बिहार के भोजपुर में बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

United States News News

बिहार के भोजपुर में बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

बिहार के भोजपुर में बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

पटना, 1 सितंबर । बिहार पुलिस ने भोजपुर जिले के एक गांव में चल रही एक बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और फैक्ट्री संचालन में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।यादव ने कहा, हमें बंदूक फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली, जो नया भोजपुर थाना के अंतर्गत चंदा गांव में वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में चल रही थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए डुमरांव के एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने परिसर पर छापेमारी की। इस दौरान, सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। छापेमारी के दौरान भोजपुर पुलिस ने एक पिस्टल, 35 टाइगर प्लेट, 36 कॉर्क रॉड, 33 बैरल, 20 बट, तीन ड्रिल मशीन, एक लेथ मशीन, एक ग्राइंडर और तीन मोबाइल फोन बरामद किये। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पिंटू शाह, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद मोनू, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद राजू और मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मिनी गन फैक्ट्री के संचालन का सरगना वीरेंद्र श्रीवास्तव है। एसपी ने बताया कि वीरेंद्र और पिंटू दोनों भोजपुर और सीतामढ़ी जिलों के मूल निवासी हैं, जबकि अन्य आरोपी मुंगेर जिले के रहने वाले थे और कारखाने में श्रमिक थे। वे देसी पिस्तौल और कट्टा बनाने में कुशल थे। एसपी यादव ने आगे बताया कि नया भोजपुर थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे मामले की जांच जारी है। साथ ही पुलिस उन आरोपियों के लिंक की जांच कर रही है जिन्हें बंदूकें सप्लाई की जा रही थीं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पंजाब में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 किलो हेरोइन के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तारपंजाब में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 किलो हेरोइन के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तारपंजाब में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और 6 किलो हेरोइन भी जब्त किया है. पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक महिला समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस तस्करी के मामले में पाकिस्तान से इनके कनेक्शन की भी जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि जिस ड्रग्स को पकड़ा गया है वो पाकिस्तान से ही आया था.
Read more »

Gopalganj News: 50 ग्राम की कीमत 850 करोड़! बिहार में ऐसा क्या हुआ बरामद कि चौंक गया पूरा देश, स्मगलरों की क्या थी प्लानिंग?Gopalganj News: 50 ग्राम की कीमत 850 करोड़! बिहार में ऐसा क्या हुआ बरामद कि चौंक गया पूरा देश, स्मगलरों की क्या थी प्लानिंग?Gopalganj News: गिरफ्तार तीन आरोपियों में दो बिहार के गोपालगंज जिले के ही रहने वाल हैं, जबकि तीसरा आरोपी यूपी के कुशीनगर जिला का रहने वाला है.
Read more »

Bihar: जीतन राम मांझी के संसदीय क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, तीन लोग चढ़े पुलिस के हत्थेBihar: जीतन राम मांझी के संसदीय क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, तीन लोग चढ़े पुलिस के हत्थेBihar Police: बिहार के गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के संसदीय क्षेत्र गया में ये फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके अलावा हथियार बनाने की सामग्री बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी...
Read more »

'फूल विक्रेता-कावंड़ियों की झड़प,NCC का लाठीचार्ज'... जहानाबाद के मंदिर में भगदड़- 7 की मौत'फूल विक्रेता-कावंड़ियों की झड़प,NCC का लाठीचार्ज'... जहानाबाद के मंदिर में भगदड़- 7 की मौतBihar Jehanabad Temple Stampede बिहार के जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार, 11 मई की देर रात मची भगदड़ में छह महिलाओं सहित सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई.
Read more »

फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, 4 युवतियों समेत 20 गिरफ्तार, गुरुग्राम में बैठ अमेरिका के लोगों के साथ करते थे ठगीफर्जी कॉल सेंटर पर रेड, 4 युवतियों समेत 20 गिरफ्तार, गुरुग्राम में बैठ अमेरिका के लोगों के साथ करते थे ठगीहरियाणा के गुरुग्राम जिले में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस फर्जी कॉल सेंटर से कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार लड़कियां भी शामिल हैं।
Read more »

नवी मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, केरल की महिला गिरफ्तार, एक लड़की का रेस्क्यूनवी मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, केरल की महिला गिरफ्तार, एक लड़की का रेस्क्यूमहाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट को चलाने के आरोप में केरल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:42:42