बिग बॉस ओटीटी का चौथा सीजन अब नहीं आएगा. शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने इसकी पुष्टि की है. मेकर्स का मानना है कि हिंदी के दो वर्जन चलाने की जरूरत नहीं है, इसलिए ओटीटी वर्जन को बंद कर दिया गया है.
बिग बॉस ओटीटी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी का चौथा सीजन अब नहीं आएगा. रियलिटी शो के ओटीटी वर्जन को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है. काफी दिनों से ऐसी अटकलें चल रही थीं.
लेकिन अब इसे शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने कंफर्म कर दिया है. और पढ़ेंBB ओटीटी को लेकर बड़ा खुलासास्क्रीन संग बातचीत में ऋषि ने कहा- हम पिछले साल हिंदी वर्जन के साथ डिजिटल गए. शो पहले जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ, फिर टीवी पर आया. मुझे लगता है हमें इसी साइकिल को फॉलो करना होगा. दूसरी भाषाओं में हम सिमुलकास्ट करते हैं. मुझे लगता है OTT और टीवी पर बहुत बड़ा मार्केट है. ऑडियंस अलग-अलग है. उन्हें टीवी पर शो देखना पसंद है. मेरी मां तो बिग बॉस सिर्फ टीवी पर ही देखती हैं. शो को अपॉइंटमेंट टाइम पर देखने वाले बहुत लोग हैं. इससे हमें अलग-अलग तरह की ऑडियंस मिलती है.सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स का मानना है कि बिग बॉस हिंदी के दो वर्जन चलाने की जरूरत नहीं है. क्योंकि दोनों ही शोज का फॉर्मेट लगभग सेम होता है. बस टेलीकास्ट को लेकर चीजें अलग थीं. अब जब मेन बिग बॉस ओटीटी और टीवी दोनों पर स्ट्रीम हो रहा है तो ऐसे में अलग से ओटीटी वर्जन चलाना समझदारी नहीं है. क्योंकि कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार अपने आप में ब्रैंड हैं. उनकी तगड़ी व्यूअरशिप है. इसलिए बीबी ओटीटी वर्जन को बंद करने का फैसला लिया गया. Advertisement पिछले हफ्ते प्रोडक्शन कंपनी Banijay Asia के दीपक धर ने बिग बॉस के भोजपुरी और पंजाबी वर्जन को लाने का ऐलान किया था. मेकर्स इस साल बंगाली वर्जन ला रहे हैं. ऋषि ने इस पर कहा, "अभी हम हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और मराठी में बिग बॉस चला रहे हैं. इस साल शो को एक्सपैंड किया जा रहा है. हम बिग बॉस बांग्ला ला रहे हैं. हमारे मकसद माइक्रो मार्केट्स तक पहुंचने का है. हम फुटप्रिंट बढ़ाना चाहते हैं. इससे शो को अच्छे व्यूज मिलेंगे. ऋषि ने बिग बॉस बांग्ला के होस्ट का नाम अभी रिवील नहीं किया है. लेकिन इतना जरूर हिंट दिया कि होस्ट पैन-इंडिया लेवल पर फेमस है.2021 में बिग बॉस का ओटीटी वर्जन लॉन्च हुआ था. इसे करण जौहर ने होस्ट किया था. दिव्या अग्रवाल शो की विनर बनी थीं. दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था. इसे एल्विश यादव ने जीता था. ये सीजन ब्लॉकबस्टर रहा था. रियलिटी शो का तीसरा वर्जन अनिल कपूर ने होस्ट किया और इसकी ट्रॉफी सना मकबूल ने जीती थी. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Bb Ott Bigg Boss OTT Hindi Scrapped Indefinitely Salman Khanm Reality Shows
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Upcoming Releases: पूरे वीक होगा महा मनोरंजन, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये नई फिल्में और सीरीजLatest Threatre To OTT Releases: नए सप्ताह की शुरुआत के साथ हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी रहती हैं कि इस वीक मनोरंजन जगत की तरफ से क्या कुछ नया आने वाला है। इस आधार पर हम आपके लिए अपकमिंग वीकली रिलीज की लिस्ट लेकर आए हैं।
Read more »
'बिग बॉस OTT' हुआ बंद, अब नहीं आएगा इसका चौथा सीजन, मेकर्स ने उठाया बड़ा कदमरियलिटी शो 'बिग बॉस OTT' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया गया है कि अब ये वर्जन मेकर्स प्रसारित नहीं करेंगे। हिंदी में सिर्फ एक ही 'बिग बॉस' आएगा, जो कि टीवी और ओटीटी पर दिखाया जाएगा।
Read more »
बिग बॉस OTT हिंदी बंद: मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, अब एक ही शो होगारियलिटी शो 'बिग बॉस' के निर्माताओं ने 'बिग बॉस OTT हिंदी' को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। अब सिर्फ एक ही 'बिग बॉस' शो होगा जिसे दर्शक टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। निर्माताओं का मानना है कि दर्शक दोनों प्लेटफॉर्म पर एक ही कंटेंट का आनंद लेना पसंद करेंगे।
Read more »
'बॉर्डर 2' देखने से पहले, OTT पर देख डालिए ये 6 फिल्में, 2 और 3 नंबर वाली ने बचाया था दो एक्टर का डूबता करि...अक्सर एक सही फिल्म किसी कलाकार के डूबते करियर बचा लेती. जहां विक्की कौशल को 'मसान' जैसी फिल्मों से पहचान तो मिली, लेकिन 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने ही उन्हें बॉक्स ऑफिस का असली सुल्तान और मास सुपरस्टार बनाया.
Read more »
Kohrra 2 OTT Release: 'कोहरे' से निकलेगा छुपा हुआ सच, कब और कहां रिलीज दस्तक देगी बरुण सोबती की Crime ThrillerNetflix का मशहूर पंजाबी क्राइम ड्रामा कोहरा का मोस्ट अवेटेड अनाउंस हो चुका है और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। बरुण सोबती और मोना सिंह स्टारर यह नया सीज़न पंजाब के सर्द सर्दियों के माहौल में बुनी गई एक डार्क, इमोशनल कहानी का वादा करता...
Read more »
OTT Release: इस हफ्ते लगेगा रोमांस, थ्रिलर और स्पेस ड्रामा का तड़का, घर बैठे लें इन फिल्मों और सीरीज का मजा; OTT पर होगा धमाकाOTT Release This Week: गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपनी छुट्टियों का मजा घर बैठकर ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखकर ले सकते हैं. इस लॉन्ग वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए इस हफ्ते ओटीटी पर कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं. तो चलिए देखते हैं-
Read more »
