पीएम मोदी खेलों को बहुत पसंद करते हैं. साथ ही अपने सांसदों सहित देशवासियों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने का भी सलाह देते हैं. जानिए तेजस्वी सूर्या की क्यों की तारीफ...
बेंगलुरु दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह आयरनमैन 70.3 गोवा इवेंट में चुनौती पूरी करने वाले पहले सांसद बन गए हैं. यह एक ट्रायथलॉन चुनौती है, जिसमें 1.
9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी की दौड़ शामिल है. क्या-क्या किया?तेजस्वी सूर्या ने अपनी तैयारियों के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है. उन्होंने लिखा, "आयरनमैन 70.3 गोवा, जो 50 से अधिक देशों के एथलीटों को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है, भारत और दुनिया भर में एथलीटों और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम बन गया है. चुनौती में 1.9 किमी की तैराकी, 90 किमी की साइकिलिंग खंड और 21.1 किमी की दौड़ शामिल है, जिसमें कुल 113 किमी की दूरी तय करनी होती है. यह किसी भी व्यक्ति के लिए सहनशक्ति, शारीरिक और मानसिक फिटनेस की अंतिम परीक्षा है. पिछले चार महीने में मैंने अपनी फिटनेस में सुधार करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग की है और परिणामस्वरूप यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने यह चुनौती पूरी कर ली है."{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पीएम मोदी पर ये कहासांसद ने आगे लिखा, "इसकी प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई फिट इंडिया अभियान से मिलती है, जिससे मुझे अपने फिटनेस लक्ष्यों पर विचार करने में मदद मिली. बड़ी महत्वाकांक्षाओं का पीछा करने वाले एक युवा राष्ट्र के रूप में हमें अपनी शारीरिक फिटनेस का मजबूत करना चाहिए और अधिक स्वस्थ राष्ट्र बनना चाहिए. फिट बनने का प्रयास आपको अधिक अनुशासित और आत्मविश्वासी भी बनाता है, जिससे आपके द्वारा किए गए किसी भी उद्यम में आपकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है. फिट इंडिया आंदोलन इस जागरूकता को बढ़ाने और अधिक लोगों को फिटनेस दिनचर्या में लाने के लिए प्रेरित करता है, जो हमारे देश के लिए अनिवार्य है. एक फिनिशर के रूप में मैं युवाओं को यह कह सकता हूं कि फिटनेस आपको एक बेहतर व्यक्ति बनाता है."Commendable feat!I am sure this will inspire many more youngsters to pursue fitness related activities. https://t.co/zDTC0RtHL7— Narendra Modi October 27, 2024पीएम मोदी ने तेजस्वी सूर्या के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, "सराहनीय उपलब्धि, मुझे यकीन है कि यह कई युवाओं को फिटनेस संबंधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करेगा."2024 आयरनमैन 70.3 गोवा के चौथे संस्करण को गोवा के मीरामार बीच पर राज्य के मंत्री गोविंद गावडे ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाई. इस साल के 60 प्रतिशत से ज्यादा प्रतिभागी पहली बार भाग ले रहे थे, जो भारत में ट्रायथलॉन समुदाय के विस्तार में इस आयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है.साजन प्रकाश भी थेतेजस्वी सूर्या ने 2022 में एक रिले टीम के सदस्य के रूप में आयरनमैन 70.3 गोवा में हिस्सा लिया और 90 किमी साइकिलिंग सेगमेंट पूरी की. हालांकि, इस साल उन्होंने तीनों स्पर्धाओं में रेस पूरी की. ओलंपिक तैराक साजन प्रकाश ने भी रविवार को टीम के साथी सिरीश गोवर्धन और सौम्या राउत के साथ आयरनमैन 70.3 गोवा रिले में भाग लिया.
PM Modi Ironman 70.3 Challenge Triathlon Challenge Bengaluru South MP बेंगलुरु दक्षिण सांसद पीएम मोदी तेजस्वी सूर्या आयरनमैन 70.3 गोवा इवेंट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आंटी ने मारवाड़ी गाने पर शुरू किया डांस तो गोविंदा को भी ले लिया साथ, फिर ऐसे किया परफॉर्म कि फैंस ने कर दिया 'सर वन्स मोर' डिमांडबॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा अपनी एक्टिंग के साथ डांस के लिए जाने जाते हैं. उनका स्टाइल सबसे निराला है. वो किसी रोते हुए ये चेहरे पर भी स्माइल ले आते हैं और इसी वजह से फैंस उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं.
Read more »
'रेडियो मैन', जिनका जिक्र पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया था; अब गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्जउत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला निवासी राम सिंह बौद्ध (Ram Singh Baudh) का काफी पुराना सपना साकार हो गया है. कुल 1257 रेडियो सेट का कलेक्शन कर चुके राम सिंह का नाम अनोखे रेडियो संग्रहालय (Radio Museum) के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है.
Read more »
हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को 'आप' ने नहीं अपनों ने हरायाHaryana Election results 2024: हरियाणा में कांग्रेस (Congress) की हार की वजहों पर खूब चर्चा हो रही है. कुछ का मानना है कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन कर लेना चाहिए था, लेकिन यदि आप आंकड़ों को ठीक से देखेंगे तो पता चलता है कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) ने नहीं अपने आदमियों ने हराया है.
Read more »
PM Modi: ईस्ट एशिया सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित, यह खास उपलब्धि पाने वाले पहले नेतासम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की इस बात के लिए भी तारीफ हुई, क्योंकि पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा बार (19 में से 9 बार) ईस्ट एशिया सम्मेलन में भाग लिया।
Read more »
पीएम मोदी ने भारत मंडपम में किया पीएम गतिशक्ति अनुभूति केंद्र का औचक दौरापीएम मोदी ने भारत मंडपम में किया पीएम गतिशक्ति अनुभूति केंद्र का औचक दौरा
Read more »
ट्रायथलॉन स्पर्धा 'आयरनमैन 70.3 गोवा' का समापन, तेजस्वी सूर्या चुनौती लेने वाले पहले सांसद बनेट्रायथलॉन स्पर्धा 'आयरनमैन 70.3 गोवा' का समापन, तेजस्वी सूर्या चुनौती लेने वाले पहले सांसद बने
Read more »
