बिहार विधानसभा के लिए हुए दो चरणों में हुए मतदान में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। राज्य में दोनों चरणों में 67 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात रही कि दूसरे चरण के मतदान में महिलाओं ने वोट डालने में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया।
नई दिल्ली : बिहार ने पहले चरण के बाद मंगलवार को हुए दूसरे चरण में भी रिकॉर्डतोड़ वोटिंग कर इतिहास रच दिया। दोनों चरण में करीब 67 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें पहले चरण में 65.08 फीसदी और दूसरे चरण में 68.74 प्रतिशत मतदान हुआ। आजादी के बाद बिहार में इतनी अधिक वोटिंग कभी नहीं हुई। चुनाव आयोग के आंकड़ों मुताबिक दूसरे चरण में 68.
74 फीसदी वोटिंग हुई। जो की ऐतिहासिक है। हालांकि, हिस्ट्री बनाने वाले इस आंकड़े में एक अहम योगदान एसआईआर का भी है। इसमें मृत, लापता, डुप्लिकेट, परमानेंट शिफ्टिंग होने जैसे करीब 70 लाख वोट डिलीट हुए। इससे भी वोटिंग परसेंटेज बढ़ने में बड़ी मदद मिली।वोट देने में महिलाएं रहीं आगेचुनाव आयोग ने बताया कि दूसरे चरण में हुई वोटिंग में भी महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अधिक मतदान किया। दूसरे चरण में 1.74 करोड़ महिला वोटरों में से करीब 71 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। जबकि 1.95 करोड़ से अधिक पुरुष वोटरों में से 62 फीसदी से अधिक पुरुषों ने वोट डाले। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुए चुनावों में दूसरे चरण में 22 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। वोटिंग डेटा साल मतदान साल मतदान 1951-52 42.60 1957 43.24 1962 44.47 1967 51.51 1969 52.79 1972 52.79 1977 50.51 1980 57.28 1985 56.27 1990 62.04 1995 61.79 2000 62.57 2005 46.50 2005 45.85 2010 52.73 2015 56.91 2020 57.29 जबकि 1951-52 से 2024 तक बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक 64.60 फीसदी मतदान 1998 में हुआ था।7 जिलों में 70 फीसदी से अधिक वोटिंगइसमें सात जिले ऐसे रहे। जहां 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक 78.60 वोटिंग कटिहार जिले में हुई। दूसरे नंबर पर किशनगंज जिला रहा। जहां वोटिंग तो 78 फीसदी से अधिक हुई, लेकिन कटिहार से थोड़ा कम। इन जिलों में पूर्णिया की कसबा और किशनगंज की ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर तो 81 फीसदी से अधिक वोट डले। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 122 विधानसभा सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें तीन करोड़ 70 लाख से अधिक वोटर थे। चुनाव आयोग ने बताया कि दूसरे चरण का वोटिंग परसेंटेज थोड़ा बहुत बढ़ सकता है। अभी कुछ आंकड़े सिस्टम में अपलोड किए जा रहे हैं। छिटपुट घटनाओं को छोड़ते हुए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। अब 14 नवंबर को काउंटिंग होगी।
Bihar Election 2025 Result Date Bihar Election Result Bihar Election Result Date Bihar Election News बिहार चुनाव न्यूज़ बिहार चुनाव समाचार बिहार चुनाव रिजल्ट कब आएगा बिहार चुनाव रिजल्ट 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिंपल कपाड़िया: जब जीजा राजेश खन्ना के साथ परदे पर रोमांस कर छा गई थीं70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कपाड़िया, जिन्होंने राजेश खन्ना के साथ फिल्मों में काम किया था, उनकी जिंदगी और करियर के बारे में पूरी जानकारी।
Read more »
Motorola का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला फ्लैगशिप 5G फोन, iPhone Air को देगा टक्कर?मोटोरोला ने हाल ही में एज 70 लॉन्च किया है, लेकिन अब खबरें हैं कि कंपनी फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा पेश करने की तैयारी में है। इसमें 1.
Read more »
बंगाल: नदिया में 70 साल के बुजुर्ग की मौत, परिवार ने बताया वोटर लिस्ट से नाम हटने का सता रहा था डरपश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 70 वर्षीय श्यामल कुमार साहा की मतदाता सूची से नाम हटने के डर से मौत हो गई। परिवार का कहना है कि 2002 की सूची में नाम न होने की जानकारी से वह परेशान थे। उनके पास सभी वैध दस्तावेज थे। तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया...
Read more »
पश्चिम बंगाल: मतदाता सूची पुनरीक्षण की चिंता से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार का आरोपनदिया जिले में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसके परिवार ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी चिंता के कारण उसकी जान गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। परिवार का कहना है कि 2002 की सूची में नाम न होने की खबर के बाद व्यक्ति ने खाना-पीना छोड़ दिया था और एसआईआर की घोषणा के बाद से डरा हुआ था। तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर SIR प्रक्रिया से घबराहट पैदा करने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया।
Read more »
भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 25 में 1.51 लाख करोड़ रुपए रहा, पीएसयू का योगदान 70 प्रतिशत से अधिकभारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 25 में 1.51 लाख करोड़ रुपए रहा, पीएसयू का योगदान 70 प्रतिशत से अधिक
Read more »
भारत में ग्रेड ए ऑफिस स्पेस की मांग 2025 में 70 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंचने का अनुमानभारत में ग्रेड ए ऑफिस स्पेस की मांग 2025 में 70 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंचने का अनुमान
Read more »
