बिहार चुनाव के लिए NDA vs महागठबंधन का घोषणा पत्र, पढ़िए 'संकल्प पत्र' और 'तेजस्वी प्रण' की 10 बड़ी बातें

Bihar Election Manifesto News

बिहार चुनाव के लिए NDA vs महागठबंधन का घोषणा पत्र, पढ़िए 'संकल्प पत्र' और 'तेजस्वी प्रण' की 10 बड़ी बातें
Nda Sankalp PatraMahagathbandhan Tejashwi PranNda Sankalp Patra Vs Tejashwi Pran
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

NDA VS Mahagathbandhan Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनावी संग्राम अब घोषणापत्रों की जंग में बदल गया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसे ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया गया है। वहीं, कुछ दिन पहले ही महागठबंधन (INDIA Bloc) ने अपना घोषणापत्र 'तेजस्वी प्रण' पेश किया था। आइए जानते हैं दोनों के घोषणा...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज शुक्रवार को एनडीए ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' नाम दिया है। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को हर महीने 3 हजार, 7 एक्सप्रेस वे, मुफ्त बिजली, इलाज, पक्के मकान और कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि सहित 25 वादे किए हैं। बता दें, मंगलवार को ही महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। महागठबंधन के इस घोषणा पत्र को 'तेजस्वी प्रण' नाम दिया। 'तेजस्वी प्रण' में 25 अहम वादे किए गए हैं, जिसमें सरकारी नौकरी, पेंशन, 200 यूनिट फ्री बिजली जैसी तमाम घोषणाएं हैं। आइए जानते हैं दोनों घोषणा पत्र की 10-10 बड़ी बातें.

..पहले जानते हैं एनडीए के संकल्प पत्र के वादों के बारे में..भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए का विजन बिहार को 21वीं सदी में ग्लोबल स्किलिंग सेंटर और औद्योगिक हब बनाने का है। घोषणापत्र में 25 बड़े संकल्पों का वादा किया गया है। लेकिन हम यहां आपको 10 वादों के बारे में बता रहे हैं.. 1 करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित होंगे ताकि बिहार को ग्लोबल स्किलिंग हब बनाया जा सके। कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना ₹9,000 का लाभ मिलेगा। 7 एक्सप्रेसवे, 3600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण और 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होगी। हर घर को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज और 50 लाख नए पक्के मकान का वादा। महिलाओं के लिए ‘महिला मिशन करोड़पति’, जिसमें 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। मां जानकी की जन्मस्थली सीतापुरम को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। न्यू पटना ग्रीनफील्ड सिटी, दरभंगा, पूर्णिया व भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण। AI, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक सिटी जैसे सेक्टरों में 1 लाख करोड़ से अधिक निवेश। 5 वर्षों में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का संकल्प और ‘फ्लड टू फॉर्च्यून मॉडल’ के तहत विकास।महागठबंधन का 'तेजस्वी प्रण' के ्10 बड़े वादेअब आपको बताते हैं महागठबंधन के घोषणा पत्र के बारे में, जिसे 'तेजस्वी प्रण' नाम दिया है। इसमें 25 बड़े वादों के जरिए रोजगार, पेंशन, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया गया है। लेकिन हम आपको यहां 10 खास वादों के बारे में बता रहे हैं... सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर सरकारी नौकरी देने का अधिनियम लाया जाएगा। सभी संविदाकर्मी स्थायी किए जाएंगे और आउटसोर्सिंग खत्म की जाएगी। पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाएगी। ‘माई-बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं को ₹2,500 मासिक सहायता मिलेगी। हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और गरीब परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर। हर व्यक्ति को ₹25 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा। प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म शुल्क और यात्रा खर्च पूरी तरह माफ। कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों को मुफ्त टैबलेट, और 70 किमी के दायरे में नया विश्वविद्यालय। कम्युनिटी मोबिलाइज़र दीदियों को स्थायी दर्जा और ₹30,000 मासिक वेतन। शराबबंदी कानून की समीक्षा, और प्रवासी मजदूरों के लिए समर्पित विभाग का गठन।दोनों के घोषणा पत्र को देखें तो साफ पता चलता है कि बिहार की 'चुनावी जंग' अब केवल नारों पर नहीं, बल्कि फ्री स्कीम और ‘रोजगार बनाम विकास मॉडल’ की बहस पर टिकी रहेगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Nda Sankalp Patra Mahagathbandhan Tejashwi Pran Nda Sankalp Patra Vs Tejashwi Pran बिहार चुनाव घोषणापत्र एनडीए संकल्प पत्र महागठबंधन तेजस्वी प्राण एनडीए संकल्प पत्र बनाम महागठबंधन तेजस्वी प्राण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India vs Australia 1st T20I Highlights: সূর্য–গিলের আগুনে ইনিংসে জল ঢালল প্রকৃতি! বৃষ্টিতে সিরিজের প্রথম ম্যাচ পরিত্যক্ত...India vs Australia 1st T20I Highlights: সূর্য–গিলের আগুনে ইনিংসে জল ঢালল প্রকৃতি! বৃষ্টিতে সিরিজের প্রথম ম্যাচ পরিত্যক্ত...India vs Australia 1st T20I Called off due to massive rain
Read more »

बिहार में दो-तिहाई सीटें जीतेगी NDA, अमित शाह का बेबाक इंटरव्यू यहां पढ़ेंबिहार में दो-तिहाई सीटें जीतेगी NDA, अमित शाह का बेबाक इंटरव्यू यहां पढ़ेंExclusive: बिहार में दो-तिहाई सीटें जीतेगी NDA, गृहमंत्री अमित शाह का बेबाक इंटरव्यू यहां पढ़ें
Read more »

முத்துராமலிங்கனார் குருபூஜை தவெக குறித்து அமித்ஷா INDW vs AUSWமுத்துராமலிங்கனார் குருபூஜை தவெக குறித்து அமித்ஷா INDW vs AUSWLive | முத்துராமலிங்கனார் குருபூஜை தவெக குறித்து அமித்ஷா INDW vs AUSW - அப்டேட்ஸ்
Read more »

गुवाहाटी टेस्ट में लंच ब्रेक से पहले होगा टी ब्रेक: कारण-गुवाहाटी में जल्दी सूरज उगता है और जल्दी डूबता है;...गुवाहाटी टेस्ट में लंच ब्रेक से पहले होगा टी ब्रेक: कारण-गुवाहाटी में जल्दी सूरज उगता है और जल्दी डूबता है;...India Vs South Africa Guwahati Test Lunch Break Tea Break Changes Details Update टॉस...लंच...
Read more »

திமுக vs பாஜக தங்கம் விலை அப்டேட் IND vs AUS T20திமுக vs பாஜக தங்கம் விலை அப்டேட் IND vs AUS T20Live: பிரதமர் பேச்சு - திமுக vs பாஜக தங்கம் விலை அப்டேட் IND vs AUS T20
Read more »

तेजस्वी 'प्रण' Vs ​NDA का 'संकल्प', किसके वादे में कितना दम! 'मुफ्तखोरी' से NO परहेजतेजस्वी 'प्रण' Vs ​NDA का 'संकल्प', किसके वादे में कितना दम! 'मुफ्तखोरी' से NO परहेजNDA Manifesto Vs Mahagatbandhan Manifesto : NDA ने महागठबंधन के मुकाबले अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 25 पॉइंट के जरिए इसमें 25 तरह से खास वोटरों की जमात को लुभाने की कोशिश की गई है। समझिए कि महागठबंधन के घोषणापत्र से ये कैसे अलग है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:40:26