बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 27 सीटों के उम्मीदवार तय किए, छत्तीसगढ़ की 5 सीटों का भी हुआ फैसला BJP4India
बीजेपी ने पूर्व आईपीएस भारती सेन टिकट देने का फैसला लिया है. टीएमसी से बीजेपी में आए अर्जुन सिंह को भी टिकट मिल गया है. उत्तर प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई.
छत्तीसगढ़ की 11 में से 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए. छत्तीसगढ़ की बाकी सीटों पर 22 मार्च को बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को भी देर रात हुई थी. इस बैठक में फैसला लिया गया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सभी 10 सांसदों को पार्टी इस बार टिकट नहीं देगी. छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख और पार्टी महासचिव अनिल जैन ने कहा कि सभी 10 सांसदों को बदला जाएगा. बुधवार को तड़के दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अनिल जैन ने यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. केंद्रीय समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए. अनिल जैन ने कहा, 'हमने नए उम्मीदवारों और नए उत्साह के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय किया है.' भाजपा को पिछले साल विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी अपना खोया हुआ आधार फिर से पाने का प्रयास कर रही है. Lok Sabha Election 2019: बीजेपी के 'शत्रु' शत्रुघ्न सिन्हा नहीं छोड़ेंगे पटना साहिब सीट, इस पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव! भाजपा के महासचिव ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को सांसदों के नाम काटने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी दे दी गई. सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है. राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं.बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में 68 सीटें जीती थीं. राज्य में 15 साल शासन कर चुकी भाजपा को 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. दोनों दलों की वोट हिस्सेदारी में 10 प्रतिशत का अंतर था. सूत्रों ने बताया कि भाजपा इस पर भी विचार कर रही है कि मौजूदा सांसदों के परिवार के भी किसी सदस्य चुनाव में नहीं उतारा जाए. पार्टी ने यह मानदंड अपनाया तो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संभावित उम्मीदवारी भी सवालों के घेरे में आ जाएगी, क्योंकि उनके पुत्र अभिषेक सिंह वर्तमान सांसद हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SHOCKING : श्रद्धा कपूर ने अचानक छोड़ दी साइना नेहवाल की बायोपिक, अब कौन बनेगा बैडमिंटन स्टार ?– News18 हिंदीसूत्रों की माने तो श्रद्धा कपूर अपने बिजी शेड्यूल की वजह से काफी परेशान थी क्योंकि वो सायना की बायोपिक के अलावा फिल्म 'छिछोरे' और 'साहो' के लिए शूटिंग कर रहीं.
Read more »
मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूगोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का रविवार को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह लंबे वक्त से पैन्क्रियाटिक कैंसर से ग्रसित थे. पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल बैठकें कर मौजूदा हालात पर मंथन में जुट गए हैं.
Read more »
परिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले परिकर के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत होगी। goacm narendramodi BJP4India ManoharParkar Manohar
Read more »
फ्रंटफुट पर खेल रही कांग्रेस बनी RJD का सिरदर्द, महागठबंधन पर संकटबिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन उलझ गया है. सीटों की संख्या को लेकर महागठबंधन में शामिल पार्टियां आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं. कांग्रेस 11 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है और आरजेडी उसे 8 सीट से ज्यादा देना नहीं चाहती है. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को आरएलएसपी से अधिक सीटें चाहिए. वर्तमान स्थिति को देखते हुए महागठबंधन के दलों के पास क्या विकल्प है....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'पीएम मोदी के 'मन की बात' के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी जनता के साथ 'सांची बात'। इसके साथ ही प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए 'गंगा-जमुना तहजीब यात्रा' की शुरुआत करेंगी।
Read more »
बीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्वागतLok Sabha Election 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर आलोचना के शिकार बन रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वाहवाही मिल रही है। दरअसल, बीजेपी के नेता आईपी सिंह ने योगी के पैर छुए, लेकिन वह बिना गौर फरमाए आगे निकल गए, जबकि अखिलेश ने बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Read more »
ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हिन्जिली, बिजेपुर से लड़ेंगे विधानसभा चुनावओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को बीजद उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इसमें लोकसभा की 21 सीटों में से नौ सीटों और विधानसभा की 147 सीटों में से 54 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया. नवीन पटनायक बिजेपुर और अपने गृह क्षेत्र हिन्जिली से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »
