बिहार में चिराग पासवान ने अपनाया NDA से अलग रुख, अब बढ़ा सकते है चुनाव से पहले टेंशन

Chirag Paswan Big Statement News

बिहार में चिराग पासवान ने अपनाया NDA से अलग रुख, अब बढ़ा सकते है चुनाव से पहले टेंशन
Chirag Paswan BiharChirag Paswan NewsNewsnationlatestnews
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जातिगत जनगणना पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो.

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जातिगत जनगणना पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो.केंद्र सरकार में मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एक बार फिर NDA से अलग ट्रैक पर नजर आ रहे हैं.

चिराग पासवान ने जातिगत जनगणना पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हए कहा कि हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो.चार बार NDA से अलग स्टैंड लेते दिखे चिराग.बल्कि बीते दिनों उन्होंने लेटरल एंट्री वाले मामले पर मुखर विरोध जताया था. ऐसे में बिहार में चिराग को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.विपक्ष की पार्टी RJD ने चिराग पासवान के अलग रूख पर ताजा बयान जारी किया है.RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा की केंद्र में एनडीए की सरकार में नॉट ऑल इस वेल है, क्षेत्रीया पार्टियों को नहीं मिल रहा तव्वज्जो,हाल ही में चिराग पासवान लगातार भाजपा के मुद्दे से अपनी अलग राय रख रहे हैं.बैसाखी के डैम पर सरकार है.झारखंड में भी चुनाव लड़ने का टाल ठोका है.मोदी की हिटलरसाही जगजाहिर है .पारस जी भी अमित शाह से मिल रहे है .एनडीए की नैया बहुत जल्द डूबने वाली है. वही लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास ने कहा की हमारी पार्टी और हमारे नेता चिराग पासवान जी का कुछ मुद्दों पर राय बिल्कुल सपष्ट है.हम जनसरोकर के मुद्दों को उठाते रहते है जो खाश कर के हासिये पर हैं.जातीय जनगणना हो,लेटरल इंट्री हो,वख़फ़ बोर्ड हो हमने इसे प्रभावी तरीक़े से उठाया है .एनडीए के हम महत्वपूर्ण घटक है.मोदी जी स्वेम उन मुद्दों पर संज्ञान लेते हैं जदयू ने इस मुद्दे पर पल्ला झाड़ लिया.जदयू ने कहा की ये एलजीपीआर का मुद्दा है,एनडीए का मसला है ये मैं जदयू का प्रवक्ता हूँ,हमने कभी पर दबाव नहीं बनाया है.चिराग पासवान या उनसे अधिकृत ही बयान दे सकता है . कांग्रेस ने चिराग पासवान का तंज कसते हुए उन्हें धन्यवाद किया,कहा उनका बयान सराहनीय है.वो धन्यवाद के पात्र है ,सरकार पर दवाब बनाये चिराग की उनके दवाब से नीति बन सके जो उन्होंने कहा है. बिहार भाजपा ने कहा की चिराग पासवान हमारे साथी है,केंद्र की सरकार में हमारे सहयोगी है,बिहार में इनकी पार्टी हमारे साथ है,अगर किसी विशेष मुद्दे पर उनकी भाजपा से या सरकार से कोई असहमति है तो उनके बात को बड़ी धैर्य से सुनी जाएगी! यही तो ख़ासियत है एनडीए की . यहाँ कांग्रेस आरजेडी की तरह परिवारवाद पार्टियों की तरह यहाँ कोई तानाशाही नहीं है .राजकुमार या तानासह ने जों कह दिया वही सही है यहाँ सबकी बात के लिए अपने जगह है,चिराग अगर किसी मुद्दे पर अगर कोई इतर राय रखते है तो बैठ के इसपर चर्चा होगी .हालिया लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों में आई कमी और आरजेडी, सपा जैसी पार्टियों के अच्छे प्रदर्शन के बाद चिराग सियासी मौसम का मिजाज भांप धीरे-धीरे अपना स्टैंड शिफ्ट तो नहीं कर रहे है, यह तो आने वाला समय बताएगा की चिराग़ पासवान अब बिहार में अपने पिता स्वर्गीय रामबिलास पासवान की तरह मौसम वैज्ञानिक बन पाते है या नहीं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Chirag Paswan Bihar Chirag Paswan News Newsnationlatestnews Newsnation

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NDA से दूर जाएंगे पशुपति पारस? आखिर क्यों कहा, मेरे साथ नाइंसाफी हुईNDA से दूर जाएंगे पशुपति पारस? आखिर क्यों कहा, मेरे साथ नाइंसाफी हुईBihar Politics News: पशुपति पारस ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी.
Read more »

विधानसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, हरियाणा सरकार ने दी 21 दिन की फरलोविधानसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, हरियाणा सरकार ने दी 21 दिन की फरलोRam Rahim Parole News: हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी है। विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है।
Read more »

यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा, इन इलाकों में भर सकता है पानीयमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा, इन इलाकों में भर सकता है पानीदिल्ली में इन दिनों तेज बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन यमुना के तेजी से बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर दिल्लीवासियों की टेंशन बढ़ा दी है.
Read more »

चिराग पासवान ने पटना में बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, मानसिकता बदलने की अपील कीचिराग पासवान ने पटना में बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, मानसिकता बदलने की अपील कीपटना में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहनों से Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Mehbooba Mufti: अमन तो कब्रिस्तान में भी होता है... जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले क्या चाहती हैं PDP चीफ महबूबा मुफ्ती?Mehbooba Mufti: अमन तो कब्रिस्तान में भी होता है... जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले क्या चाहती हैं PDP चीफ महबूबा मुफ्ती?Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 से पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अमन यानी शांति को लेकर अपनी अलग ही राय रखी है.
Read more »

चिराग पासवान राहुल-अखिलेश की राह पर क्‍यों? बिहार में JDU का खेल बिगाड़ने के बाद क्या झारखंड में BJP के लिए...चिराग पासवान राहुल-अखिलेश की राह पर क्‍यों? बिहार में JDU का खेल बिगाड़ने के बाद क्या झारखंड में BJP के लिए...लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर से मोदी सरकार और एनडीए की विचारधारा से विपरीत अलग राय रखा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:28:19