भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की है जिसमें कुल 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बीजेपी ने अब तक 58 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.
नई दिल्ली . दिल्ली विधानसभा के पांच फरवरी को होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 29 उम्मीदवार ों की अपनी दूसरी सूची जारी की. इसे मिलाकर पार्टी ने अब तक 58 उम्मीदवार ों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें 5 निगम पार्षदों को टिकट मिला है. बीजेपी की नई लिस्ट की बात करें, तो दो मौजूदा विधायक का टिकट काटा गया है, जिसमें गांधीनगर से अनिल वाजपेयी और करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट का नाम शामिल है.
इसी तरह से दिल्ली के दो पूर्व सीएम के बेटों – प्रवेश वर्मा और हरीश खुराना – को भी बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है. पार्टी ने कई पुराने यानी पिछले विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी को दोबारा टिकट दिया है, जिसमें शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, पवन शर्मा और करम सिंह कर्मा शामिल हैं. नजफगढ़ से नीलम पहलवान को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव : यहां पढ़ें बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया गया है, जो कट्टर हिंदुत्व की राजनीति के लिए जाने जाते हैं. भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक बीजेपी ने 58 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और उसमें इस तरीके का जातिगत समीकरण है. बीजेपी ने 9 जाट और 8 ब्राह्मणों को टिकट दिया है. इसी तरह से 3 गुर्जर और 7 पंजाबी को टिकट दिया गया है, जिसमें 2 सिख हैं, जबकि 7 बनिया समुदाय से हैं. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 5 महिलाएं भी हैं. इस तरह से देखा जाए, तो पार्टी ने सभी समुदायों को साधने की कोशिश की है. भाजपा द्वारा 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के साथ ही पार्टी अब तक 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 58 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी
BJP दिल्ली विधानसभा चुनाव उम्मीदवार सूची
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस जारी करेगी दूसरी सूचीदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में 35 सीटों पर चर्चा हुई है।
Read more »
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कीदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की है जिसमें 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
Read more »
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी उम्मीदवार सूचीदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की। इस सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
Read more »
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी उम्मीदवार सूचीदिल्ली कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की है जिसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा नए चेहरे हैं।
Read more »
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार सूची जारी कीकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार सूची जारी की है।
Read more »
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किएकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
Read more »
