उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की है कि बिहार में अविवादित जमीन की मापी अब सात दिनों में और विवादित जमीन की मापी अधिकतम 11 दिनों में पूरी होगी। यह व्यवस्था 26 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार के सात निश्चय-3 के तहत आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। मापी शुल्क का भुगतान...
राज्य ब्यूरो, पटना। अब अविवादित जमीन की मापी सात दिनों के भीतर होगी। विवादित जमीन के मामले में मापी के लिए अधिकतम 11 दिन का समय तय किया गया है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी पहल पर इस आशय का निर्देेश जारी कर दिया गया है। सरकार के सात निश्चय-3 के तहत आम लोगों के जीवन को आसान बनाने की नीति के तहत यह निर्णय हुआ है। मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह व्यवस्था 26 जनवरी 2026 से पूरे राज्य में प्रभावी होगी। इसे मापी महाअभियान के रूप में 31 मार्च तक चलाया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार आवेदन के समय आवेदक को यह स्पष्ट करना होगा कि भूमि अविवादित है या विवादित। यदि भूमि विवादित पाई जाती है तो अंचलाधिकारी विवाद की प्रकृति को परिभाषित करेंगे। आवेदन के साथ करना होगा भुगतान नई व्यवस्था के तहत अविवादित मामलों में आवेदन के साथ ही मापी शुल्क का भुगतान करना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में यह शुल्क पांच सौ रुपया प्रति खेसरा और शहरी क्षेत्र में प्रति खेसरा एक हजार रुपया निर्धारित किया गया है। तत्काल मापी के मामलों में यह राशि दोगुनी होगी। अविवादित मामलों में उपलब्ध चौहद्दीदारों को स्वतः नोटिस निर्गत कर सात दिनों के भीतर मापी पूरी की जाएगी। तीन दिनों के भीतर मापी की तिथि अविवादित मामलों में अंचलाधिकारी आवेदन प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर मापी की तिथि और अमीन का निर्धारण करेंगे। यह तिथि सात दिनों के भीतर की होगी तथा सभी चौहद्दीदारों को सिस्टम के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा। दोनों मामले में अमीन द्वारा प्रतिवेदन ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह आवेदन की तिथि से 14वें दिन तक पोर्टल पर उपलब्ध कराना होगा। नोटिस की तामिला व्यवस्था भी स्पष्ट की गई है। विवादित मामलों में चौकीदार द्वारा, जबकि अविवादित मामलों में कार्यालय परिचारी द्वारा नोटिस तामिला कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त पंजीकृत डाक के माध्यम से भी सूचना भेजी जा सकेगी। आवेदन के साथ दर्ज सभी मोबाइल नंबरों पर सिस्टम द्वारा स्वतः एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। मापी अभियान की सफलता के लिए अमीनों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अभियान की निगरानी जिलाधिकारी करेंगे।.
राज्य ब्यूरो, पटना। अब अविवादित जमीन की मापी सात दिनों के भीतर होगी। विवादित जमीन के मामले में मापी के लिए अधिकतम 11 दिन का समय तय किया गया है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी पहल पर इस आशय का निर्देेश जारी कर दिया गया है। सरकार के सात निश्चय-3 के तहत आम लोगों के जीवन को आसान बनाने की नीति के तहत यह निर्णय हुआ है। मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह व्यवस्था 26 जनवरी 2026 से पूरे राज्य में प्रभावी होगी। इसे मापी महाअभियान के रूप में 31 मार्च तक चलाया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार आवेदन के समय आवेदक को यह स्पष्ट करना होगा कि भूमि अविवादित है या विवादित। यदि भूमि विवादित पाई जाती है तो अंचलाधिकारी विवाद की प्रकृति को परिभाषित करेंगे। आवेदन के साथ करना होगा भुगतान नई व्यवस्था के तहत अविवादित मामलों में आवेदन के साथ ही मापी शुल्क का भुगतान करना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में यह शुल्क पांच सौ रुपया प्रति खेसरा और शहरी क्षेत्र में प्रति खेसरा एक हजार रुपया निर्धारित किया गया है। तत्काल मापी के मामलों में यह राशि दोगुनी होगी। अविवादित मामलों में उपलब्ध चौहद्दीदारों को स्वतः नोटिस निर्गत कर सात दिनों के भीतर मापी पूरी की जाएगी। तीन दिनों के भीतर मापी की तिथि अविवादित मामलों में अंचलाधिकारी आवेदन प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर मापी की तिथि और अमीन का निर्धारण करेंगे। यह तिथि सात दिनों के भीतर की होगी तथा सभी चौहद्दीदारों को सिस्टम के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा। दोनों मामले में अमीन द्वारा प्रतिवेदन ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह आवेदन की तिथि से 14वें दिन तक पोर्टल पर उपलब्ध कराना होगा। नोटिस की तामिला व्यवस्था भी स्पष्ट की गई है। विवादित मामलों में चौकीदार द्वारा, जबकि अविवादित मामलों में कार्यालय परिचारी द्वारा नोटिस तामिला कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त पंजीकृत डाक के माध्यम से भी सूचना भेजी जा सकेगी। आवेदन के साथ दर्ज सभी मोबाइल नंबरों पर सिस्टम द्वारा स्वतः एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। मापी अभियान की सफलता के लिए अमीनों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अभियान की निगरानी जिलाधिकारी करेंगे।
Land Survey Vijay Kumar Sinha Revenue Department Land Dispute Resolution Online Land Application Mapi Mahabhiyan Patna Bihar Government Land Records Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: सेमीफाइनल की तारीखें और टीमेंविजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल 15 और 16 जनवरी को बंगलुरू में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में कर्नाटक बनाम विदर्भ और सौराष्ट्र बनाम पंजाब की टीमें आमने-सामने होंगी। कर्नाटक और सौराष्ट्र ने बारिश से प्रभावित क्वार्टरफाइनल जीते, जबकि पंजाब और विदर्भ ने भी प्रभावशाली जीत दर्ज की।
Read more »
'MISS YOU PAPA आज आपकी याद आ रही': स्टेटस लगाने के 21 घंटे बाद बेटे की सड़क हादसे में मौत, खंभे से टकराई कारChhattisgarh Durg accident updates. A 26-year-old man tragically died in a road accident.
Read more »
विदेश में नौकरी का झांसा: छह युवकों से 26 लाख की ठगीशामली में छह युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी टिकट दिए और दो युवकों को मलेशिया में बंधक बनाकर भूखा रखा। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Read more »
भोपाल में 26 टन गोमांस की जब्ती: 'ब्लैक गोल्ड' ब्रांडिंग वाले मांस पर जांच जारीभोपाल में 26 टन गोमांस की जब्ती के बाद प्रशासन और सामाजिक हलकों में चिंता का माहौल है। फॉरेंसिक जांच में प्रतिबंधित मांस की पुष्टि हुई है। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं, जिसमें 'ब्लैक गोल्ड' ब्रांडिंग की प्रामाणिकता पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
Read more »
गाजियाबाद में निगम ने वसूला 26 करोड़ से ज्यादा का राजस्व, साढ़े 22 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने लिया राहत योजना का लाभगाजियाबाद में 1 दिसंबर से शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना ने अब तक 26.
Read more »
IT Hub Vizag: విశాఖకు క్యూ కడుతున్న ఐటీ కంపెనీలు..జనవరి 26 నుంచి కాగ్నిజెంట్ కార్యకలాపాలు ప్రారంభం!Cognizant Vizag: ఆంధ్రప్రదేశ్ ఐటీ రంగంలో కీలక ముందడుగు పడబోతోంది. ప్రముఖ ఐటీ దిగ్గజ సంస్థ కాగ్నిజెంట్ (Cognizant) విశాఖపట్నంలో తన తాత్కాలిక కార్యకలాపాలను ప్రారంభించేందుకు ముహూర్తం ఖరారు చేసింది. జనవరి 26 నుండి సుమారు 800 మంది ఉద్యోగులతో ఈ కేంద్రం పని ప్రారంభించనుంది.
Read more »
