Banka News: बिहार के बांका के एक गांव में फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री वर्षों से चल रही थी। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली, तब पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची, तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने देखा कि गांव में बिना किसी आवाज के ये फैक्ट्री लगातार शराब की सप्लाई में जुटी...
बांका: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। शराब की बिक्री और उसका निर्माण पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शराब तस्करों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। उसके बाद भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार में रोजाना हजारों लीटर अवैध शराब पकड़ी जाती है। स्थिति ये है कि गांव-गांव में शराब सप्लाई का एक अलग चेन खड़ा हो गया है। स्थिति ऐसी है कि लोग कई गांव में विदेशी शराब खुद ही बना रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र में छापेमारी की। जहां पडघड़ी गांव में पुलिस को एक मिनी फैक्ट्री मिली। जहां वर्षों से शराब बनाकर उसकी सप्लाई की जा रही थी। सामग्री बरामद पुलिस ने वहां से कई ब्रांडों के रैपर बरामद किए हैं। शराब बनाने की सामग्री और शराब के ड्रम बरामद किए हैं। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम ललित कुमार साह बताया जा रहा है। गांव में ये फैक्ट्री कई सालों से चल रही थी। किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। यहां विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब का निर्माण कर उसे गांव के अलावा अन्य गांव में बेचा जाता था। पडघड़ी गांव में गुरुवार सुबह गुप्त सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने अवैध रूप से चल रहे शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। छापेमारी अभियान के दौरान मंटू साह के घर से पुलिस को 200 लीटर स्प्रिट के साथ-साथ 500 से अधिक विदेशी शराब के बोतल एवं उसके ढक्कन सहित कई उपकरण बरामद किए गए।बांका में मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तारपुलिस ने लिया एक्शन पुलिस का कहना है कि ये लोग नकली शराब बना रहे थे। इसके निर्माण में किस तरह की सामग्री का प्रयोग किया जाता था। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है, इसके अलावा नकली शराब से इलाके में हुई मौतों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस तस्कर से पूछताछ करने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें कई लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है। पुलिस उन सभी की तलाश कर रही है। बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।.
बांका: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। शराब की बिक्री और उसका निर्माण पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शराब तस्करों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। उसके बाद भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार में रोजाना हजारों लीटर अवैध शराब पकड़ी जाती है। स्थिति ये है कि गांव-गांव में शराब सप्लाई का एक अलग चेन खड़ा हो गया है। स्थिति ऐसी है कि लोग कई गांव में विदेशी शराब खुद ही बना रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र में छापेमारी की। जहां पडघड़ी गांव में पुलिस को एक मिनी फैक्ट्री मिली। जहां वर्षों से शराब बनाकर उसकी सप्लाई की जा रही थी। सामग्री बरामद पुलिस ने वहां से कई ब्रांडों के रैपर बरामद किए हैं। शराब बनाने की सामग्री और शराब के ड्रम बरामद किए हैं। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम ललित कुमार साह बताया जा रहा है। गांव में ये फैक्ट्री कई सालों से चल रही थी। किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। यहां विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब का निर्माण कर उसे गांव के अलावा अन्य गांव में बेचा जाता था। पडघड़ी गांव में गुरुवार सुबह गुप्त सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने अवैध रूप से चल रहे शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। छापेमारी अभियान के दौरान मंटू साह के घर से पुलिस को 200 लीटर स्प्रिट के साथ-साथ 500 से अधिक विदेशी शराब के बोतल एवं उसके ढक्कन सहित कई उपकरण बरामद किए गए।बांका में मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तारपुलिस ने लिया एक्शन पुलिस का कहना है कि ये लोग नकली शराब बना रहे थे। इसके निर्माण में किस तरह की सामग्री का प्रयोग किया जाता था। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है, इसके अलावा नकली शराब से इलाके में हुई मौतों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस तस्कर से पूछताछ करने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें कई लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है। पुलिस उन सभी की तलाश कर रही है। बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
Foreign Liquor Production Liquor Factory In Bihar Banka News Liquor Recovered Opening Of Mini Liquor Factory बांका में शराब बरामद बांका में शराब फैक्ट्री Bihar News बांका में शराब की खेप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड से आ रही थी काले रंग की कार, पुलिस ने खुलवाया बोनट, नजारा देख फटी रह गई आंखेंKanpur Latest News : कानपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से आ रही काले रंग की कार में 4 संदिग्ध लोग हैं और उन्हें चेक करें. इस सूचना के बाद जब बैरिकेडिंग करते हुए पुलिस ने जब उस कार को रोका और उसे चेक किया गया. कार के अंदर से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, लेकिन जब बोनट खुलवाया गया तो पुलिस ने होश उड़ गए.
Read more »
चंडीगढ़ में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान: आज बारिश होने की चेतावनी, गर्मी और उमस से लोग परेशानचंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। कल कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद फिर से धूप निकल गई थी।
Read more »
बिहार आरक्षण कोटा मामला : पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकारबिहार में आरक्षण का कोटा 65 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी करने के पटना हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बिहार सरकार अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.
Read more »
पुलिस ने युवक को पकड़ा तो बोले- 'ससुराल में रहता हूं..' घर लेकर पहुंची, नजारा देख फटी रह गईं आंखेंkushinagar Latest News : कुशीनगर की अहिरौली बाजार पुलिस और स्वॉट ने सर्विलांस की मदद से पकडी बावन तिराहे के पास से जैसे ही एक युवक को गिरफ्तर में लिया तो उसने कहा कि वह तो अपनी ससुराल में रहता है. पुलिस की उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ. जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो वह टूट गया. फिर जब पुलिस उसे घर लेकर पहुंची, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई.
Read more »
कैंची उस्तरा नहीं भाई ने बाल काटने के लिए उठा लिया ऐसा औजार कि निकल गईं लोगों की चीखेंइस नाई ने बाल काटने के लिए उस्तरा या कैंची नहीं, बल्कि एक ऐसे औजार का इस्तेमाल किया, जिसे देख आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी.
Read more »
दरोगा के पेट से होकर सिपाही के सिर में लगी गोली, मृतक के पिता ने जताया शक, जानें क्या है पूरा मामलाअलीगढ़ थाना गभाना क्षेत्र में गोकशो के विरुद्ध दबिश अभियान के दौरान देर रात्रि को पहुंची थी पुलिस, उसी दौरान सरकारी पिस्टल चल गई.
Read more »
