ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) एक्ट 2002 के प्रावधानों के तहत ये कार्रवाई की है. जब्त की गई संपत्तियों में जुहू का एक फ्लैट, पुणे का बंगला और राज कुंद्रा के नाम से कई इक्विटी शेयर भी शामिल हैं. ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी.
प्रवर्तन निदेशालय ने बिटकॉइन पोंजी घोटाले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. इस संपत्ति में उनका जुहू स्थित फ्लैट भी है, जो शिल्पा के नाम पर है. सूत्रों के मुताबिक, 7000 करोड़ रुपये से अधिक के गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाला मामले ईडी जल्द ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुला सकता है.
जानकारी के अनुसार, इस मामले में शक है कि लगभग 150 करोड़ रुपये मूल्य के 285 बिटकॉइन जो आपराधिक आय हुई है, उसका कुछ हिस्सा शेट्टी तक भी पहुंचा होगा. गुरुवार को ईडी मुंबई जोनल कार्यालय ने अनंतिम रूप से रुपये की अचल और चल संपत्तियों को जब्त कर लिया. गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाला मामले में रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा,और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के 97.79 करोड़ रुपये शामिल हैं. कुर्की पीएमएलए-2002 के प्रावधानों के तहत की गई थी. कुर्क की गई संपत्तियों में जुहू में स्थित आवासीय फ्लैट जो वर्तमान में कुंद्रा की पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम पर है, पुणे में स्थित राज कुंद्रा का आवासीय बंगला और उनके नाम पर इक्विटी शेयर शामिल हैं. Advertisementईडी ने मेसर्स वेरिएबल टेक पीटीई लिमिटेड, स्वर्गीय अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कई एमएलएम एजेंटों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी. जिसके तहत ये कार्रवाई की गई है. आरोप है बिटकॉइन के रूप में प्रति माह 10% रिटर्न के झूठे वादे के साथ जनता से भारी मात्रा में धनराशि एकत्र की थी. इससे निवेशकों को क्रिप्टो प्रॉपर्टी में भारी रिटर्न मिलना था, लेकिन प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से मिले बिटकॉइन को ऑनलाइन वॉलेट में इकट्ठा कर रहे हैं.ईडी की जांच में पता चला कि राज कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मास्टर माइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे. उक्त बिटकॉइन अमित भारद्वाज द्वारा भोले-भाले निवेशकों से एकत्र की गई अपराध की आय से प्राप्त किए गए थे, चूंकि डील सक्केसफुल नहीं हुई, कुंद्रा के पास अभी भी 285 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से अधिक है.इससे पहले, इस मामले में कई तलाशी अभियान चलाए गए थे और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, इनमें से बीते साल 17 दिसंबर 2023 को सिम्पी भारद्वाज, 29 दिसंबर 2023 को नितिन गौड़ और इससे पहले 16.जनवरी 2023 को निखिल महाजन की गिरफ्तारी हुई थी. ये सभी आज की तारीख में न्यायिक हिरासत में हैं. मुख्य आरोपी अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार हैं. इससे पहले ईडी ने 69 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. इसमें शिकायत 11 जून 2019 और पूरक अभियोजन शिकायत 14 फरवरी 2024 को दायर की गई है. विशेष पीएमएलए अदालत ने इसका संज्ञान लिया है. आगे की जांच जारी है. ये भी देखें Live TV
Raj Kundra ED Raj Kundra Property Seized Shilpa Shetty Property Seized Ponzi Scheme Bitcoin
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कवायद: गर्भाशय कैंसर की जांच के लिए जल्द उपलब्ध होगी स्वदेशी किटसर्विकल कैंसर की प्राथमिक चरण में पहचान के लिए स्वदेशी निर्मित जांच किट लगभग तैयार हो गई है, जिसका परीक्षण दिल्ली एम्स में चल रहा है।
Read more »
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन, जब्त की 98 करोड़ की संपत्तिईडा की जांच में खुलासा हुआ कि राज कुंद्रा को इस घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे. ये बिटकॉइन यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में निवेश के लिए मिले थे. लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया और ये बिटकॉइन आज भी कुंद्रा के पास हैं. जिनकी मौजूदा वैल्यू इस समय 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
Read more »
ED ने राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति जब्त की, शिल्पा शेट्टी के पति के खिलाफ बिटकॉइन घोटाले में एक्शनED मुंबई ने बिटकॉइन घोटाले में राज कुंद्रा की 97.
Read more »
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का बड़ा एक्शन, अटैच की 97 करोड़ की संपत्तिशिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 97 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच कर दी है।
Read more »
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED की बड़ी कार्रवाई, 97 करोड़ की संपत्ति अटैचप्रवर्तन निदेशालय ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की तकरीबन 97 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है.
Read more »
