भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देवरिया से सांसद कलराज मिश्रा इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है. कलराज मिश्रा का यह बयान तब आया है, जब कि बीजेपी ने अभी उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची भी नहीं घोषित की है.
नई दिल्ली: सूत्र बता रहे हैं कि 75 वर्ष की उम्रसीमा के कारण मुरली मनोहर जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी के भी लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद नहीं है. बीजेपी की ओर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो जाने के बाद भी अब तक टिकट घोषित नहीं किए गए हैं.
80 सीटों वाले सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की सूची पर सभी की निगाहें टिकी हैं. कई उम्रदराज सांसदों की जगह इस बार उनसे युवा नेताओं को टिकट देने की चर्चा रही. कहा जा रहा है कि पार्टी इस बार 75 साल से अधिक उम्र होने के कारण कलराज मिश्रा को चुनाव लड़ाने की जगह अन्य तरह की जिम्मेदारियां देने के मूड में रही. इसे भांपते हुए कलराज मिश्रा ने टिकट की सूची जारी होने से पहले ही चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है. देवरिया सांसद कलराज मिश्रा को मोदी कैबिनेट में जगह मिली थी. मगर वर्ष 2017 में कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्होंने लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत कर इसके पीछे वजह भी बताई थी. कहा था कि उन्होंने खुद ही प्रधानमंत्री को इस्तीफा दिया है. प्रधानमंत्री उनके काम से खुश हैं. नेतृत्व जो कहेगा जिम्मेदारी निभाएंगे. उन्होंने कहा कि वह संगठन के आदमी हैं और संगठन के लिए काम करते रहेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Video: शिल्पा शेट्टी की नहीं सुनी बात, भड़कीं फराह बोलीं- 'सुनो, ये सब अच्छा नहीं लगता..!'Super Dancer Chapter 3: फराह खान कंटेस्टेंट की एक बात से नाराज होकर लाइव शो छोड़कर बीच में ही निकल जाती हैं। भड़कीं फराह शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर की भी बात मानने से इंकार कर देती हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगे कलराज मिश्र, कहा- पार्टी ने सौंपी अन्य जिम्मेदारियां-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से चुने गए सांसद कलराज मिश्र ने खुद कहा कि वह इसबार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें अन्य कई जिम्मेदारियां दी हुई हैं।
Read more »
Loksabha Election 2019 : कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले-बढ़ गई हैं जिम्मेदारियांदेवरिया से भाजपा सांसद कलराज मिश्र ने होली के दिन गुरुवार को देवरिया सीट से लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया। उनके इस घोषणा से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
Read more »
Lok sabha elections 2019: उमा भारती के बाद कलराज मिश्र का ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने इस बार लोकसभा चुनाव (Lok sabha elections 2019) नहीं लड़ने का ऐलान किया है.
Read more »
भाजपा नेता कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे चुनाव, कहा- पार्टी ने दूसरी जिम्मेदारियां सौंपीloksabha election 2019 news and update | 1978, 2001 और 2006 में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं कलराज मिश्र शिवपाल यादव ने कहा- हम गठबंधन में शामिल होना चाहते थे
Read more »
सीनियर BJP नेता कलराज मिश्रा नहीं लड़ेंगे चुनाव, बताई ये वजहLok Sabha Election 2019 LIVE News Updates (लोकसभा चुनाव 2019): समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव ने कहा है कि सरकार से हमारे अर्धसैनिक बल दुखी हैं, क्योंकि चंद वोटों के लिए हमारे जवानों को मरवा दिया गया।
Read more »
