Bihar bridge collapse incidents: बिहार में एक-एक कर लगातार 12 पुल गिरने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्रियों के बयान आने शुरू हो गए हैं। पटना में एनडीए नेताओं के लिए आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे नित्यानंद राय, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कारवाई की...
पटना: बिहार के अलग अलग जिलों में पिछले कुछ दिनों के अंदर 12 पुल गिरने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी , चिराग पासवान और नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन प्रतिक्रियाओं में जीतन मांझी का बयान सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। जीतन मांझी ने कहा है कि अपेक्षा से ज्यादा बारिश होने की वजह से पुल गिरने की घटनाएं हुई हैं। वहीं चिराग पासवान ने इसे पूरी तरह से भ्रष्टाचार बताया है।पुल गिरने की घटना में भ्रष्टाचारियों को बचना नहीं चाहिए: चिराग पासवान बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार 12 पुल गिरने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसने भी भ्रष्टाचार के तहत गुणवत्ता से समझौता किया ऐसे किसी भी दोषी को बचना नहीं चाहिए। चिराग से जब पूछा गया कि पटना में शुक्रवार को एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों के लिए सम्मान समारोह आयोजित की गई है, उसमें वह क्यों नहीं शामिल हो रहे हैं। इसपर चिराग ने कहा कि शुक्रवार को ही उनके पिता रामविलास पासवान की जयंती है। इसलिए वह सबसे पहले हाजीपुर जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में रामविलास पासवान की याद में पार्लियामेंट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हाजीपुर से लौटने और दिल्ली जाने के क्रम में अगर समय मिला और संभव हो पाएगा तो वह जरूर एनडीए के स्वागत समारोह में जाएंगे।जरूरत से ज्यादा बारिश होने के गिर रहे पुल: जीतन राम मांझी वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि समाचार मिली है, बरसात का समय है। अपेक्षा से ज्यादा बारिश हुई है इसलिए पुल के गिरने का सिलसिला जारी है। इसके बाद भी यहां के पुल क्यों गिरे हैं इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री काफी संवेदनशील हैं। कल ही बैठक ली है। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसपर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही जल्दी कार्रवाई की जाए। वहीं हाथरस की घटना पर 79 वर्षीय जीतन मांझी ने कहा कि हिन्दुस्तान आस्थाओं का देश है। यहां बहुत प्रकार के बाबा हैं। नहीं बुलाने पर भी बहुत लोग आ जाते हैं। प्रशासन को चाहिये था वहां पर, कि परमिशन केवल 80 हजार की थी लेकिन जुट गए ढाई लाख। उसको मैनेज करना चाहिए था। या सेवादार लोग थे, प्रबंधन लोग थे। उन्हें शासन प्रशासन से मदद लेनी चाहिए थी। वह प्रशासन से मदद नहीं लिए। बावजूद उत्तर प्रदेश की सरकार सख्त है। आवश्यक कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारियां हो रही हैं। बाबा की खोज की कार्रवाई भी चल रही है।पुल गिरने की घटनाओं में दोषियों पर कार्रवाई करेगी बिहार सरकार: नित्यानंद राय वहीं एनडीए की सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में जो भी पुल गिरे हैं, उसे बिहार सरकार ने तत्परता और गंभीरता से ली है। पुल के गिरने की वजह और उसमें जो भी लापरवाही हुई होगी, जो दोषी पाए जाएंगे, उनपर बिहार सरकार कार्रवाई करेगी। नित्यानंद राय ने हाथरस की घटना पर दुख जताया और कहा कि केंद्र सरकार से अब तक जो भी संभव था वह मदद की जा चुकी है और अब मामले की जांच में भी हर संभव मदद की जाती रहेगी। नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं।.
पटना: बिहार के अलग अलग जिलों में पिछले कुछ दिनों के अंदर 12 पुल गिरने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन प्रतिक्रियाओं में जीतन मांझी का बयान सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। जीतन मांझी ने कहा है कि अपेक्षा से ज्यादा बारिश होने की वजह से पुल गिरने की घटनाएं हुई हैं। वहीं चिराग पासवान ने इसे पूरी तरह से भ्रष्टाचार बताया है।पुल गिरने की घटना में भ्रष्टाचारियों को बचना नहीं चाहिए: चिराग पासवानबिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार 12 पुल गिरने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसने भी भ्रष्टाचार के तहत गुणवत्ता से समझौता किया ऐसे किसी भी दोषी को बचना नहीं चाहिए। चिराग से जब पूछा गया कि पटना में शुक्रवार को एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों के लिए सम्मान समारोह आयोजित की गई है, उसमें वह क्यों नहीं शामिल हो रहे हैं। इसपर चिराग ने कहा कि शुक्रवार को ही उनके पिता रामविलास पासवान की जयंती है। इसलिए वह सबसे पहले हाजीपुर जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में रामविलास पासवान की याद में पार्लियामेंट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हाजीपुर से लौटने और दिल्ली जाने के क्रम में अगर समय मिला और संभव हो पाएगा तो वह जरूर एनडीए के स्वागत समारोह में जाएंगे।जरूरत से ज्यादा बारिश होने के गिर रहे पुल: जीतन राम मांझीवहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि समाचार मिली है, बरसात का समय है। अपेक्षा से ज्यादा बारिश हुई है इसलिए पुल के गिरने का सिलसिला जारी है। इसके बाद भी यहां के पुल क्यों गिरे हैं इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री काफी संवेदनशील हैं। कल ही बैठक ली है। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसपर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही जल्दी कार्रवाई की जाए। वहीं हाथरस की घटना पर 79 वर्षीय जीतन मांझी ने कहा कि हिन्दुस्तान आस्थाओं का देश है। यहां बहुत प्रकार के बाबा हैं। नहीं बुलाने पर भी बहुत लोग आ जाते हैं। प्रशासन को चाहिये था वहां पर, कि परमिशन केवल 80 हजार की थी लेकिन जुट गए ढाई लाख। उसको मैनेज करना चाहिए था। या सेवादार लोग थे, प्रबंधन लोग थे। उन्हें शासन प्रशासन से मदद लेनी चाहिए थी। वह प्रशासन से मदद नहीं लिए। बावजूद उत्तर प्रदेश की सरकार सख्त है। आवश्यक कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारियां हो रही हैं। बाबा की खोज की कार्रवाई भी चल रही है।पुल गिरने की घटनाओं में दोषियों पर कार्रवाई करेगी बिहार सरकार: नित्यानंद रायवहीं एनडीए की सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में जो भी पुल गिरे हैं, उसे बिहार सरकार ने तत्परता और गंभीरता से ली है। पुल के गिरने की वजह और उसमें जो भी लापरवाही हुई होगी, जो दोषी पाए जाएंगे, उनपर बिहार सरकार कार्रवाई करेगी। नित्यानंद राय ने हाथरस की घटना पर दुख जताया और कहा कि केंद्र सरकार से अब तक जो भी संभव था वह मदद की जा चुकी है और अब मामले की जांच में भी हर संभव मदद की जाती रहेगी। नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं।
चिराग पासवान नित्यानंद राय जीतन राम मांझी बिहार में 12 पुल गिरने की घटनाएं Bihar News Chirag Paswan Nityanand Rai Jitan Ram Manjhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nitish Kumar: पैर छूने से हाथ पकड़ने तक, मोदी को देखते ही नीतीश बाबू को आखिर क्या हो जाता है?Nitish Kumar: बिहार के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। राजगीर में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का खंडहर को देखा। नए कैंपस का उद्घाटन किया गया। विदेश मंत्री एस.
Read more »
बिहार के सीवान में नहर पर बना पुल टूटाबिहार के सीवान में नहर पर बना पुल टूटा गया है। पुल टूटने के वजह से गांव में पानी घुसा गया है। जिसके Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
शिमला जाने वाले यात्रीगण ध्यान दें! पुल गिरने से 7 ट्रेनें रद्द, बुकिंग भी हो रही कैंसिलहिमाचल की राजधानी शिमला के साथ लगते समरहिल में रेलवे पुल के गिरने के चलते उतर रेलवे ने रेलवे में एहतियात के तौर पर ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया है.
Read more »
किशनगंज में पुल ढहने पर डिप्टी सीएम Vijay Sinha का बड़ा बयान, कहा-दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगीपटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने किशनगंज में पुल गिरने पर बड़ा बयान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'..सरकार के खिलाफ साजिश', बिहार में पुल गिरने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयानबिहार में पुलों के टूटने का मुद्दा तुल पकड़ता जा रहा है. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच, अब केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी ने इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश करार दी है.
Read more »
बिहार में पुल ध्वस्त होने का सिलसिला जारी, छपरा में भरभरा कर गिरा 10 साल पुराना ब्रिज, कई गांवों का संपर्क टूटाBridge Collapses: बिहार में मॉनसून की पहली बारिश में ही विभिन्न जिलों में पुल गिरने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को छपरा में भी 10 साल पुराना एक पुल ध्वस्त हो गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के हजारों ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। राज्य सरकार की ओर से पुल गिरने के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए...
Read more »
