बिहार में सिलिंडर की किल्लत ने ली गर्भवती की जान, गैस भराने के पैसों को लेकर पति से चल रहा था विवाद

LPG Cylinder Dispute News

बिहार में सिलिंडर की किल्लत ने ली गर्भवती की जान, गैस भराने के पैसों को लेकर पति से चल रहा था विवाद
Pregnant Woman DeathDomestic ViolenceDowry Harassment
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

वीरपुर, बेगूसराय में रसोई गैस खत्म होने पर हुए पारिवारिक विवाद में आठ माह की गर्भवती लक्ष्मी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति राजा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पिता के बयान पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है।

संवाद सूत्र, वीरपुर । घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। वीरपुर थाना के मुजफ्फरा वार्ड संख्या नौ में रसोई गैस खत्म होने से उपजे पारिवारिक विवाद ने मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जब आठ माह की गर्भवती 21 वर्षीय लक्ष्मी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका लक्ष्मी देवी दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना के शिहरवा घाट निवासी भूखो चौधरी की पुत्री थी। करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरा निवासी राजा चौधरी से हुई थी। दंपती का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। स्वजन के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से घर में रसोई गैस समाप्त थी, जिससे भोजन बनाने में लगातार परेशानी हो रही थी, ननद ने भी गैस खत्म होने की आशंका जताते हुए अपने गैस के उपयोग से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। मृतका की बहन मीना कुमारी ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी ने मायके से एक हजार रुपये मंगवाकर गैस भरवाने की बात कही थी, लेकिन आरोपित पति ने गैस नहीं भरवाया। बताया गया कि किसी एजेंसी से कनेक्शन नहीं रहने के कारण गैस नहीं मिल रहा था। स्वजन ने यह भी आरोप लगाया कि राजा चौधरी नशा और जुआ खेलने का आदी है तथा गैस भराने के लिए मंगाए गए पैसे भी जुए में हार गया। वहीं, आरोपित पति ने मारपीट से इनकार करते हुए बताया कि वह दुकान से खाने का सामान लाकर गया था और लौटने पर पत्नी को जमीन पर गिरा पाया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी: इस संबंध में मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर वीरपुर थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी अंकित की गई है। इधर, एसपी मनीष द्वारा बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सदर डीएसपी-2 एवं वीरपुर थाना को मामले की बिंदुवार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया गया है।.

संवाद सूत्र, वीरपुर । घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। वीरपुर थाना के मुजफ्फरा वार्ड संख्या नौ में रसोई गैस खत्म होने से उपजे पारिवारिक विवाद ने मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जब आठ माह की गर्भवती 21 वर्षीय लक्ष्मी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका लक्ष्मी देवी दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना के शिहरवा घाट निवासी भूखो चौधरी की पुत्री थी। करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरा निवासी राजा चौधरी से हुई थी। दंपती का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। स्वजन के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से घर में रसोई गैस समाप्त थी, जिससे भोजन बनाने में लगातार परेशानी हो रही थी, ननद ने भी गैस खत्म होने की आशंका जताते हुए अपने गैस के उपयोग से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। मृतका की बहन मीना कुमारी ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी ने मायके से एक हजार रुपये मंगवाकर गैस भरवाने की बात कही थी, लेकिन आरोपित पति ने गैस नहीं भरवाया। बताया गया कि किसी एजेंसी से कनेक्शन नहीं रहने के कारण गैस नहीं मिल रहा था। स्वजन ने यह भी आरोप लगाया कि राजा चौधरी नशा और जुआ खेलने का आदी है तथा गैस भराने के लिए मंगाए गए पैसे भी जुए में हार गया। वहीं, आरोपित पति ने मारपीट से इनकार करते हुए बताया कि वह दुकान से खाने का सामान लाकर गया था और लौटने पर पत्नी को जमीन पर गिरा पाया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी: इस संबंध में मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर वीरपुर थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी अंकित की गई है। इधर, एसपी मनीष द्वारा बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सदर डीएसपी-2 एवं वीरपुर थाना को मामले की बिंदुवार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Pregnant Woman Death Domestic Violence Dowry Harassment Veerpur Begusarai Crime Bihar News Gas Shortage Raja Chaudhary Lakshmi Devi Begusarai News Begusarai Latest News Begusarai News In Hindi Begusarai Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 22:49:04