बिहार में नीतीश सरकार के 20 साल बाद 62% दलित आज भी निरक्षर, 63% बेरोज़गार: सर्वे

United States News News

बिहार में नीतीश सरकार के 20 साल बाद 62% दलित आज भी निरक्षर, 63% बेरोज़गार: सर्वे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 222 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ ने 8 अक्टूबर को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘बिहार – दलित क्या चाहते हैं’ शीर्षक से अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी की.

एनएसीडीएओआर की ये सर्वेक्षण रिपोर्ट बिहार के दलित समुदायों की स्थिति, उनके संघर्षों और अपेक्षाओं पर केंद्रित है, जो सरकार के विकास के दावों और राज्य में दलितों की वास्तविकता के बीच के अंतर को उजागर करती है. रिपोर्ट के मुताबिक,ये समुदाय आज भी गरीबी, बेरोजगारी, खराब शिक्षा और भूमि या उचित आवास की कमी का सामना कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि यह सर्वेक्षण बिहार के लगभग 25 जिलों, जिनमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, मोतिहारी और दरभंगा जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं, के कुल 18,581 दलित परिवारों के साथ प्रत्यक्ष बातचीत या साक्षात्कार पर आधारित था.‘दलितों की वास्तविक चिंताएं और आकांक्षाएं अधिकांश राजनीतिक एजेंडों से गायब रहती हैं’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनएसीडीएओआर के प्रमुख अशोक भारती ने कहा, ‘हमने यह रिपोर्ट इसलिए तैयार की है क्योंकि बिहार में हर चुनाव में दलितों की आवाज़ दबा दी जाती है. दलितों की वास्तविक चिंताएं और आकांक्षाएं अधिकांश राजनीतिक एजेंडों से गायब रहती हैं.’ उन्होंने आगे बताया, ‘जुलाई और अगस्त 2025 के बीच बिहार के 25 ज़िलों के 18,581 दलित परिवारों से सीधे बात करके हमने जाना कि विकास के नाम पर जिन लोगों को उनकी ज़मीन, घर और पहचान से वंचित किया गया, वे आज सबसे ज़्यादा वंचित हैं. यह रिपोर्ट बिहार के एक प्रमुख राजनीतिक दल के लिए एक आईना है. लेकिन अगर हर पांचवां बिहारी दलित है, तो उनकी समस्याएं चुनावी बहस का केंद्र क्यों नहीं हैं?’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास के झूठे दावे करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘पिछले दो दशकों से नीतीश कुमार को बिहार में ‘विकास पुरुष’ कहा जाता रहा है, लेकिन हमारी रिपोर्ट के आंकड़े दलितों की बिल्कुल अलग कहानी बयां करते हैं.’ रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री कार्यकाल में बिहार में 62% दलित निरक्षर हैं, और 63% दलित बेरोजगार हैं, जिनकी औसत मासिक आय केवल 6,480 रुपये है.’ उन्होंने सवाल उठाया, ‘2013-14 में बिहार में दलितों के लिए बजट में 2.59% हिस्सा था, जो अब घटकर 1.29% रह गया है. एनडीए सरकार ने राज्य में सड़कें और पुल तो बनवाए, लेकिन इस विकास के लिए उन्होंने कई ज़िलों में हज़ारों दलितों के घर तोड़ दिए. ऐसे में सवाल यह है कि जब हर पांचवां बिहारी दलित है, तो नीतीश कुमार के सुशासन में उनके लिए क्या जगह है?’ एनएसीडीएओआर रिपोर्ट में बिहार में दलितों से संबंधित शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, पुनर्वास और बजट आवंटन के बारे में कई चिंताजनक निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए हैं. रिपोर्ट कई प्रमुख क्षेत्रों की ओर ध्यान आकर्षित करती है, जिसमें बिहार में दलितों की जनसंख्या और जनसांख्यिकीय संरचना, शिक्षा और साक्षरता, आजीविका और रोज़गार, स्वास्थ्य और पोषण, आर्थिक और भूमि समानता और समुदाय द्वारा झेले जाने वाले अत्याचार और हिंसा शामिल हैं. एनएसीडीएओआर ने इस रिपोर्ट में 20 प्रमुख श्रेणियों के अंतर्गत 250 मांगों को रेखांकित किया है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अनुसूचित जातियों , अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मौजूदा योजनाओं को डिजाइन या संशोधित करने के लिए इन सिफारिशों का उपयोग करे.आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, एनएसीडीएओआर ने सभी राजनीतिक दलों से अपने चुनावी घोषणापत्रों में निम्नलिखित 20 बिंदुओं को शामिल करने का आग्रह किया है. इनमें मुख्यमंत्री के अधीन एक उच्चस्तरीय समिति का गठन, सरकारी सेवाओं में भेदभाव का उन्मूलन, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान और बिहार में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के विकास की गारंटी शामिल हैं. इस संबंध में सामाजिक संगठन राष्ट्रीय मुसहर परिषद से जुड़े उमेश कुमार मांझी ने कहा, ‘विकास के नाम पर बिहार में सड़कें और इमारतें तो बन रही हैं, लेकिन साथ ही नीतीश कुमार की सरकार ने हज़ारों दलितों के घर बिना किसी पुनर्वास के तोड़ दिए हैं. पिछले दिसंबर में मेरा अपना घर भी तोड़ दिया गया और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई.’ उमेश कुमार के अनुसार, ‘आज भी हम सड़क किनारे झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं, ठीक वैसे ही जैसे 1970 के दशक में रहते थे. हमारा बचपन, हमारी संस्कृति और हमारा सामाजिक ताना-बाना सब छीन लिया गया है. इस दर्द को सिर्फ़ विस्थापित लोग ही सही मायने में समझ सकते हैं. क्या विकास का यही मतलब है?’ उन्होंने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं, फिर भी दलितों की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ती ही गई है. लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में, कम से कम हमें घर तो मिले और अपनी आवाज़ उठाने की ताकत भी मिली.’ गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की थी. इस संबंध में द वायर के सवाल कि इस एसआईआर का दलित और आदिवासी समुदायों पर क्या प्रभाव पड़ा, इस पर आयोजकों ने जवाब देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर अभी भी काम चल रहा है.पंजाब: टीवी कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी के लिए अंजना ओम कश्यप पर केस दर्जतालिबान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी की भारत यात्रा के क्या मायने हैं?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तेजस्वी यादव का बड़ा वादा: सरकार बनी तो हर घर में होगी सरकारी नौकरीतेजस्वी यादव का बड़ा वादा: सरकार बनी तो हर घर में होगी सरकारी नौकरीबिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने इसे अपना प्रण बताया और कहा कि 20 दिन में अधिनियम बनाकर 20 महीने में इस वादे को पूरा किया जाएगा।
Read more »

तेजस्वी बोले- हर परिवार को सरकारी नौकरी देंगे: सरकार बनने के 20 दिन में लाएंगे कानून, 20 महीने में सभी घर म...तेजस्वी बोले- हर परिवार को सरकारी नौकरी देंगे: सरकार बनने के 20 दिन में लाएंगे कानून, 20 महीने में सभी घर म...Tejashwi Yadav Government Job Promise Update.
Read more »

20 से 30% माइलेज में आएगा उछाल, रातों-रात पेट्रोल बचाने लगेगी आपकी बाइक20 से 30% माइलेज में आएगा उछाल, रातों-रात पेट्रोल बचाने लगेगी आपकी बाइकBike Mileage Increasing Tips: बाइक का माइलेज अब कम भी हो जाए तो भी आपको परेशान नहीं होना है, क्योंकि साधारण से हैक अपनाकर आप इस गिरते हुए माइलेज को बढ़ा सकते हैं.
Read more »

सीतापुर: ग्राम विकास अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन की कार्रवाईसीतापुर: ग्राम विकास अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन की कार्रवाईसीतापुर जिले में एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी आलोक कुमार गोस्वामी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। टीम उन्हें लखनऊ ले गई। अधिकारी पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे रहे हैं। पिछले कुछ सालों में जिले में रिश्वतखोरी के कई मामले सामने आए हैं।
Read more »

सड़क और रेल नेटवर्क में भारी निवेश: दोनों मंत्रालयों ने कैपेक्स खर्च में दिखाया शानदार प्रदर्शनसड़क और रेल नेटवर्क में भारी निवेश: दोनों मंत्रालयों ने कैपेक्स खर्च में दिखाया शानदार प्रदर्शनदेश में सड़क परिवहन और रेलवे मंत्रालय बुनियादी ढांचे के विकास पर ज़ोर दे रहे हैं। दोनों मंत्रालयों ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के उपयोग में उल्लेखनीय प्रगति की है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने अपने बजट का 63% और रेलवे मंत्रालय ने 56.5% खर्च किया है। इस संयुक्त प्रयास से बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Read more »

मुंबई हादरली! मतिमंद मुलीवर अनेकांकडून सामूहिक बलात्कार, पोलिस तपासात धक्कादायक खुलासेमुंबई हादरली! मतिमंद मुलीवर अनेकांकडून सामूहिक बलात्कार, पोलिस तपासात धक्कादायक खुलासेMumbai Crime News: मुंबईमधून एक धक्कादायक बातमी समोर आली आहे. 20 वर्षांच्या मतिमंद तरुणीवर अनेकांनी अत्याचार केले असून दोघांना ताब्यात घेतलं आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:24:51