी पीकर भी घट सकता है वजन! बस साथ में फॉलो करने होंगे ये 5 बदलावहर कोई चाहता है कि वह हेल्दी और फिट रहें, लेकिन आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा कब जिंदगी का हिस्सा बन जाता है पता ही नहीं चलता.
Read more »

हेल्दी डाइट के साथ रोज खाएंगे ये एक फल तो घटने लगेगा वजन, पतली होगी कमरहेल्दी डाइट के साथ रोज खाएंगे ये एक फल तो घटने लगेगा वजन, पतली होगी कमरकेला आपकी गट हेल्थ को अच्छा रखता है. अगर आपकी गट गेल्थ अच्छी होती है तो शरीर का वजन भी काबू में रहता है.
Read more »

बुक रिव्यू- किताब जो जिंदगी का नजरिया बदल देगी: सफलता की शुरुआत खुद पर भरोसे से होती है, हार को अंत नहीं, ए...बुक रिव्यू- किताब जो जिंदगी का नजरिया बदल देगी: सफलता की शुरुआत खुद पर भरोसे से होती है, हार को अंत नहीं, ए...Kar Dikhao Kuch Aisa: RJ Kartik Book Review - What is the book Kar Dikhao Kuch Aisa about. 'कर दिखाओ कुछ ऐसा' मशहूर आरजे (रेडियो जॉकी) कार्तिक द्वारा लिखी गई एक मोटिवेशनल बुक है। कार्तिक अपनी मजेदार और जिंदादिल आवाज के लिए जाने जाते हैं।
Read more »

सुपरस्टार पिता ने दी अमिताभ बच्चन को टक्कर, बेटा निकला अभिषेक से भी बड़ा फ्लॉप हीरो, महज 1 चीज से चल रहा गु...सुपरस्टार पिता ने दी अमिताभ बच्चन को टक्कर, बेटा निकला अभिषेक से भी बड़ा फ्लॉप हीरो, महज 1 चीज से चल रहा गु...नई दिल्ली. कई बार इंसान जिंदगी में ऐसा फैसला करता है जो सब कुछ बदल देता है, चाहे वह अच्छा हो या बुरा. फिल्म इंडस्ट्री में तो यह और भी ज्यादा मायने रखता है, जहां एक सही मौका स्टार बना सकता है, वहीं एक गलत फैसला आपका करियर ठप कर सकता है.सुपरस्टार के इस बेटे के साथ भी ऐसा ही हुआ है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:46:00