बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दौर में, PM मोदी और तेजस्वी यादव के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। PM मोदी आज कोसी और सीमांचल में रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और NDA पर निशाना साधा है। विभिन्न नेताओं के बयान और चुनावी रणनीति पर विस्तृत रिपोर्ट।
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दो दिन शेष हैं। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोसी और सीमांचल क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दो जिलों के 30 एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री सहरसा में सुबह 11 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कटिहार जाएंगे। प्रधानमंत्री ने आरा-नवादा की जनसभा के दौरान कहा था कि, मैं आपको एक अंदर की बात बता रहा हूं। आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद छीन लिया। कांग्रेस
चाहकर भी राजद के नेता को सीएम उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन दबाव में झुकना पड़ा। आरजेडी और कांग्रेस में इतनी घृणा है कि चुनाव के बाद सिर-फोड़ शुरू हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि नीतीश चाचा को नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने हाईजैक कर लिया है। चाचा से बिहार चल नहीं रहा है, बिहार को मोदी और शाह चला रहे हैं। पीएम के 'कट्टे' वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि जिसकी जैसी सोच होती है, वैसी ही भावना होती है। वे वैसे ही कहते हैं और वैसे ही करते हैं। हो सकता है कि एनडीए में और लोगों को जोड़ने के लिए उन्होंने कट्टा लगाया हो। हमें इस पर कोई टीका-टिप्पणी नहीं करनी है। आपने प्रधानमंत्री की भाषा सुनी। आज तक किसी प्रधानमंत्री को ऐसी भाषा में बात करते नहीं सुना। तेजस्वी ने कहा कि गुजरात में प्रधानमंत्री फैक्ट्री, सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, आईटी पार्क की बात करते हैं और यहां कट्टे की बात कर रहे हैं, ये कैसी बात हुई। जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आज मोकामा में चुनावी सभा करेंगे। वे एनडीए प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह के लिए वोट मांगेंगे। अनंत सिंह राजद नेता दुलारचंद मर्डर केस में बेऊर जेल भेजे गए हैं। गृहमंत्री भी तीन जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि तेजस्वी यादव के जीवन की सबसे बड़ी गलती यही है कि जो फैसला जनता को लेना है, यानी मुख्यमंत्री कौन होगा, उसे लेकर वे खुद बयान दे रहे हैं। मतदाता और जनता का फैसला क्या कोई नेता कर सकता है? ये फैसला मतदाताओं को लेना है, हालांकि दिन में सपने देखने से किसी को मनाही नहीं है। यदि वे कह रहे हैं कि वे 18 तारीख को मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो ऐसा तो नहीं कि तेजस्वी यादव ने EVM में कोई 'सेटिंग' कर दी हो? बिहार की जनता अब कानून के राज को पसंद करती है और विकसित बिहार के सपने को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के संकल्प को पूरा करने के लिए बिहार की जनता फिर एनडीए की सरकार बनाने जा रही है। जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा कि यह तो साफ है कि जब से चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों के बीच जुबानी जंग शुरू हुई, जिसमें हम तो अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी यह बता रहे थे लेकिन वहां (महागठबंधन में) कांग्रेस आखिरी दम तक तेजस्वी यादव के चेहरे पर सहमत नहीं थी। कुछ न कुछ ऐसा हुआ कि राजद ने कांग्रेस पर दबाव बनाने का प्रयास किया था। लंबे समय से तेजस्वी यादव की चाहत थी कि वे गठबंधन का चेहरा बन पाएं, वो परिस्थिति उन्होंने दबाव बनाकर हासिल करने में कामयाबी पाई। ये अलग बात है कि बिहार में महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है... जनता ने मन बना लिया है कि 2010 से बेहतर नतीजे एनडीए के पक्ष में होंगे और नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि बिहार के 14 करोड़ लोग तय करेंगे न कि तेजस्वी यादव इसका फैसला लेंगे, जनतंत्र को समाप्त करने की जो उनकी (तेजस्वी यादव) तानाशाही योजना है ये बिहार में नहीं चलने वाली है। 18 तारीख को यदि कुछ होने वाला है तो आप पर अस्तित्ववादी संकट के बादल मंडराने वाले हैं। वे अपने अस्तित्व की, वर्तमान की और भविष्य की चिंता करें। तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था पार्टी ही माई-बाप है। तेजप्रताप ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है। लिखा- 'किसी भी पार्टी से बड़ी हमारी आदरणीय जनता मालिक होती है।' 'महुआ मेरी राजनैतिक कर्मभूमि है, महुआ मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है।' राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद आज राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव के समर्थन में रोड शो करेंगे। रीतलाल, दानापुर से उम्मीदवार हैं। रोड शो दोपहर तीन बजे सगुना मोड़ से शुरू होगा और जमालुद्दीन चक तक चलेगा
बिहार चुनाव नरेंद्र मोदी तेजस्वी यादव एनडीए आरजेडी नीतीश कुमार चुनाव प्रचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कनाडा के पीएम ने ट्रंप के आगे जोड़े हाथ! मांगी माफी; किस पर आग बबूला हो गए थे US राष्ट्रपति?Canada PM Apologises To Trump: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन से जुड़े एक वीडियो को लेकर वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी है.
Read more »
PM मोदी ने दी छत्तीसगढ़ को नई उड़ान, 14 हजार करोड़ के ‘शिलान्यास-लोकार्पण’ किएPM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी विकास की नई उड़ान, 14 हजार करोड़ के ‘शिलान्यास-लोकार्पण’ किए
Read more »
Kanpatti Par Katta Rakhkar CM Pad Chura Liya: PM Modi Alleges RJD Forced Congress To Declare Tejashwi As CM FaceAddressing a massive rally in Arrah district, PM Modi accused the Congress and RJD of engaging in intense power struggles within the alliance.
Read more »
ISRO: इसरो ने लॉन्च किया देश का सबसे भारी सैटेलाइट, जानें इससे कैसे गर्व से उठा भारतीय का चेहरादेश ISRO Lauches Heaviest Sattilite PM Modi Praises ISRO: इसरो ने लॉन्च किया देश का सबसे भारी सैटेलाइट, जानें इससे कैसे गर्व से उठा भारतीय का चेहरा
Read more »
पीएम मोदी 1 लाख करोड़ की स्कीम लॉन्च करेंगे: साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव का भी इनॉगरेशन; रिसर्च ...Prime Minister Narendra Modi Delhi ESTIC 2025 Inauguration Speech Photos Update; Follow PM Modi, RDI Scheme Launch Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
बिहार चुनाव में PM की धुंआधार रैलियां.... सहरसा और कटिहार में आज मोदी की सभाएंPM Modi Rally LIVE: बिहार चुनाव में PM की धुंआधार रैलियां.... सहरसा और कटिहार में आज मोदी की सभाएं
Read more »
