बिहार: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे का कन्फर्म हो गया टिकट? भभुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान

Ritesh Pandey News

बिहार: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे का कन्फर्म हो गया टिकट? भभुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान
Bhojpuri Star Ritesh PandeyRitesh Pandey NewsRitesh Pandey New Song
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर रितेश पांडे अब राजनीति में उतरेंगे। उन्होंने कैमूर के भभुआ में यह घोषणा की।

कैमूर: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे ने कैमूर के भभुआ पहुंचकर एक बड़ा राजनीतिक ऐलान कर दिया है। रितेश पांडे ने घोषणा की है कि वो आगामी विधानसभा चुनाव में भभुआ सीट से ताल ठोकेंगे। इस दौरान उन्होंने एनडीए गठबंधन के कार्यों की जमकर सराहना की, लेकिन साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।भभुआ विधानसभा का 2020 का रिजल्टभभुआ विधानसभा सीट पर 2020 में राष्‍ट्रीय जनता दल ने जीत दर्ज की थी। ये सीट कैमूर जिले में आता है और कैमूर जिले का मुख्यालय भभुआ है। 2020 में भभुआ में कुल 32.

98 प्रतिशत वोट पड़े थे और राष्‍ट्रीय जनता दल से भरत बिंद ने भारतीय जनता पार्टी के रिंकी रानी पांडे को 10 हजार 45 वोटों के मार्जिन से हरा दिया था। वैसे, ये सीट बीजेपी के लिए आसान मानी जाती है। 2020 में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उम्मीदवार से बिरेंद्र कुमार सिंह को 37 हजार 15 वोट मिले थे, जिसके चलते बीजेपी की हार हो गई। अब उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए के पार्टनर हैं तो जीत आसान मानी जा रही है। सवर्ण बहुल इस सीट पर 2015 में बीजेपी के आनंद भूषण पांडे को 50 हजार 768 वोट मिले थे। रितेश पांडे रोहतास जिले के करगहर के रहने वाले हैं, जो भभुआ से सटा हुआ इलाका है।शिक्षा और विकास पर रहेगा जोररितेश पांडे ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो। उन्होंने ऐसी शिक्षा प्रणाली की वकालत की जिससे बच्चे स्कूल आने के लिए उत्सुक हों। उन्होंने ने कहा, 'शिक्षा का माहौल ऐसा होना चाहिए जिससे बच्चे विद्यालय आने के लिए उत्सुक रहें।' उन्होंने जनता से सेवा का मौका मांगा और वादा किया कि उन्हें किसी भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, उन्होंने अभी तक किसी विशेष पार्टी का नाम नहीं बताया। रितेश पांडे ने कहा कि पार्टियां इतनी जल्दी टिकट साफ नहीं करतीं, इसलिए घोषणा में देरी हो रही है। उनका मुख्य लक्ष्य शिक्षा में सुधार लाना और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।विकास और डिजिटल शिक्षा का सपनाएक्टर और सिंगर रितेश पांडे ने हालिया बिहार बजट की भी सराहना की, जिसमें राज्य को बड़ा पैकेज मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार में दिन-प्रतिदिन विकास हो रहा है, खासकर सड़कों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उनका उद्देश्य शिक्षा को और बेहतर गति देना है। उन्होंने दृढ़ता से कहा, 'अगर मैं यहां से चुनाव जीतूंगा, तो शिक्षा पर ऐसा काम करूंगा कि बच्चे अपनी मर्जी से स्कूल आएंगे और मन लगाकर पढ़ेंगे भी। पूरी तरह से डिजिटल शिक्षा प्रदान की जाएगी और वैसा माहौल बनाया जाएगा।'पीएम मोदी की जमकर तारीफराजनीतिक टिप्पणी करते हुए, रितेश पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। जो अच्छा कार्य करेगा उसकी तारीफ लाजमी है, हम लोग करेंगे। पीएम मोदी ने हमला भी किया और पाकिस्तान को रोने भी नहीं दिया।' वहीं, अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की घटना पर रितेश पांडे ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Bhojpuri Star Ritesh Pandey Ritesh Pandey News Ritesh Pandey New Song Ritesh Pandey Bihar Chunav भोजपुरी स्टार रितेश पांडे रितेश पांडे रितेश पांडे नया गाना रितेश पांडे बिहार चुनाव बिहार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Eng vs Ind: चोपड़ा ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ अपनी भारतीय XI, पूर्व ओपनर की टीम में कई चौंकाने वाले नामEng vs Ind: चोपड़ा ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ अपनी भारतीय XI, पूर्व ओपनर की टीम में कई चौंकाने वाले नामEngland vs India: अब जबकि शुक्रवार को भारत 'ए' टीम का ऐलान हो गया, तो टीम इंडिया का चयन भी समय से पहले सेलेक्टर कर सकते हैं
Read more »

असुर के शरीर पर बसा है गया तीर्थ, उसके नाम पर ही हुआ नामकरण... बिहार सरकार ने अब बदला नामअसुर के शरीर पर बसा है गया तीर्थ, उसके नाम पर ही हुआ नामकरण... बिहार सरकार ने अब बदला नामबिहार में स्थित गया शहर प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है.
Read more »

चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार, तेजस्वी से भी मिलेचिराग पासवान का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार, तेजस्वी से भी मिलेचिराग पासवान ने आज तक से बातचीत में कहा कि अगर पार्टी तय करती है तो वह इस साल का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. उनका राजनीति में आने का कारण बिहार और बिहारी रहे हैं और अब वह जल्द बिहार वापस जाने की सोच रहे हैं. 'मैं इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहूंगा'.
Read more »

सिद्धू मूसेवाला के पिता का असेंबली चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- सिस्टम का...सिद्धू मूसेवाला के पिता का असेंबली चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- सिस्टम का...सिद्धू मूसेवाला के पिता का असेंबली चुनाव लड़ने का ऐलान... बोले- सिस्टम का हिस्सा बन दिलाऊंगा बेटे को न्याय
Read more »

चुनाव लड़ने का फैसला चिराग पासवान का विशेषाधिकार : कृष्ण हेगड़ेचुनाव लड़ने का फैसला चिराग पासवान का विशेषाधिकार : कृष्ण हेगड़ेचुनाव लड़ने का फैसला चिराग पासवान का विशेषाधिकार : कृष्ण हेगड़े
Read more »

'मछुआरा आयोग' का गठन बिहार चुनाव से पहले एक 'नौटंकी' : मुकेश सहनी'मछुआरा आयोग' का गठन बिहार चुनाव से पहले एक 'नौटंकी' : मुकेश सहनी'मछुआरा आयोग' का गठन बिहार चुनाव से पहले एक 'नौटंकी' : मुकेश सहनी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:53:33