बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सेटिंग कांड की सामने आई है। बिचौलियों ने स्कॉलरों की मदद से सेट अभ्यर्थियों को सफलता दिलाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये में सेटिंग की थी।
बिहार पुलिस भर्ती (Bihar Police Bharti 2024) में बिचौलियों ने स्कॉलर ों की मदद से सेट अभ्यर्थियों को सफलता दिलाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये में सेटिंग की थी। बिचौलियों ने सेट अभ्यर्थियों की जगह स्कॉलर को बैठाया। उन्हें लिखित परीक्षा में सफलता भी मिल गई, लेकिन जब बात शारीरिक दक्षता परीक्षा तक पहुंची तो सेट अभ्यर्थी जांच में फंस गए। लिखित परीक्षा के बाद स्कॉलर तो निकल गए, लेकिन उस दौरान ओआरएम सीट पर लिए गए पैराग्राफ राइटिंग व हस्ताक्षर का मिलान शारीरिक दक्षता परीक्षा में किया गया। राइटिंग और
हस्ताक्षर नहीं मिलने पर ऐसे 32 अभ्यर्थियों को पकड़ा जा चुका है, जिनसे पूछताछ में पता चला कि लिखित परीक्षा में उनकी जगह स्कॉलर बैठा था। गर्दनीबाग थाने में दर्ज हुए 12 केस गर्दनीबाग थाने में अब तक 12 केस दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें 67 ऐसे सेटर, स्कॉलर से लेकर सेट अभ्यर्थियों को नामजद अभियुक्त बताया गया है। इसमें अधिकांश केस में सेटरों का नाम और पता के साथ जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था, उसकी जानकारी भी मिली है। गर्दनीबाग थाने की पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुटी है। पैराग्राफ राइटिंग और हस्ताक्षर का किया जा रहा मिलान गर्दनीबाग हाईस्कूल में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अंतर्गत सिपाही पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है। रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक काउंटर पर अंगूठे का निशान और फोटो का मिलान किया जा रहा था। साथ ही पैराग्राफ राइटिंग और हस्ताक्षर मिलान भी किया जा रहा है। किन जिलों के अभ्यर्थी पकड़े गए? ऐसे में स्कॉलर की मदद से लिखित परीक्षा पास कर शारीरिक दक्षता में पहुंचने वाले सेट अभ्यर्थियों को पकड़ा जा रहा है। पकड़े गए अभ्यर्थियों में बांका, मुंगेर, हाजीपुर, भोजपुर, गया, मोतिहारी, खगड़िया, पालीगंज, जहानाबाद सहित अन्य जिलों के थे। पूछताछ में पता चला कि बिचौलियों से सेटिंग कर स्कालर की मदद ली गई थी। इसके बदले किसी ने एडवांस में 50 हजार तो किसी से पूरी रकम वसूल ली गई थी। पकड़े गए अधिकांश अभ्यर्थियों ने बिचौलियों का नाम तो उजागर किया, लेकिन स्कॉलर के बारे में पूरी जानकारी नहीं
बिहार पुलिस भर्ती सेटिंग स्कॉलर बिचौली जांच
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार पुलिस में स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 305 पदों पर भर्तीबिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 305 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 17 दिसंबर 2024 से शुरू हुई है। उम्मीदवार 17 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Read more »
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ाबिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तारबिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। उसने दूसरे के बदले परीक्षा देने का प्रयास किया था।
Read more »
नालंदा में दुकान पर फायरिंग, दो बदमाशों को भीड़ ने पीटाबिहार के नालंदा जिले में एक दुकान पर बदमाशों ने फायरिंग की। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पीटा, जिन्हें पुलिस ने बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।
Read more »
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फर्जी सर्टिफिकेट का मामला सामनेहापुड़ की एक महिला अभ्यर्थी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का फर्जी सर्टिफिकेट लगाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Read more »
प्रशांत किशोर गिरफ्तारी: आधी रात में पुलिस ने गांधी मैदान से ले जायाप्रशांत किशोर को बिहार पुलिस ने आधी रात में जबरन ले जाया, गांधी मैदान खाली.
Read more »
