बालों के झड़ने से परेशान हैं तो Dr. Hansaji Yogendra से जानिए किस हेयर मास्क से कम होगा हेयर फॉल, योगगुरू के टिप्स आएंगे काम 

Lifestyle News

बालों के झड़ने से परेशान हैं तो Dr. Hansaji Yogendra से जानिए किस हेयर मास्क से कम होगा हेयर फॉल, योगगुरू के टिप्स आएंगे काम 
Hair FallDr. Hansaji YogendraHair Fall Control
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 154 sec. here
  • 28 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 149%
  • Publisher: 63%

Hair Fall Control: अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं तो डॉ. हंसाजी योगेंद्र से जानिए किस तरह बालों का झड़ना रुक सकता है. यहां बताया हेयर मास्क बालों की कायापलट कर सकता है.

Hair Care: बालों के झड़ने से अक्सर ही लोग परेशान रहते हैं. लगातार बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं. बालों की ठीक तरह से देखरेख ना करना, बालों पर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाना, शरीर में पोषण की कमी, स्कैल्प का हेल्दी ना होना, डैंड्रफ, बिल्ड-अप, धूप और हीटिंग टूल्स का असल भी बालों के झड़ने की वजह हो सकता है.

बालों का रोजाना थोड़ा-बहुत झड़ना समझ आता है लेकिन बाल अगर जरूरत से ज्यादा झड़ना शुरू हो जाएं तो मुसीबत का सबब बनने लगते हैं. कब बाल कम होते-होते सिर खाली नजर आना शुरू हो जाता है पता नहीं चलता. ऐसे में योगगुरू डॉ. हंसाजी योगेंद्र के बताए नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. इन नुस्खों से बालों का झड़ना कम होने में असर दिख सकता है. टमाटर में इन 2 चीजों को मिलाकर लगा लिया चेहरे पर तो टैनिंग का हो जाएगा सफाया, एक्सपर्ट ने कहा त्वचा चमक जाएगी आपकी{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});बालों का झड़ना रोकने के घरेलू उपाय । Hair Fall Control Home Remedies योगगुरू डॉ. हंसाजी योगेंद्र का कहना है कि बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे डाइटरी चॉइसेस, पोषक तत्वों की कमी, मेडिकेशंस, कोई मेडिकल कंडीशन, स्ट्रेस, प्रदूषण और जेनेटिक्स. पुरुषों में बालों के झड़ने की एक वजह उनका हमेशा टोपी या हेलमेट लगाकर रखना भी हो सकता है. ऐसे में डॉ. हंसाजी योगेंद्र के बताए घरेलू नुस्खे बालों का झड़ना कम करने के लिए आजमाकर देखे जा सकते हैं. लड़के और लड़कियां सभी को इन नुस्खों के फायदे मिल सकते हैं. एवोकाडो और केले का हेयर मास्क इस हेयर मास्क को सिर पर लगाने से स्कैल्प को विटामिन ए, ई, बायोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं जिससे बालों को हाइड्रेशन मिलता है और हेयर रिपेयर होते हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक मध्यम आकार का एवोकाडो लें और उसमें एक केला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण में एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें. बस तैयार है आपका हेयर मास्क. इस हेयर मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक अच्छी तरह लगाएं. आधे घंटे तक इस हेयर मास्क को लगाकर रखे के बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धोकर साफ कर लें. बाल धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है.जिन लोगों के बाल ड्राई या खुरदुरे हैं वे इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बाल लगा सकते हैं. View this post on InstagramA post shared by The Yoga Institute आंवला और शिकाकाई का तेलबालों का झड़ना रोकने में इस घरेलू उपाय को भी डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने बेहद फायदेमंद बताया है.इस तेल को लगाने पर बालों को जड़ों से मजबूती मिलेगी, पतले बाल मोटे होंगे और हेयर ग्रोथ बूस्ट होने में मदद मिल सकती है. हेयर ऑयल बनाने के लिए एक चम्मच आंवला और एक चम्मच शिकाकाई को 2 चम्मच नारियल तेल में डालकर पका लें. जब यह तेल पक जाए तो इसे छानकर अलग रख लें. इस आंवला शिकाकाई के तेल  को सिर पर हल्का गर्म ही लगाया जा सकता है.इसे कम से कम एक घंटे के लिए बालों पर लगाकर रखें. इस तेल को रातभर भी सिर पर लगाकर रख सकते हैं. शैंपू से धोकर सिर को अच्छी तरह से साफ कर लें. इस तेल का असर अच्छा दिखे इसके लिए हफ्ते में एक से 2 बार इसे सिर पर लगाया जा सकता है. इन बातों का भी रखें ध्यान डॉ. हंसाजी योगेंद्र का कहना है कि बालों का झड़ना कम करने के लिए प्रोटीन और आयरन से भरपूर फूड्स को खाना शुरू करें. ये फूड्स अंदरूनी रूप से बालों को मजबूत बनाने में असरदार होते हैं. अगर स्ट्रेस के कारण बाल झड़ रहे हों तो स्ट्रेस को कम करने के लिए रोजाना प्राणायाम करें. बालों को बहुत तेज चोटी में बांधकर रखने से परहेज करें. बालों को धूप से बचाने के लिए आप जब भी बाहर धूप में निकलें तो बालों को कवर करके ही जाएं. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Hair Fall Dr. Hansaji Yogendra Hair Fall Control Home Remedies How To Reduce Hair Fall Hair Fall Control Home Remedies Hair Fall Reduction Hair Fall Remedies Banana Hair Mask Banana Hair Mask For Hair Fall Avocado Hair Mask For Hair Fall Hair Fall Kaise Kam Hoga Oil Hair Fall Control Oil Oil To Reduce Hair Fall Control Kaise Kam Hoga Hair Fall Amla Shikakai Oil Dr. Hansaji Yogendra Home Remedies For Hair Fall C Amla Shikakai Oil To Reduce Hair Fall&Nbsp बाल झड़ना बालों का झड़ना रोकना कैसे रुकेगा बालों का झड़ना केले का हेयर मास्क आंवला शिकाकाई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फ्रिजीनेस दूर करने के लिए लगाएं दही से बने 5 हेयर मास्क, बालों को में आएगी नेचुरल चमकफ्रिजीनेस दूर करने के लिए लगाएं दही से बने 5 हेयर मास्क, बालों को में आएगी नेचुरल चमकबालों की फ्रिजीनेस से छुटकारा पाने के लिए दही से बने हेयर मास्क सबसे बेस्ट हैं। इन मास्क से बाल मजबूत बनते हैं और उनमें नेचुरल शाइन आती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प साफ करने में भी काफी मदद करता है। आइए जानें स्मूद बालों के लिए दही से बने 5 हेयर मास्क DIY Curd Hair...
Read more »

Hair Fall रोकने के लिए करें इन 3 ऑयल्स का इस्तेमाल; नए बाल उगाने में भी करेंगे मदद!Hair Fall रोकने के लिए करें इन 3 ऑयल्स का इस्तेमाल; नए बाल उगाने में भी करेंगे मदद!अगर आप बालों के झड़ने रूखेपन या धीमी ग्रोथ से परेशान हैं तो कुछ तेलों Oils for Hair Growth का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इन तेलों में मौजूद पोषक तत्व बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल को कम करते हैं। सप्ताह में 2-3 बार इन तेलों से मसाज करने और सही डाइट लेने से आप घने लंबे और हेल्दी बाल पा सकते...
Read more »

झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, उग सकते हैं बेबी हेयरझड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, उग सकते हैं बेबी हेयरझड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, उग सकते हैं बेबी हेयर
Read more »

बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या खाएं, जिससे वे हो जाएं घने-काले?बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या खाएं, जिससे वे हो जाएं घने-काले?बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या खाएं, जिससे वे हो जाएं घने-काले?
Read more »

Anxiety बढ़ने से शरीर में दिखते हैं किस प्रकार के सिम्टम्स, जानिए कैसे पाएं इससे छुटकारा!Anxiety बढ़ने से शरीर में दिखते हैं किस प्रकार के सिम्टम्स, जानिए कैसे पाएं इससे छुटकारा!Anxiety बढ़ने से शरीर में दिखते हैं किस प्रकार के सिम्टम्स, जानिए कैसे पाएं इससे छुटकारा!
Read more »

बालों के झड़ने की समस्या से हो चुके हैं परेशान? तो अब केले के छिलकों से पाएं राहतबालों के झड़ने की समस्या से हो चुके हैं परेशान? तो अब केले के छिलकों से पाएं राहतबालों के झड़ने की समस्या से हो चुके हैं परेशान? तो अब केले के छिलकों से पाएं राहत
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:20:32