भारतीय जनता पार्टी नेता अनिल टाइगर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शूटर को भी गिरफ्तार किया है.
झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज, 27 मार्च 2025 को रांची में चक्का जाम किया है. इस बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं, बुधवार, 26 मार्च को रांची के कांके चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.सोरेन से इस्तीफे की मांगझारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा, ‘‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं अनिल टाइगर को व्यक्तिगत रूप से जानता था और मैं आश्वासन देता हूं कि हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे.'' झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन शासित राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की. मरांडी ने मृतक के परिवार से मिलने के लिए रिम्स अस्पताल का दौरा किया, जहां अनिल टाइगर को ले जाया गया था.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कानून व्यवस्था पर उठे सवालमरांडी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘भाजपा रांची ग्रामीण इकाई के जिला महासचिव और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर जी को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की खबर से स्तब्ध हूं. अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं. राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जहां न तो जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक.'' हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.''
BJP Leader Anil Tiger Murder Anil Tiger Murder रांची बंद अनिल टाइगर मर्डर झारखंड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दक्षिण कोरिया : सड़कों पर उतरेंगे हजारों लोग, यून के पक्ष और विपक्ष में होंगी रैलियांदक्षिण कोरिया : सड़कों पर उतरेंगे हजारों लोग, यून के पक्ष और विपक्ष में होंगी रैलियां
Read more »
ईरान से लौटे विद्वानों की गिरफ्तारी पर गिलगिट-बाल्टिस्तान में तनाव, सड़क पर उतरे लोगईरान से लौटे विद्वानों की गिरफ्तारी पर गिलगिट-बाल्टिस्तान में तनाव, सड़क पर उतरे लोग
Read more »
Gumla News: मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, नवयुवक संघ ने रोड जाम कर जमकर किया विरोध प्रदर्शनGumla News: झारखंड के गुमला में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के मामले में सुबह नवयुवक संघ ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है.
Read more »
बांग्लादेश में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार; सड़कों पर उतरे लोगबांग्लादेश में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद स्थानीय इलाके में गुस्सा देखा जा सकता है। लोग सड़कों पर उतर आए है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सेव द चिल्ड्रन ने चिंताजनक आंकड़े उजागर करते हुए बताया कि अकेले इस वर्ष 2362 महिलाओं और लड़कियों को हिंसा का सामना करना पड़ा...
Read more »
संभल में सड़कों पर उतरे वकील, जामा मस्जिद के सदर जफर अली की गिरफ़्तारी का विरोधUP News: जूते मारो रिश्वतखोरों को... संभल में सड़कों पर उतरे वकील, जमकर की नारेबाजी, जामा मस्जिद के सदर जफर अली की गिरफ्तारी का कर रहे विरोध
Read more »
ग़ज़ा में हमास के विरोध में सड़कों पर उतरे फ़लस्तीनी, क्या है प्रदर्शनकारियों की मांगग़ज़ा में हमास के ख़िलाफ़ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन हुआ. इसमें उत्तरी ग़ज़ा के बैत लाहिया की सड़कों पर सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया.
Read more »
