बिहार चुनाव में पीएम मोदी की रैलियों का प्रदर्शन: 2020 और 2015 के आंकड़े

राजनीति News

बिहार चुनाव में पीएम मोदी की रैलियों का प्रदर्शन: 2020 और 2015 के आंकड़े
नरेंद्र मोदीबिहार चुनावएनडीए
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 231 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 51%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार चुनाव में रैलियों का विश्लेषण, 2020 और 2015 के चुनावी आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन। एनडीए और महागठबंधन के प्रदर्शन का विस्तृत विवरण, जिलों के अनुसार स्ट्राइक रेट और सीटों का विश्लेषण।

कल यानी 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव की पहली रैली करने वाले हैं। वे समस्तीपुर और बेगूसराय में एनडीए प्रत्याशियों के लिए सभाएँ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2020 में 12 और 2015 में 26 रैलियाँ की थीं। इस बार भी संभावना है कि वे 10-12 रैलियाँ करेंगे। 2020 के चुनाव में एनडीए में भाजपा, नीतीश कुमार की जदयू, मुकेश सहनी की वीआईपी और जीतन राम मांझी की हम शामिल थीं। उस समय भाजपा ने 110, जदयू ने 115, वीआईपी ने 11 और हम ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 25 सितंबर 2020 को चुनाव

आयोग ने चुनाव की घोषणा की। इसके बाद पीएम मोदी ने कुल 12 रैलियाँ कीं, जिसके माध्यम से उन्होंने 110 सीटों को कवर किया। इनमें से 67 सीटों पर एनडीए को जीत मिली। इसका मतलब है कि पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 61% रहा। 23 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने सासाराम में पहली रैली की। यहाँ 7 सीटें थीं, लेकिन एनडीए एक भी सीट नहीं जीत पाया। सभी 7 सीटें राजद-कांग्रेस के महागठबंधन ने जीतीं। पहले चरण के मतदान के दिन पीएम मोदी ने पटना में रैली की। कुल 14 सीटों को कवर किया, लेकिन सबसे अधिक 9 सीटें महागठबंधन ने जीतीं, जबकि भाजपा केवल 5 सीटें जीत पाई। 1 नवंबर को पीएम मोदी ने यहाँ रैली करके 10 सीटें कवर कीं, लेकिन भाजपा सिर्फ 3 सीटें जीत सकी। वहीं, राजद ने 6 और सीपीआईएम ने 1 सीट जीती। यहाँ भी 10 सीटें हैं। आधी सीटें एनडीए ने जीतीं और आधी महागठबंधन ने। 2 पर भाजपा और 3 पर जदयू ने जीत दर्ज की। वहीं, राजद ने 4 और सीपीआईएम ने 1 सीट जीती। यहाँ 10 सीटें हैं। इनमें से 5 सीटों पर एनडीए जीता। 2 पर भाजपा और 3 पर हम ने जीत हासिल की। बाकी 5 पर राजद जीती। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में पीएम मोदी ने रैली करके 39 सीटें कवर कीं। 28 पर एनडीए जीता। यानी स्ट्राइक रेट 72% रहा। अब जिलेवार समझें… यहाँ की 7 सीटें पीएम मोदी ने कवर कीं। 3 पर भाजपा और 2 सीट पर जदयू जीती। वहीं, राजद और कांग्रेस के हिस्से 1-1 सीट आई। पीएम मोदी ने यहाँ की 11 सीटें कवर कीं। इनमें से 3 पर भाजपा, 2 पर वीआईपी और 1 पर जदयू ने जीत दर्ज की। वहीं, 4 पर राजद और 1 पर कांग्रेस जीती। यहाँ के बगहा में पीएम मोदी ने रैली की। यहाँ की 9 में से 7 सीटें भाजपा ने और 1 जदयू ने जीती। वहीं, 1 सीट माले को मिली। यहाँ के मोतिहारी में पीएम मोदी ने सभा की। यहाँ की 12 में से 8 सीटें भाजपा ने जीतीं। 1 सीट जदयू के हिस्से आई। वहीं, 3 सीटें राजद को मिलीं। दरभंगा, अररिया और सहरसा में कुल 20 सीटें हैं। यहाँ पीएम मोदी ने रैली की और एनडीए ने 17 सीटें जीतीं। यानी स्ट्राइक रेट 85% रहा। अब जिलेवार समझें… 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान हो रहा था। इसी दिन पीएम मोदी ने 3 रैली कीं। दरभंगा की 10 सीटें उन्होंने कवर कीं। इनमें से 4 पर भाजपा, 3 पर जदयू और 2 पर वीआईपी जीतीं। वहीं, 1 सीट पर राजद जीता। दूसरे चरण के मतदान के दिन यानी 3 नवंबर को पीएम मोदी ने यहाँ रैली करके 6 सीटें कवर कीं। भाजपा को 3 और जदयू को 1 सीट मिली। वहीं, 1-1 सीट कांग्रेस और एआईएमआईएम को मिली। पीएम मोदी ने यहाँ रैली करके 4 सीटें कवर कीं। इनमें से 1 सीट भाजपा को और 2 सीटें जदयू को मिलीं। वहीं, 1 सीट पर राजद ने जीत दर्ज की। 2015 के चुनाव में एनडीए में भाजपा, रामविलास पासवान की लोजपा, उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा और जीतन राम मांझी की हम शामिल थीं। तब भाजपा ने 157, लोजपा ने 42, रालोसपा ने 23 और हम ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में नीतीश कुमार की जदयू ने लालू यादव की राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन बनाया था। 9 सितंबर 2015 को चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा की। इसके बाद पीएम मोदी ने कुल 26 रैलियाँ कीं, जिसके माध्यम से उन्होंने 191 सीटों तक पहुँच बनाई। लेकिन इनमें से सिर्फ 52 सीटें एनडीए जीत सका। यानी पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 27% रहा। मोदी ने 26 में से जिन 6 जिलों में रैली की, वहाँ एक भी सीट एनडीए नहीं जीत सका। इनमें मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर, जहानाबाद, बक्सर और मधेपुरा जिले शामिल हैं। मोदी की रैली वाले 4 जिले ऐसे थे, जहाँ एनडीए को सिर्फ 1-1 सीट ही मिली। इनमें बांका, औरंगाबाद, नालंदा और सीवान शामिल हैं। 25 अक्टूबर को पीएम मोदी ने पटना में रैली करके यहाँ की 14 सीटें कवर कीं। आधी भाजपा को मिलीं यानी 7 सीटें। वहीं, 4 पर राजद, 1-1 पर कांग्रेस और जदयू ने जीत दर्ज की। 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता। यहाँ के छपरा में पीएम मोदी ने रैली की और 10 सीटें कवर कीं। इनमें से 2 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं, 6 सीटें राजद ने जीतीं। 1-1 सीट कांग्रेस और जदयू के हिस्से आई। तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले 27 अक्टूबर को पीएम मोदी ने बेतिया में रैली करके 9 सीटें कवर कीं। इनमें से 5 सीटें भाजपा के हिस्से आईं। वहीं, 2 सीटें कांग्रेस ने जीतीं। जबकि 1-1 सीट पर जदयू और निर्दलीय ने जीत दर्ज की। यहाँ के मोतिहारी में पीएम मोदी ने रैली करके 12 सीटें कवर कीं। इनमें से 7 पर भाजपा और 1 पर लोजपा ने जीत दर्ज की। वहीं, 4 सीटें राजद के हिस्से आईं। पीएम मोदी रैली के माध्यम से यहाँ की 11 सीटों तक पहुँचे। इनमें से 3 सीटें भाजपा ने जीतीं। वहीं, 6 सीटें राजद के हिस्से आईं। 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। पीएम मोदी की रैली वाले 26 में से 9 जिले ऐसे हैं, जहाँ एनडीए ने हर जिले में 2-2 सीटें जीतीं। यहाँ की कुल 57 सीटों में से 18 पर एनडीए ने जीत दर्ज की। यानी स्ट्राइक रेट 32% रहा। पीएम मोदी ने यहाँ की 5 सीटें कवर कीं। इनमें से 2 सीटें भाजपा ने जीतीं। 2 सीटें राजद और 1 सीट कांग्रेस ने जीती। 30 अक्टूबर को पीएम मोदी ने रैली करके यहाँ की 6 सीटें कवर कीं। इनमें से 2 सीटें भाजपा ने जीतीं। वहीं, 2 सीटों पर जदयू, 1-1 सीट पर राजद और कांग्रेस ने जीत दर्ज की। चौथे चरण के मतदान के दिन यानी 1 नवंबर को पीएम मोदी ने मधुबनी में रैली की, लेकिन यहाँ की 10 में से सिर्फ 2 सीटें ही एनडीए जीत सका। 1 पर भाजपा और 1 रालोसपा ने जीती। वहीं, 4 सीटें राजद, 3 सीटें जदयू और 1 सीट कांग्रेस ने जीती। वैशाल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव एनडीए महागठबंधन रैली

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इस कंपनी ने दिवाली बोनस में दीं 51 लग्जरी कारें, कभी दिवालिया हो गया था फाउंडर; आज 12 कंपनियों का मालिकइस कंपनी ने दिवाली बोनस में दीं 51 लग्जरी कारें, कभी दिवालिया हो गया था फाउंडर; आज 12 कंपनियों का मालिकचंडीगढ़ की एक फार्मा कंपनी के मालिक ने दिवाली Diwali 2025 के मौके पर अपने कर्मचारियों को 51 लग्जरी कारें गिफ्ट की हैं। MITS ग्रुप के मालिक एमके भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को ये तोहफे दिए। भाटिया ने 2015 में MITS लॉन्च करके अपने करियर को नई ऊँचाई दी। वे लगातार तीसरी बार कर्मचारियों को दिवाली पर महंगे तोहफे दे रहे...
Read more »

बिहार के वैसे विधानसभा सीटों की कहानी जहां जीत हार का अंतर रहा कम! जानिए राजनीतिक पार्टियों की सियासी चालबाजीबिहार के वैसे विधानसभा सीटों की कहानी जहां जीत हार का अंतर रहा कम! जानिए राजनीतिक पार्टियों की सियासी चालबाजीBihar Assembly Elections: 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में बहुत कम वोटों के अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर, 2025 के चुनाव में दलों ने बड़े बदलाव किए हैं। पहले चरण की ऐसी सीटों में बरबीघा विधानसभा सीट शामिल है, जहां 2020 में जदयू के सुदर्शन ने कांग्रेस के गजानन शाही को मात्र 113 मतों के बहुत कम अंतर से हराया...
Read more »

दिल्ली दंगे की जांच और चार्जशीट को लेकर अदालत ने दिल्ली पुलिस की खिंचाई कीदिल्ली दंगे की जांच और चार्जशीट को लेकर अदालत ने दिल्ली पुलिस की खिंचाई कीDelhi Riots 2020: दिल्ली दंगे की जांच और चार्जशीट को लेकर अदालत ने दिल्ली पुलिस की खिंचाई की
Read more »

तेजस्वी यादव ने भाई तेजप्रताप के खिलाफ इस उम्मीदवार को मैदान में उतारा, कभी फूट फूट कर रोए थेतेजस्वी यादव ने भाई तेजप्रताप के खिलाफ इस उम्मीदवार को मैदान में उतारा, कभी फूट फूट कर रोए थेTej Pratap Yadav News : तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वो 2015 में इसी सीट से विधायक बने थे, लेकिन 2020 में वो सीट बदलकर हसनपुर चले गए थे। वहीं तेजस्वी यादव ने भाई के खिलाफ उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है।
Read more »

बिहार: फर्जी प्रमाण-पत्रों पर शिक्षकों पर कार्रवाई जारी, 21 नई FIR दर्जबिहार: फर्जी प्रमाण-पत्रों पर शिक्षकों पर कार्रवाई जारी, 21 नई FIR दर्जपटना उच्च न्यायालय के आदेश पर फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा कार्रवाई जारी है। अक्टूबर महीने में छह सहित इस साल अब तक 106 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। 2006 से 2015 के बीच नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच की जा रही है, जिसमें अब तक 2,886 अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
Read more »

खत्म हुआ भारत के इस घातक खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर! कोहली को 7 बार कर चुका है आउटखत्म हुआ भारत के इस घातक खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर! कोहली को 7 बार कर चुका है आउटभारतीय क्रिकेट टीम के एक घातक क्रिकेटर का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है. भारत के इस क्रिकेटर ने 10 साल से टीम इंडिया के लिए कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेली है. ये स्टार क्रिकेटर आखिरी बार साल 2015 में टीम इंडिया के लिए खेलता नजर आया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:49:39